Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जतमई धाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने विधायक रोहित साहू, कलेक्टर रणबीर शर्मा सहित नागरिकों ने किया श्रमदान

October 10, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर JCCJ का अनोखा प्रदर्शन, ‘ज्ञानू और जानू’ की बारात निकालकर जताया विरोध

October 10, 2026

हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं; मुआवजा प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली भूपेंद्र भारद्वाज के परिवार की जिंदगी, कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का सफर
रायपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली भूपेंद्र भारद्वाज के परिवार की जिंदगी, कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का सफर

Author AuthorBy Author AuthorOctober 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सेवा सेतु शिविर में मिली खुशियों की चाबी, वर्षों का इंतजार हुआ खत्म

पक्की छत मिलने से परिवार को मिली सुरक्षा और सुकून, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

panchayattantra24.-रायपुर। हर परिवार का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का घर हो, जहां वह सुरक्षित और सुकून भरा जीवन बिता सके। प्रधानमंत्री आवास योजना ऐसे ही जरूरतमंद परिवारों के सपनों को साकार कर रही है। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम सलखन निवासी श्री भूपेंद्र कुमार भारद्वाज के जीवन में भी इस योजना ने खुशियों की नई रोशनी बिखेरी है। वर्षों तक कच्चे मकान में रहने वाले भूपेंद्र और उनके परिवार को अब अपना पक्का आशियाना मिल गया है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम सेमरा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में उन्हें नवनिर्मित आवास की चाबी सौंपी गई। यह पल उनके परिवार के लिए वर्षों पुराने सपने के साकार होने जैसा था।
बारिश में टपकती छत और असुरक्षा की चिंता से मिली राहत
भूपेंद्र कुमार भारद्वाज का परिवार पहले मिट्टी और छप्पर से बने कच्चे मकान में रहता था। बारिश के दिनों में घर की सुरक्षा और मौसम की मार से बचाव की चिंता बनी रहती थी। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण स्वयं का पक्का मकान बनाना उनके लिए आसान नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली सहायता ने उनकी इस मुश्किल को दूर कर दिया। अब उनका परिवार पक्की छत के नीचे सुरक्षित और बेहतर वातावरण में जीवन बिता रहा है।
पक्का घर बना सुरक्षित भविष्य और खुशहाली का आधार
भूपेंद्र कुमार भारद्वाज के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला पक्का मकान केवल चारदीवारी और छत नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार बन गया है। अब उन्हें मौसम की परेशानियों और कच्चे मकान की असुरक्षा की चिंता से राहत मिली है। अपने घर का सपना पूरा होने से परिवार में खुशी और संतोष का माहौल है।
भूपेंद्र कुमार भारद्वाज ने पक्का आवास मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शासन की इस सहायता से उनके परिवार का पक्के घर में रहने का सपना साकार हुआ है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की पहल उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। भूपेंद्र कुमार भारद्वाज की यह कहानी दर्शाती है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास के साथ बेहतर जीवन की नई उम्मीद मिल रही है।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर JCCJ का अनोखा प्रदर्शन, ‘ज्ञानू और जानू’ की बारात निकालकर जताया विरोध

October 10, 2026

हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं; मुआवजा प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

October 10, 2026

सौ रुपये की बचत से लिखी सफलता की इबारत, ‘लखपति दीदी’ बनीं अहिल्या निषाद

October 10, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • जतमई धाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने विधायक रोहित साहू, कलेक्टर रणबीर शर्मा सहित नागरिकों ने किया श्रमदान
  • मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर JCCJ का अनोखा प्रदर्शन, ‘ज्ञानू और जानू’ की बारात निकालकर जताया विरोध
  • हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं; मुआवजा प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश
  • सौ रुपये की बचत से लिखी सफलता की इबारत, ‘लखपति दीदी’ बनीं अहिल्या निषाद
  • घमंडी के बच्चों का शिक्षा और सपनों का राह आसान,​दुर्गम पहाड़ों और 10 किमी लंबे रास्तों की दुश्वारियाँ हुई खत्म

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.