Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पंडरिया महाविद्यालय में 29 अक्टूबर को होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, मतदान और एसआईआर पर युवाओं को मिलेगी जानकारी

October 28, 2026

युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने और खेल प्रतिभाओं को पहचानकर खिलाड़ी के रूप में तैयार करने की पहल – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

October 28, 2026

NHM और ECHO India की पहल से कैंसर सर्वाइवरशिप केयर कार्यक्रम शुरू, इलाज के बाद नियमित फॉलो-अप और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जाएगा जोर

October 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, October 28
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » छत्तीसगढ़ में पुरानी नीति के तहत ही होगी धान खरीदी, 21 क्विंटल तक बोनस पर फैसला नहीं -कृषि मंत्री रामविचार नेताम
रायपुर

छत्तीसगढ़ में पुरानी नीति के तहत ही होगी धान खरीदी, 21 क्विंटल तक बोनस पर फैसला नहीं -कृषि मंत्री रामविचार नेताम

Author AuthorBy Author AuthorOctober 28, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान की खरीदी होगी, लेकिन खरीदी फिलहाल पुरानी नीति के तहत होगी. नीति में किसी भी तरह का नीतिगत बदलाव नहीं हुआ है. जैसे चर्चा थी कि किसानों को 21 क्विंटल कम उत्पादन होने पर भी अंतर की राशि (बोनस) प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक देने की हो रही है.
आज एकात्म परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि फिलहाल खरीदी जैसी चल रही है, उसी नीति के तहत होगी. कम उत्पादन होने या प्रति एकड़ 21 क्विंटल कम बेचने पर किसानों को 21 क्विंटल का बोनस देने का कोई निर्णय सरकार ने नहीं लिया है. इस पर सरकार विचार कर रही है, और यह अभी प्रकियाधीन है.
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने बताया कि कैबिनेट बैठक में धान खरीदी के लिए सभी की प्रतीक्षा थी. कल ही सरकार के कैबिनेट बैठक में धान ख़रीदी की तारीख़ का ऐलान किया गया था. हम अपने कमिटमेंट के आधार पर 3100 रुपये में प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदने जा रहे हैं. इसके अलावा एपीएल और बीपीएल को राशन में सुपर फ्रेम यानी बिना टुकड़े वाला चावल देंगे. जनवरी से गरीबों को यह चावल मिलना शुरू हो जाएगा.
3100 उपार्जन केंद्रों पर होगी खरीदी
किसानों को धान विक्रय के लिए बेहतर और सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वर्ष 360 नए उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए जा रहे हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कुल 3100 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी. सभी खरीदी केंद्रों पर किसानों की सुविधा के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. धान खरीदी के लिए आवश्यकता के अनुसार नए एवं पुराने जूट बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं.
वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक आधारित व्यवस्था लागू रहेगी. इससे खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.
भारत सरकार के खाद्य विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ से केंद्रीय पूल में 73 लाख मीट्रिक टन चावल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
‘इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ से होगी प्रभावी निगरानी
प्रदेश में धान के अवैध परिवहन, पुनर्चक्रण और खरीदी में अनियमितताओं को रोकने के लिए निगरानी तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है. इसके लिए ‘इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है. इसके माध्यम से धान खरीदी से संबंधित गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी.
सीमावर्ती राज्यों से खरीदी केंद्रों में अवैध रूप से धान की आवक रोकने के लिए जिला स्तर पर विशेष जांच दल गठित करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके लिए प्रदेश में 273 चेक पोस्ट तथा 131 सीमावर्ती उपार्जन केंद्र चिन्हांकित किए गए हैं.
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए भी स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की गई है. अति संवेदनशील केंद्रों से संबंधित शिकायतों का निराकरण 24 घंटे, संवेदनशील केंद्रों की शिकायतों का 48 घंटे तथा सामान्य केंद्रों की शिकायतों का 72 घंटे के भीतर किया जाएगा.
क्यूआर कोड और लोकेशन ट्रैकिंग से रुकेगा पुनर्चक्रण
भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में चावल की प्रत्येक बोरी पर क्यूआर कोड आधारित स्कैनिंग एवं ट्रेसिबिलिटी सुनिश्चित की जाएगी. इससे प्रत्येक बारदाने के परिवहन की निगरानी संभव होगी और चावल के पुनर्चक्रण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा.
धान परिवहन की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और मितव्ययी बनाने के लिए धान का उठाव लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस युक्त वाहनों से कराने के निर्देश दिए गए हैं. इससे धान के परिवहन की वास्तविक समय में निगरानी की जा सकेगी.
‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे मिलेगा टोकन
धान विक्रय की प्रक्रिया को किसानों के लिए और आसान बनाने तथा उन्हें समितियों में लंबी कतारों से मुक्ति दिलाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल एप का उपयोग किया जाएगा. यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और इसके माध्यम से किसान 24×7 ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकेंगे.
एप पर किसान सबसे पहले ओटीपी आधारित पंजीयन कर सकेंगे. प्रत्येक समिति के लिए निर्धारित प्रतिदिन की खरीदी सीमा में से 70 प्रतिशत टोकन ‘तुंहर टोकन’ एप के माध्यम से तथा शेष 30 प्रतिशत टोकन समिति स्तर से जारी किए जाएंगे. इससे किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए समितियों में लंबी कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं होगी.
एप के माध्यम से उपलब्ध 70 प्रतिशत टोकन में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी लघु एवं सीमांत किसानों तथा 20 प्रतिशत बड़े किसानों के लिए निर्धारित की गई है. दो एकड़ तक के किसानों को एक टोकन, दो एकड़ से अधिक एवं 10 एकड़ तक के किसानों को दो टोकन तथा 10 एकड़ से अधिक रकबे वाले किसानों को तीन टोकन प्रदान किए जाएंगे.
राज्य सरकार ने धान खरीदी की पूरी व्यवस्था को किसान-केंद्रित, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने पर विशेष जोर दिया है. नए उपार्जन केंद्रों, ऑनलाइन टोकन, बायोमेट्रिक सत्यापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, क्यूआर कोड आधारित ट्रेसिबिलिटी तथा इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से किसानों को सुगम धान विक्रय की सुविधा देने के साथ ही अवैध आवक और पुनर्चक्रण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाएगा.

