Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राजा फतेह सिंह खेल मैदान में होगा तीन दिवसीय भव्य आयोजन, पारंपरिक व्यंजन और स्थानीय उत्पाद रहेंगे आकर्षण का केंद्र

October 28, 2026

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी: रायपुर के 21 स्कूलों तक पहुंचा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’

October 28, 2026

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक, तकनीकी ज्ञान का उपयोग राष्ट्रहित में करें: अरुण साव

October 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, October 28
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बीजापुर में तसर पालन से बढ़ेंगे ग्रामीणों की आमदनी के अवसर, 13 हितग्राहियों को मिले 3,700 स्वस्थ डिम्ब समूह
रायपुर

बीजापुर में तसर पालन से बढ़ेंगे ग्रामीणों की आमदनी के अवसर, 13 हितग्राहियों को मिले 3,700 स्वस्थ डिम्ब समूह

Author AuthorBy Author AuthorOctober 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। वनांचल क्षेत्रों में तसर रेशम (कोसा) पालन ग्रामीण परिवारों की आजीविका और स्वरोजगार का एक प्रमुख जरिया बनता जा रहा है। इस व्यवसाय से आदिवासियों और ग्रामीण महिलाओं को गांव में ही रोजगार मिल रहा है, जिससे उन्हें रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ता।
गुणवत्तापूर्ण कोसा उत्पादन कर आय अर्जित करने का मिल रहा है अवसर
बीजापुर जिले में तसर रेशम पालन से जुड़े ग्रामीण परिवारों की आमदनी बढ़ाने के लिए रेशम विभाग द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम कोत्तापल्ली के 13 तसर पालकों को स्वस्थ डिम्ब समूह वितरण योजना के तहत 3,700 स्वस्थ डिम्ब समूह उपलब्ध कराए गए हैं। इनकी कुल कीमत 59 हजार 200 रुपए है, जिसमें शासन ने 51 हजार 800 रुपए की सब्सिडी दी है। इससे तसर पालकों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण कोसा उत्पादन कर अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर मिलेगा।
ग्रामीणों को वैज्ञानिक पद्धति से कृमिपालन करने में मिल रही है मदद
ग्राम कोत्तापल्ली स्थित शासकीय कोसा बीज केंद्र से जुड़े तसर पालकों को केंद्रीय रेशम बोर्ड की इकाई बीएसएमटीसी, बस्तर से प्राप्त पालित प्रजाति के स्वस्थ डिम्ब समूह वितरित किए गए हैं। शासन की ओर से अधिकांश लागत वहन किए जाने के कारण हितग्राहियों को कुल 7 हजार 400 रुपए का ही अंशदान करना पड़ा। इस सहायता से तसर पालन की शुरुआती लागत कम होने के साथ ग्रामीणों को वैज्ञानिक पद्धति से कृमिपालन करने में भी मदद मिलेगी। योजना से लाभान्वित हितग्राहियों में 13 तसर पालक शामिल हैं। स्वस्थ डिम्ब समूहों के उपयोग से बेहतर गुणवत्ता के कोसा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ग्रामीण परिवारों को अपनी आजीविका मजबूत करने में सहायता मिलेगी।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी: रायपुर के 21 स्कूलों तक पहुंचा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’

October 28, 2026

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक, तकनीकी ज्ञान का उपयोग राष्ट्रहित में करें: अरुण साव

October 28, 2026

प्रकृति के प्रति आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है करम परब : मुख्यमंत्री साय

October 28, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • राजा फतेह सिंह खेल मैदान में होगा तीन दिवसीय भव्य आयोजन, पारंपरिक व्यंजन और स्थानीय उत्पाद रहेंगे आकर्षण का केंद्र
  • हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी: रायपुर के 21 स्कूलों तक पहुंचा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’
  • विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक, तकनीकी ज्ञान का उपयोग राष्ट्रहित में करें: अरुण साव
  • प्रकृति के प्रति आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है करम परब : मुख्यमंत्री साय
  • बीजापुर में तसर पालन से बढ़ेंगे ग्रामीणों की आमदनी के अवसर, 13 हितग्राहियों को मिले 3,700 स्वस्थ डिम्ब समूह

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.