Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 16, 2026

बेटी की पढ़ाई और कर्ज चुकाने में मददगार बनी 10 हजार रुपये की सहायता राशि

October 16, 2026

50 साल से जिस जमीन पर रह रहा था परिवार, अब मिला मालिकाना हक; भूस्वामित्व योजना से लालप्रसाद साहू को बड़ी राहत

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 16
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सूरजपुर में विद्यालयों का निरीक्षण कर परखी गई शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और नवाचार के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में विद्यालयों का निरीक्षण कर परखी गई शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और नवाचार के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

Author AuthorBy Author AuthorOctober 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

विद्यालयों का निरीक्षण कर परखी गई शैक्षणिक गुणवत्ता

panchayattantra24.-सुरजपुर। जिला प्रशासन की पहल से जिले की सभी प्राथमिक शालाओं में संचालित शैक्षिक नवाचार ‘शब्दबीज’ के प्रभावी क्रियान्वयन और विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशन में जिला मिशन समन्वयक मनोज कुमार साहू ने बीआरसी दिवाकर जायसवाल एवं संकुल समन्वयक महेश्वर पैकरा के साथ विकासखंड भैयाथान के संकुल केंद्र रजबहर अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान शासकीय हाई स्कूल रजबहर, शासकीय माध्यमिक शाला रजबहर तथा शासकीय प्राथमिक शाला रजबहर और मोहली में शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शब्दबीज नवाचार के क्रियान्वयन का जायजा लिया गया। इसके साथ ही विकासखंड ओड़गी के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला दवनसरा का भी निरीक्षण किया गया।
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील की पहल से जिले की प्राथमिक शालाओं में शब्दबीज नवाचार संचालित किया जा रहा है। इस नवाचार का उद्देश्य बच्चों की शब्द संपदा, पठन, लेखन और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करना तथा उन्हें प्रतिदिन नए शब्दों से जोड़कर सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विद्यालयों में इस नवाचार का क्रियान्वयन अच्छी तरह से होता पाया गया। प्राथमिक शाला दवनसरा में बच्चों के लिए शब्दबीज पट्टिका का निर्माण किया गया है। पट्टिका के माध्यम से विद्यार्थी नए शब्दों को सीखने, उनका अर्थ समझने और वाक्यों में प्रयोग करने का अभ्यास कर रहे हैं। जिले की प्राथमिक शालाओं में संचालित यह नवाचार बच्चों के भाषा कौशल को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
कक्षाओं में पहुँचकर शिक्षण प्रक्रिया का किया अवलोकन, दसवीं कक्षा में प्रयोग के माध्यम से समझाई खाद्य श्रृंखला
माध्यमिक शाला रजबहर में कक्षा छठवीं में सामाजिक अध्ययन विषय के अंतर्गत हमारी सांस्कृतिक जड़ें पाठ का अध्यापन कराया जा रहा था। इस दौरान विद्यार्थियों से संस्कृति की अवधारणा एवं उसके अर्थ के संबंध में प्रश्न पूछे गए। इससे विद्यार्थियों की विषयगत समझ एवं कक्षा में उनकी सहभागिता का आकलन किया गया।
हाई स्कूल रजबहर में कक्षा दसवीं में विज्ञान विषय के अंतर्गत पारिस्थितिकी तंत्र का अध्यापन चल रहा था। खाद्य श्रृंखला की अवधारणा को सरल एवं व्यावहारिक ढंग से समझाने के लिए डीएमसी मनोज कुमार साहू ने धागे का प्रयोग किया। विद्यार्थियों को धागा पकड़ाकर यह समझाया गया कि खाद्य श्रृंखला में प्रत्येक जीव की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और किसी एक कड़ी के कमजोर होने या टूटने से पूरी श्रृंखला प्रभावित हो सकती है। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान की अवधारणा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर प्रयोग के जरिए समझने का अवसर मिला।
निरीक्षण के दौरान हाई स्कूल रजबहर के परीक्षा परिणामों की भी जानकारी ली गई। इस पर डीएमसी ने सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने, कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर अतिरिक्त अभ्यास कराने तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बेटी की पढ़ाई और कर्ज चुकाने में मददगार बनी 10 हजार रुपये की सहायता राशि

October 16, 2026

50 साल से जिस जमीन पर रह रहा था परिवार, अब मिला मालिकाना हक; भूस्वामित्व योजना से लालप्रसाद साहू को बड़ी राहत

October 16, 2026

मातृत्व वंदना योजना से मिली मदद, बच्चे के पोषण और देखभाल में बनी सहारा

October 16, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • बेटी की पढ़ाई और कर्ज चुकाने में मददगार बनी 10 हजार रुपये की सहायता राशि
  • 50 साल से जिस जमीन पर रह रहा था परिवार, अब मिला मालिकाना हक; भूस्वामित्व योजना से लालप्रसाद साहू को बड़ी राहत
  • मातृत्व वंदना योजना से मिली मदद, बच्चे के पोषण और देखभाल में बनी सहारा
  • बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की राह पर सुशीला कुर्रे, महिला कोष के ऋण से बढ़ाई आजीविका

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.