Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने हिमेश की राह की आसान, पढ़ाई के साथ आत्मनिर्भरता को मिली नई उड़ान

October 7, 2026

हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट को वैश्विक बाजार से जोड़ने की पहल, निर्यात संवर्धन कार्यशाला में एक्सपोर्ट की बारीकियों पर मंथन

October 7, 2026

मेहनत से मिली सफलता को प्रोत्साहन: श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को शिक्षा के लिए मिली आर्थिक सहायता

October 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, October 7
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानी-महतारी वंदन की राशि से बेटी का भविष्य संवार रहीं शबनम, हर महीने सुकन्या समृद्धि खाते में जमा करती हैं ₹1,000
रायपुर

सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानी-महतारी वंदन की राशि से बेटी का भविष्य संवार रहीं शबनम, हर महीने सुकन्या समृद्धि खाते में जमा करती हैं ₹1,000

Author AuthorBy Author AuthorOctober 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

शबनम बोलीं-पहले अलग से बचत करना था मुश्किल, अब बेटी के सपनों के लिए जोड़ पा रही राशि

panchayattantra24.-​रायपुर। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं की जरूरतें पूरी करने के साथ बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बचत का भी माध्यम बन रही है। जशपुर जिले की हितग्राही श्रीमती शबनम खातून हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि को अपनी बेटी के नाम खोले गए सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में जमा कर रही हैं। छोटी-छोटी बचत के जरिए वे आज से ही बेटी की पढ़ाई और भविष्य के लिए आर्थिक आधार तैयार कर रही हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। महिलाएं अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार इस राशि का उपयोग परिवार की जरूरतों, बच्चों की शिक्षा, पोषण और बचत में कर रही हैं। शबनम ने इस नियमित सहायता को अपनी बेटी के भविष्य से जोड़कर बचत की राह चुनी है।
बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि में हर महीने निवेश
शबनम खातून बताती हैं कि पहले सीमित पारिवारिक आय के बीच बेटी के लिए अलग से नियमित बचत कर पाना आसान नहीं था। महतारी वंदन योजना से हर महीने राशि मिलने के बाद उन्होंने इसे बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि खाते में जमा करना शुरू किया। जरूरत पड़ने पर वे इस सहायता का उपयोग बेटी की पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी आवश्यकताओं के लिए भी करती हैं।
उनका मानना है कि आज की छोटी-छोटी बचत आगे चलकर बेटी की शिक्षा और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगी। नियमित आर्थिक सहायता ने उन्हें बेटी के भविष्य के लिए योजनाबद्ध तरीके से बचत करने का अवसर दिया है।
“हर महीने मिलने वाली राशि बेटी के भविष्य के लिए सहेज रही हूं”
शबनम खातून कहती हैं, “महतारी वंदन योजना से हर महीने मेरे खाते में एक हजार रुपये मिलते हैं। इस राशि को मैं अपनी बच्ची के सुकन्या समृद्धि खाते में जमा करती हूं और जरूरत पड़ने पर उसकी पढ़ाई-लिखाई में उपयोग करती हूं। इस सहायता से मुझे बेटी के भविष्य के लिए बचत करने का अवसर मिला है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देती हूं।”
मां को आर्थिक संबल, बेटी के भविष्य को मिल रही मजबूती
महतारी वंदन योजना से मिली राशि को बेटी की शिक्षा और दीर्घकालीन बचत से जोड़ने की शबनम की पहल आर्थिक सशक्तिकरण की सकारात्मक तस्वीर प्रस्तुत करती है। नियमित सहायता से वे न केवल अपनी आर्थिक प्राथमिकताओं पर स्वयं निर्णय ले पा रही हैं, बल्कि बेटी के भविष्य के लिए भी व्यवस्थित रूप से राशि सहेज रही हैं।
शबनम की कहानी बताती है कि हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता जब नियमित बचत से जुड़ती है, तो वह परिवार के वर्तमान के साथ आने वाली पीढ़ी के भविष्य को भी मजबूत करने का माध्यम बन सकती है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने हिमेश की राह की आसान, पढ़ाई के साथ आत्मनिर्भरता को मिली नई उड़ान

October 7, 2026

हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट को वैश्विक बाजार से जोड़ने की पहल, निर्यात संवर्धन कार्यशाला में एक्सपोर्ट की बारीकियों पर मंथन

October 7, 2026

मेहनत से मिली सफलता को प्रोत्साहन: श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को शिक्षा के लिए मिली आर्थिक सहायता

October 7, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने हिमेश की राह की आसान, पढ़ाई के साथ आत्मनिर्भरता को मिली नई उड़ान
  • हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट को वैश्विक बाजार से जोड़ने की पहल, निर्यात संवर्धन कार्यशाला में एक्सपोर्ट की बारीकियों पर मंथन
  • मेहनत से मिली सफलता को प्रोत्साहन: श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को शिक्षा के लिए मिली आर्थिक सहायता
  • एक एकड़ के तालाब से आत्मनिर्भरता की राह, जाल ने बढ़ाई उम्मीद
  • सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश लेकर धमतरी में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.