Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रायपुर में 5वीं मिनी राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का भव्य आगाज, 30 राज्यों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल कौशल

November 24, 2026

बिलासपुर में रामसेतु सौंदर्यीकरण की 2.63 करोड़ की राशि दूसरे कार्यों में खर्च करने की तैयारी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

November 24, 2026

लाल बंगला के सामने चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई शासकीय भूमि

November 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 24
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुरिया दरबार के राजनीतिकरण के आरोप पर किया पलटवार, कहा- कांग्रेसी बताएं जनजाति समाज के लिए क्या किया?
रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुरिया दरबार के राजनीतिकरण के आरोप पर किया पलटवार, कहा- कांग्रेसी बताएं जनजाति समाज के लिए क्या किया?

Author AuthorBy Author AuthorOctober 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। मुरिया दरबार के राजनीतिकरण के आरोप पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जिस जनजाति समाज का कांग्रेस ने लगातार वोट बैंक के रूप के उपयोग किया, आज वह समाज कांग्रेस को छोड़ चुका है. जनजाति समाज का हम लगातार विकास कर रहे हैं. कांग्रेस के लोग बताएं कि इतने साल देश में राज किया, तब जनजाति समाज के लिए क्या किया?
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ जगदलपुर के लिए रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चर्चा की. इस दौरान उन्होंने दौरे को लेकर कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है. बस्तर में सब से लंबा बस्तर दशहरा मनाया जाता है. पहली बार देश की राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में शामिल हो रही है.
मुरिया दरबार विवाद
विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की करीब 700 साल पुरानी परंपरा मुरिया दरबार के नाम को लेकर विवाद तब खड़ा हुआ, जब बस्तर दशहरा के कार्यक्रमों की जानकारी देने वाले प्रशासनिक पाम्पलेट में मुरिया दरबार की जगह ‘आम दरबार’ छाप दिया गया. इसके बाद सोशल मीडिया में यह बातें तैरने लगी और जमकर इस बदलाव को लेकर सवाल उठने लगे. मामला गरमाने के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को नया पाम्पलेट जारी किया है, जिसमें ‘आम दरबार’ की जगह फिर से ‘मुरिया दरबार’ नाम दर्ज किया गया है.
बस्तर की ऐतिहासिक परंपरा है मुरिया दरबार
मुरिया दरबार बस्तर की ऐतिहासिक और पारंपरिक व्यवस्था का अहम हिस्सा है. राजशाही के दौर में राजा इस दरबार में बैठते थे, जहां गांवों के मांझी-चालकी अपने क्षेत्र की समस्याएं रखते थे और राजा उनका समाधान करते थे. राजशाही समाप्त होने के बाद भी यह परंपरा जारी है. अब मुख्यमंत्री इस दरबार में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं.
पिछले साल अमित शाह हुए थे शामिल
पिछले वर्ष केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मुरिया दरबार में शामिल हुए थे, जबकि इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दरबार में शामिल होने का कार्यक्रम है जहां वे मांझी-चालकी और अन्य पारंपरिक प्रतिनिधियों से उनके गांवों की समस्याएं सुनेंगी.

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

रायपुर में 5वीं मिनी राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का भव्य आगाज, 30 राज्यों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल कौशल

November 24, 2026

छत्तीसगढ़ के इस हिस्से में बढ़ेगी ठिठुरन, 4 डिग्री तक पारा गिरने के आसार

November 24, 2026

छत्तीसगढ़ में ACB-EOW की कार्रवाई पर CM साय का बयान, बोले- पिछले तीन साल से दोषियों पर कार्रवाई जारी

November 24, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • रायपुर में 5वीं मिनी राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का भव्य आगाज, 30 राज्यों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल कौशल
  • बिलासपुर में रामसेतु सौंदर्यीकरण की 2.63 करोड़ की राशि दूसरे कार्यों में खर्च करने की तैयारी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • लाल बंगला के सामने चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई शासकीय भूमि
  • छत्तीसगढ़ के इस हिस्से में बढ़ेगी ठिठुरन, 4 डिग्री तक पारा गिरने के आसार
  • छत्तीसगढ़ में ACB-EOW की कार्रवाई पर CM साय का बयान, बोले- पिछले तीन साल से दोषियों पर कार्रवाई जारी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.