Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

विशेष लेख : इलाज के खर्च की चिंता से राहत, छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना

November 25, 2026

छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन और प्रसंस्करण की संभावनाओं पर राष्ट्रीय मंथन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय कार्यशाला

November 25, 2026

धमतरी में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान का उपार्जन

November 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » आर्थिक आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल बनी सुमित्रा यादव
रायपुर

आर्थिक आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल बनी सुमित्रा यादव

Author AuthorBy Author AuthorOctober 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

आर्थिक आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल बनी सुमित्रा यादव

 

panchayattantra24.-रायपुर। निरंतर मेहनत करने का जुनून और उसका आत्मविश्वास व्यक्ति के सफलता की राह बनाता है। ऐसे ही कडे इरादे वाली श्रीमती सुमित्रा अब अपने गांव की एक पहचान बन रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अपने परिवार के साथ मिलकर सफल उद्यमी के रूप में नई पहचान भी स्थापित कर रही हैं। इसी का प्रेरणादायक उदाहरण हैं कोरिया जिले के ग्राम कंचनपुर की श्रीमती सुमित्रा यादव, जिन्होंने खेती पर निर्भर परिवार को आज चार अलग-अलग आजीविका गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक समृद्धि की नई मिसाल प्रस्तुत की है।
खेतिहर परिवार का संघर्ष
बिहान योजना से जुड़ने से पहले सुमित्रा यादव का परिवार मुख्य रूप से कृषि कार्य पर निर्भर था। परिवार के पास ऋण लेकर खरीदा गया एक ट्रैक्टर था, जिसका उपयोग खेती एवं कृषि संबंधी कार्यों में किया जाता था। कृषि कार्य से होने वाली आय सीमित एवं मौसम पर आधारित होने के कारण परिवार की आर्थिक कठिनाई जस की तस बनी हुई थी। ऐसे में पैसों की आवश्यकताओं को पूरा करने और भविष्य के लिए बचत करना नामुमकिन हो रहा था।
बिहान से हुई शुरूआत
सुमित्रा यादव के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव की शुरुआत शक्ति महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद हुई। समूह के माध्यम से उन्हें आर्थिक सहयोग एवं आजीविका विस्तार का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने समूह से ढाई लाख रूपए का ऋण लेकर अपने परिवार के साथ व्यवसाय की नई संभावनाओं पर कार्य किया। समूह से प्राप्त विŸाीय सहयोग और परिवार के सदस्यों की संयुक्त मेहनत से उन्होंने आजीविका को आगे बढ़ाते हुए सेंट्रिंग प्लेट, टेंट हाउस, ट्रैक्टर एवं मिक्सर मशीन से संबंधित चार अलग-अलग व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन प्रारंभ किया। निर्माण कार्यों में सेंट्रिंग प्लेट एवं मिक्सर मशीन की उपयोगिता तथा सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों में टेंट हाउस की मांग बढती रही। इन चारों गतिविधियों के संचालन में सुमित्रा यादव के पति एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। परिवार के सामूहिक प्रयास, मेहनत और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग से उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
सात लाख से ज्यादा वार्षिक आय
आज सुमित्रा यादव के परिवार की वार्षिक आय 7 लाख 60 हजार से अधिक हो चुकी है।यह उपलब्धि उनके परिवार की आर्थिक प्रगति और आजीविका विविधीकरण का महत्वपूर्ण उदाहरण है। पहले जहां परिवार की आय मुख्य रूप से कृषि एवं ट्रैक्टर संबंधी कार्यों पर निर्भर थी, वहीं आज विभिन्न व्यवसायों से आय अर्जित होने के कारण आर्थिक स्थिरता और भविष्य के प्रति विश्वास बढ़ा है। आर्थिक प्रगति के साथ सुमित्रा यादव के सामाजिक जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन आया है। पहले उनकी भूमिका मुख्य रूप से खेती और पारिवारिक जिम्मेदारियों तक सीमित थी, जबकि आज वे अपने परिवार के साथ विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों में सहभागी बनकर एक सफल महिला उद्यमी के रूप में पहचान स्थापित कर रही हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

विशेष लेख : इलाज के खर्च की चिंता से राहत, छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना

November 25, 2026

छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन और प्रसंस्करण की संभावनाओं पर राष्ट्रीय मंथन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय कार्यशाला

November 25, 2026

छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्रीसाय

November 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • विशेष लेख : इलाज के खर्च की चिंता से राहत, छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
  • छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन और प्रसंस्करण की संभावनाओं पर राष्ट्रीय मंथन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय कार्यशाला
  • धमतरी में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान का उपार्जन
  • छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्रीसाय
  • राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खैरागढ़ का अथर्व सिंह दिखाएंगे दम, अंडर-19 टीम में हुआ चयन

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.