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने और खेल प्रतिभाओं को पहचानकर खिलाड़ी के रूप में तैयार करने की पहल – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

October 28, 2026

NHM और ECHO India की पहल से कैंसर सर्वाइवरशिप केयर कार्यक्रम शुरू, इलाज के बाद नियमित फॉलो-अप और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जाएगा जोर

October 28, 2026

प्रदेश में 801 सोलर दीदियां चिन्हांकित, 19 महिला संकुल संगठन बने सोलर वेंडर, 94 सोलर सिस्टम स्थापित

October 28, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • पंडरिया महाविद्यालय में 29 अक्टूबर को होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, मतदान और एसआईआर पर युवाओं को मिलेगी जानकारी
  • युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने और खेल प्रतिभाओं को पहचानकर खिलाड़ी के रूप में तैयार करने की पहल – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • NHM और ECHO India की पहल से कैंसर सर्वाइवरशिप केयर कार्यक्रम शुरू, इलाज के बाद नियमित फॉलो-अप और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जाएगा जोर
  • प्रदेश में 801 सोलर दीदियां चिन्हांकित, 19 महिला संकुल संगठन बने सोलर वेंडर, 94 सोलर सिस्टम स्थापित
  • तूफानी बारिश के बीच 15 किमी पैदल चलकर मैनपुर पहुंचे स्कूली बच्चे, अधूरे स्कूल भवन को लेकर SDM-BEO कार्यालय का घेराव

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.