panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर स्मृति ईरानी पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का अपमान करने का आरोप लगाया है। वहीं, कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत दी है।
पारंपरिक माला पहनने से इनकार करना अहंकार को दर्शाता है- कांग्रेस
कांग्रेस ने वीडियो के जरिए आरोप लगाया कि स्मृति ईरानी ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक माला पहनने से इनकार किया। कांग्रेस का कहना है कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक माला को पहनने से इनकार करना स्मृति ईरानी के अहंकार को दर्शाता है। वहीं आगे कहा कि स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का सम्मान करना सीखिए।
कांग्रेस ने पोस्टर भी किया जारी
वहीं कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर भी जारी किया है। इस पोस्टर में लिखा कि स्मृति जी फूल ही तो दे रहे हैं। गैस सिलेंडर का दाम थोड़ी पूछ रहे हैं।
लक्ष्मी वर्मा ने किया पलटवार
कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने गिरेबान पर झांके। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी नेत्री के लिए तो सड़क पर कई किलोमीटर तक गुलाब की पंखुड़ी बिछा दिए थे। हमारी प्रभारी जमीन से जुड़ी हुई है। उन्हें पता है छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का सम्मान और कार्यकर्ताओं का सम्मान कैसे करना है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
