Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जिला अस्पताल सूरजपुर में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जटिल कूल्हे की सर्जरी सफल

October 16, 2026

ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

October 16, 2026

सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रही आयुष चिकित्सा, धरमपुर में 57 मरीजों का उपचार

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 16
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण, पुल-पुलियों और भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा
रायपुर

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण, पुल-पुलियों और भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा

Author AuthorBy Author AuthorOctober 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

फील्ड पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सड़कों, पुलों और भवनों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने कहा

panchayattantra24.-रायपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने कोरबा में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में निर्माणाधीन सड़कों, पुल-पुलियों एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने और उनकी कड़ी व नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कोरबा के कलेक्टर कुणाल दुदावत और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी भी इस दौरान मौजूद थे।
बंसल ने अधिकारियों को सड़कों के बीटी पैच मरम्मत के कार्यों में तेजी लाने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों एवं पुल-पुलियों की मरम्मत प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो तथा उन्हें सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। श्री बंसल ने निर्माण कार्यों में आने वाली समस्याओं का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने को कहा, जिससे कि निर्माण कार्यों की प्रगति प्रभावित न हो। निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्यों को पूर्ण कराकर लोगों को विकास कार्यों का लाभ जल्द दिलाएं।
इन कार्यों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कोरबा जिले में कटघोरा–हरदीबाजार–बलौदा–अकलतरा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तथा हरदीबाजार–तरदा–सर्वमंगला–इमलीछापर मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक मार्ग तक निर्माणाधीन सीमेंट-कांक्रीट सड़क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने 2.84 किलोमीटर लंबे इस सड़क के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को इसे शीघ्र पूर्ण करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री आर.के. रात्रे, अधीक्षण अभियंता (वि/यां) श्री सुरेश भूपल और कोरबा संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जी.आर. जांगड़े सहित विभागीय अनुविभागीय अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रही आयुष चिकित्सा, धरमपुर में 57 मरीजों का उपचार

October 16, 2026

बिहान योजना से बदली सुनीता गुप्ता की जिंदगी, किराना दुकान से कमाया 60 हजार रुपये का मुनाफा

October 16, 2026

सेवा संकल्प अभियान: ‘आसरा’ और ‘करुणा’ से बेसहारा बच्चों एवं बुजुर्गों के संरक्षण पर जोर

October 16, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • जिला अस्पताल सूरजपुर में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जटिल कूल्हे की सर्जरी सफल
  • ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
  • सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रही आयुष चिकित्सा, धरमपुर में 57 मरीजों का उपचार
  • बिहान योजना से बदली सुनीता गुप्ता की जिंदगी, किराना दुकान से कमाया 60 हजार रुपये का मुनाफा
  • सेवा संकल्प अभियान: ‘आसरा’ और ‘करुणा’ से बेसहारा बच्चों एवं बुजुर्गों के संरक्षण पर जोर

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.