Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

October 25, 2026

‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 25, 2026

झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, October 25
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं कर्मकार मंडल की 15 योजनाएं, 47 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिला लाभ
रायपुर

निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं कर्मकार मंडल की 15 योजनाएं, 47 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिला लाभ

Author AuthorBy Author AuthorOctober 24, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने दी 1.32 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
75 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, ग्रामीणों की मांग पर 57 लाख रुपए के नए निर्माण कार्यों की घोषणा

panchayattantra24.- रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना विकास को निरंतर गति दे रही है। इसी कड़ी में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने शनिवार को बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पौंसरी, मगरवाय, बुड़गहन और पूरेना में लगभग 70 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की मांगों को प्राथमिकता देते हुए लगभग 57 लाख रुपए के नए विकास कार्यों की घोषणा भी की। इस प्रकार चार गांवों को लगभग 1 करोड़ 32 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिली।
ग्रामीणों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता
राजस्व मंत्री वर्मा ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पौंसरी में 10 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण और 5 लाख रुपए से बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा की। इसी प्रकार ग्राम मगरवाय में 10 लाख रुपए से शेड निर्माण, ग्राम बुड़गहन में 20 लाख रुपए से चेक डेम निर्माण तथा ग्राम पूरेना में 7 लाख रुपए से अतिरिक्त कक्ष और 5 लाख रुपए से रंगमंच निर्माण की घोषणा की। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक सुविधाओं, जल संरक्षण और शैक्षणिक अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।
गांवों की समृद्धि से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार
विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रहे निर्माण कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि विकास की योजनाएं धरातल पर साकार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं और ग्रामीण परिवारों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना और किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण वादों को पूरा किया है। महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है और वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। किसानों के हित में लिए गए निर्णयों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार पारदर्शिता, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके लिए सभी को मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनना होगा।
*सड़क, सामुदायिक भवन और शैक्षणिक सुविधाओं का हुआ विस्तार*
राजस्व मंत्री वर्मा ने अपने प्रवास के दौरान ग्राम पौंसरी में 6 लाख 50 हजार रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन और 5 लाख रुपए के रंगमंच का लोकार्पण किया। ग्राम मगरवाय में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीसी सड़क, ग्राम बुड़गहन में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित बाढ़ आपदा भवन एवं 5 लाख रुपए के रंगमंच तथा ग्राम पूरेना में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया।
इसके साथ ही ग्राम मगरवाय के शासकीय प्राथमिक शाला में 10 लाख रुपए की लागत से दो अतिरिक्त कक्ष, 5 लाख रुपए के किचन शेड तथा 3 लाख 50 हजार रुपए की लागत से रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा, सामुदायिक गतिविधियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं का बेहतर लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष, भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

October 25, 2026

‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 25, 2026

वृद्धजनों के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’

October 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
  • ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त
  • सिरोही नस्ल के बकरे ने बदली बृजलाल की तकदीर
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.