Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सरिया अंचल की विकास परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की समीक्षा

October 29, 2026

गंगरेल जलाशय में पलटी मछुआरे की नाव, ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम ने बबलू निषाद को सुरक्षित बचाया

October 29, 2026

मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने की पहल, ग्रामीण आजीविका और महिला उद्यमिता के नए अवसर विकसित करने पर जोर

October 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, October 29
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » ओडिशा के कोटपाड़ में कत्लखाने से 27 गायों का रेस्क्यू, करीब 9 क्विंटल गौमांस बरामद; पूरे नेटवर्क की जांच की मांग
बस्तर

ओडिशा के कोटपाड़ में कत्लखाने से 27 गायों का रेस्क्यू, करीब 9 क्विंटल गौमांस बरामद; पूरे नेटवर्क की जांच की मांग

Author AuthorBy Author AuthorOctober 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-जगदलपुर। बस्तर जिले के गौ सेवकों द्वारा गौवंश संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच ओडिशा के कोटपाड़ में 27 गायों को कत्लखाने से बचाया गया। वहीं मौके से लगभग 9 क्विंटल गौमांस भी बरामद किया गया। गौ सेवकों ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
गौ सेवकों ने उठाया था गौवंश संरक्षण का मुद्दा
बता दें कि जिले के गौ सेवकों ने ओडिशा के विधायक रूपु भतरा से मुलाकात कर गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण का विषय प्रमुखता से उठाया थाl इसके बाद कोटपाड़ में यह कार्रवाई हुईl पुलिस कार्रवाई के बाद क़त्लखाने से बचाई गई 27 गायों में से 19 गायों को जिले के कुरंदी स्थित हैप्पी कामधेनु गौशाला को सुपुर्द किया गया, जबकि 8 गायों को कोटपाड़ के स्थानीय गौपालकों को सौंप दिया गया।
परिवहन और बिक्री से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने की मांग
गौ सेवकों के अनुसार, इस मामले का एक गंभीर पहलू गौमांस के कारोबार का संभावित विस्तार छत्तीसगढ़ के जगदलपुर तक होना है। उनका कहना है कि पूर्व में पकड़े गए एक गौमांस तस्करी के आरोपी ने स्वीकार किया था कि वह कोटपाड़ क्षेत्र से गौमांस का परिवहन कर बेचता है। ऐसे में गौ सेवकों ने संबंधित एजेंसियों से मामले की व्यापक जांच कर गौवंश वध, गौमांस के परिवहन और बिक्री से जुड़े संभावित नेटवर्क का पता लगाने की मांग की है।
निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग
गौ सेवक मुन्ना बजरंगी ने कहा कि 27 गायों को कत्लखाने से बचाया जाना राहत की बात है, लेकिन मौके से लगभग 9 क्विंटल गौमांस की बरामदगी इस मामले की गंभीरता को दर्शाती है। गौवंश की सुरक्षा के लिए इस पूरे मामले से जुड़े लोगों, परिवहन के रास्तों और मांस की बिक्री के संभावित ठिकानों की भी जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
गौ सेवक रोहन घोष ने कहा कि ओडिसा में भाजपा की सरकार बनने के बाद कोटपाड़ में 27 गायों को बचाया जाना सराहनीय है l उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियों को मामले की तह तक जाकर यह पता लगाना चाहिए कि गौमांस का स्रोत क्या था, उसका परिवहन किन रास्तों से किया जा रहा था। यदि जांच में किसी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बस्तर और ओडिशा के गौ सेवक आपसी समन्वय के साथ गौवंश की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
विधायक और पुलिस विभाग का जताया आभार
गौ सेवा आयोग के सदस्य दीपक पनपलिया ने कोटपाड़ में गौवंश को बचाने और गौमांस बरामदगी की बड़ी कार्रवाई के लिए ओडिशा के विधायक रूपु भतरा के साथ पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया l उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले की गहन जांच कर गौवंश वध एवं गौमांस के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र

October 21, 2026

23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल

October 21, 2026

छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों का बलिदान अविस्मरणीय- वन मंत्री केदार कश्यप

October 21, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सरिया अंचल की विकास परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की समीक्षा
  • गंगरेल जलाशय में पलटी मछुआरे की नाव, ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम ने बबलू निषाद को सुरक्षित बचाया
  • मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने की पहल, ग्रामीण आजीविका और महिला उद्यमिता के नए अवसर विकसित करने पर जोर
  • खेत बचाओ अभियान-2026: बेमेतरा के ग्राम जनता में किसानों को मृदा स्वास्थ्य, संतुलित खाद और प्राकृतिक खेती के प्रति किया जागरूक
  • एमएलसी चुनाव में कांग्रेस की हार पर पुरंदर मिश्रा का तंज, बोले- बैलेट पेपर से भी सफाया, अब क्या हाथ उठाकर चुनाव कराएगी पार्टी?

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.