
पंचायत तंत्र- रायपुर । राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए इस बार भी रविवार को पूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया गया है. वहीं जिला प्रशासन द्वारा रविवार को भी सैलून दुकानों को खोलने के लिए आदेश जारी किया गया है. सुबह 10 बजे के बाद से सम्पूर्ण लॉकडाउन में भी सैलून दुकाने खुली रहेंगी. बता दें कि इससे पहले सामान्य दिनों में सैलून सुबह 8 से 4 बजे तक खोलने का आदेश जारी किया गया था. सम्पूर्ण सैलून व्यवसाय को मंगलवार को बंद करने का फैसला लिया गया है ।
सैलून दुकान संचालकों का कहना है कि आज कोई भी कस्टमर अब तक नहीं आया है. सुबह से हमने सैलून दुकानों को खोला है. हमने अपने ग्राहकों को यह जानकारी भी दी थी कि रविवार के दिन भी सैलून को खोला जाएगा, लेकिन कस्टमर्स अब तक नहीं आए हैं आज रविवार है तो हो सकता है कि देर से आए ।
दूसरे सैलून संचालक का कहना है कि लॉ डाउन में पहली बार ऐसा हुआ जब हम रविवार के दिन भी अपनी दुकान खोले हैं, लेकिन कस्टमर्स ही नहीं आ रहे हैं. शायद उन्हें लग रहा है कि लॉकडाउन है और दुकाने बंद है. हो सकता है कि कुछ देर बाद ग्राहक आए और हमारे सेवाएं ले ।
