Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बस्तर दशहरा-जब आस्था के शिल्पकारों के सम्मान में झुके हाथ, रिटायर्ड शिक्षिका ने पेश की ‘सेवा जोहार’ की अनूठी मिसाल

October 10, 2026

ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक कृषि उपकरणों से सब्जी उत्पादन को मिला बढ़ावा, खेती बनी बेहतर आमदनी का माध्यम’

October 10, 2026

सरकार पहुंच रही नागरिकों के द्वार, शिविरों में मिल रहा योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर JCCJ का अनोखा प्रदर्शन, ‘ज्ञानू और जानू’ की बारात निकालकर जताया विरोध
रायपुर

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर JCCJ का अनोखा प्रदर्शन, ‘ज्ञानू और जानू’ की बारात निकालकर जताया विरोध

Author AuthorBy Author AuthorOctober 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने आज राजधानी रायपुर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। JCCJ के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सुभाष स्टेडियम से शास्त्री चौक स्थित मुख्य निर्वाचन कार्यालय तक विरोध रैली निकाली।
प्रदर्शन को व्यंग्यात्मक स्वरूप देते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर ‘ज्ञानू और जानू की बारात’ निकाली। बैंड-बाजे और विवाह की प्रतीकात्मक रस्मों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के बीच कथित निकटता पर राजनीतिक व्यंग्य किया तथा निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए।
विरोध रैली जब मोतीबाग के पास पहुंची तब पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने वहीं सड़क पर प्रतीकात्मक रूप से ‘ज्ञानू और जानू का विवाह’ संपन्न कराया। इस अनोखे प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा, जबसे ज्ञानू और जानू का प्यार हुआ है लोकतंत्र बीमार हो गया है। पिछले दस साल से देश में वोट चोरी होती रही। देश में सिक्रेट लव अफेयर चल रही थी। जिसका आज हमने रायपुर की सड़क में बारात निकाली। एक तरफ रायपुर में बारात निकल रही है दूसरी तरफ देश में लोकतंत्र का जनाजा निकल रहा है। जनता का वोट लोकतंत्र की आत्मा है। उसके साथ खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा।
जोगी ने कहा, भारत का लोकतंत्र संविधान और जनता के विश्वास पर टिका हुआ है। इस लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आम नागरिक का वोट है। गरीब, किसान, मजदूर, युवा और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को संविधान ने मतदान के माध्यम से अपनी सरकार चुनने का अधिकार दिया है। यदि इसी अधिकार की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे तो लोकतंत्र के प्रति जनता के विश्वास को गहरी चोट पहुंचती है।
अमित जोगी ने कहा कि देश में मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों और कथित वोट चोरी को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। इन आरोपों का तथ्यों के आधार पर पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षण होना चाहिए। निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता लोकतंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
आज के विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी, वरिष्ठ नेता संजीव अग्रवाल, अधिवक्ता भगवानू नायक, प्रदेश संगठन महामंत्री निलेश चौहान, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोषी रात्रे, जहीर खान, युवा प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय, माखन ताम्रकार, जितेन्द्र बंजारे, नवीन अग्रवाल, शमशूल आलम, चेतन आदिल, सुनील केसरवानी, मंसू निहाल, सत्या लहरे, सोमू खान, आशिक हुसैन, उमेश निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में जनता कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं; मुआवजा प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

October 10, 2026

सौ रुपये की बचत से लिखी सफलता की इबारत, ‘लखपति दीदी’ बनीं अहिल्या निषाद

October 10, 2026

घमंडी के बच्चों का शिक्षा और सपनों का राह आसान,​दुर्गम पहाड़ों और 10 किमी लंबे रास्तों की दुश्वारियाँ हुई खत्म

October 10, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बस्तर दशहरा-जब आस्था के शिल्पकारों के सम्मान में झुके हाथ, रिटायर्ड शिक्षिका ने पेश की ‘सेवा जोहार’ की अनूठी मिसाल
  • ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक कृषि उपकरणों से सब्जी उत्पादन को मिला बढ़ावा, खेती बनी बेहतर आमदनी का माध्यम’
  • सरकार पहुंच रही नागरिकों के द्वार, शिविरों में मिल रहा योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
  • मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना और महतारी जतन योजना के तहत उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने वितरित किए चेक
  • जतमई धाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने विधायक रोहित साहू, कलेक्टर रणबीर शर्मा सहित नागरिकों ने किया श्रमदान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.