Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

October 25, 2026

‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 25, 2026

झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, October 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » गांव-गांव कपड़े बेचने से अपनी दुकान तक पहुंचीं श्यामबाई, बिहान के सहयोग से बनीं ‘लखपति दीदी’
छत्तीसगढ़

गांव-गांव कपड़े बेचने से अपनी दुकान तक पहुंचीं श्यामबाई, बिहान के सहयोग से बनीं ‘लखपति दीदी’

Author AuthorBy Author AuthorOctober 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

बिहान के सहयोग से बढ़ाया कपड़ा व्यवसाय, सालाना सवा लाख रुपये से अधिक की आय से बनीं लखपति दीदी

panchayattantra24.-कोरिया। कभी खेती-किसानी और मजदूरी पर निर्भर रहने वाली श्रीमती श्यामबाई आज अपने गांव में कपड़े की दुकान संचालित कर रही हैं। विकासखंड बैकुंठपुर के ग्राम पोटेडांड निवासी श्यामबाई ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से मि
ले सहयोग और अपनी मेहनत से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत की है। कपड़ा व्यवसाय से सालाना सवा लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर उन्होंने ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचान बनाई है।
समूह से जुड़ने से पहले श्यामबाई के परिवार की आजीविका खेती और मजदूरी से चलती थी। सीमित आमदनी में घरेलू जरूरतें पूरी करना चुनौतीपूर्ण था। वे परिवार की आय बढ़ाने के लिए अपना काम शुरू करना चाहती थीं। गौरी महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला।
आर्थिक सहयोग से शुरू हुआ कपड़ा व्यवसाय
श्यामबाई को समूह के माध्यम से सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) से 60 हजार रुपये तथा बैंक ऋण के रूप में 20 हजार रुपये प्राप्त हुए। इस वित्तीय सहायता से उन्होंने पति के सहयोग से कपड़ा व्यवसाय शुरू किया। शुरुआत में वे गांव-गांव जाकर कपड़े बेचती थीं।
ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। मेहनत, अच्छे व्यवहार और काम के प्रति लगन से ग्राहकों का विश्वास बढ़ा और आमदनी में भी सुधार होने लगा।
अपनी दुकान से आजीविका को मिला स्थायित्व
व्यवसाय बढ़ने पर श्यामबाई ने अपने गांव में कपड़े की दुकान खोल ली। इससे उन्हें कारोबार संचालित करने का स्थायी स्थान मिला। अब दुकान और कपड़ा विक्रय से वे सालाना सवा लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं।
उनकी कमाई से परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरी है और घरेलू जरूरतें पूरी करने में उनका योगदान बढ़ा है। श्यामबाई का यह सफर दर्शाता है कि समय पर मिला आर्थिक सहयोग और निरंतर मेहनत ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भरता के अवसर तैयार कर सकती है।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त

October 25, 2026

श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ

October 25, 2026

धमतरी के वनांचल में सौर ऊर्जा संयंत्र की बैटरियां बदलीं, ग्रामीणों को निर्बाध बिजली सुविधा मिलने की बढ़ी उम्मीद

October 24, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
  • ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त
  • सिरोही नस्ल के बकरे ने बदली बृजलाल की तकदीर
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.