Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ओडिशा के कोटपाड़ में कत्लखाने से 27 गायों का रेस्क्यू, करीब 9 क्विंटल गौमांस बरामद; पूरे नेटवर्क की जांच की मांग

October 29, 2026

धान के अंतर की राशि पर किसानों का संशय बरकरार, सरकार स्पष्ट करे—21 क्विंटल की सीमा या वास्तविक बिक्री के आधार पर मिलेगा लाभ?

October 29, 2026

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार

October 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, October 29
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » जनजातीय समुदाय को शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाएं अधिकारी-एसटी आयोग अध्यक्ष मण्डावी
छत्तीसगढ़

जनजातीय समुदाय को शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाएं अधिकारी-एसटी आयोग अध्यक्ष मण्डावी

Author AuthorBy Author AuthorOctober 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर शिक्षा, स्वास्थ्य, वन अधिकार, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर दिए निर्देश

panchayattantra24.-रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर जनजातीय समुदाय के लिए संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने, प्रचार-प्रसार बढ़ाने और विभागीय समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष एम.डी.ठाकुर, एसटी आयोग के सचिव पवन कुमार नेताम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, गोपाल अग्रवाल, श्रीमती रजनी राठिया, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, डीएफओ अरविंद पीएम, सीईओ जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे, आयुक्त नगर निगम  बृजेश सिंह क्षत्रिय, एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, सहायक आयुक्त आदिवासी श्रीकांत दुबे सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
अध्यक्ष मण्डावी ने वन अधिकार पत्रों, सामुदायिक वन संसाधन अधिकार और तेंदूपत्ता संग्राहकों से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने पांचवीं अनुसूची के क्षेत्रों में पेसा कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने तथा ग्रामसभा की सहमति से ही विकास कार्यों के लिए भूमि उपयोग करने और प्रभावितों को उचित मुआवजा देने के निर्देश दिए। धरती आबा अभियान के तहत जिले के 320 गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा बिरहोर और पहाड़ी कोरवा जैसे विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। अध्यक्ष मण्डावी ने आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों के स्कूल पहुंचने के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने, गांवों में पेयजल संकट दूर करने और सड़कों के उन्नयन के निर्देश दिए। बच्चों के टीकाकरण एवं स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों का व्यवस्थित संधारण करने तथा आश्रम-छात्रावासों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।
कृषि विभाग को किसानों को खाद-बीज और फसल बीमा सहित योजनाओं का लाभ दिलाने तथा सहकारिता विभाग को जनजातीय परिवारों को कृषि ऋण एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। श्रम विभाग को शिविर लगाकर श्रमिकों का पंजीयन बढ़ाने और योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। मनरेगा के माध्यम से रोजगार सृजन तथा महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
अध्यक्ष मण्डावी ने राजस्व विभाग की समीक्षा में भूमि हस्तांतरण, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और अवैध कब्जों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर नियमानुसार कार्रवाई करने, लघु उद्योगों के विकास के लिए कार्ययोजना बनाने और जनजातीय युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने हाथी प्रभावित क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने तथा आश्रम-छात्रावासों और प्रभावित क्षेत्रों में सौर ऊर्जा सुविधाएं विकसित करने के निर्देश भी दिए। बैठक के समापन में आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को जिला प्रशासन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा

October 29, 2026

पंडरिया महाविद्यालय में 29 अक्टूबर को होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद’, मतदान और एसआईआर पर युवाओं को मिलेगी जानकारी

October 28, 2026

तूफानी बारिश के बीच 15 किमी पैदल चलकर मैनपुर पहुंचे स्कूली बच्चे, अधूरे स्कूल भवन को लेकर SDM-BEO कार्यालय का घेराव

October 28, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ओडिशा के कोटपाड़ में कत्लखाने से 27 गायों का रेस्क्यू, करीब 9 क्विंटल गौमांस बरामद; पूरे नेटवर्क की जांच की मांग
  • धान के अंतर की राशि पर किसानों का संशय बरकरार, सरकार स्पष्ट करे—21 क्विंटल की सीमा या वास्तविक बिक्री के आधार पर मिलेगा लाभ?
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार
  • जनजातीय समुदाय को शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाएं अधिकारी-एसटी आयोग अध्यक्ष मण्डावी
  • मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.