Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सेवा सेतु से डिजिटल सुशासन को मजबूती, महज 2 दिनों में जारी हुआ आय प्रमाण पत्र

October 29, 2026

सेवा सेतु से आसान हुई राह, घर बैठे आवेदन से सिमरन को मिला जाति प्रमाण पत्र

October 29, 2026

जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को पर्यटन से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

October 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, October 29
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 मामलों का निराकरण
रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 मामलों का निराकरण

Author AuthorBy Author AuthorOctober 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने संवेदनशील मामलों में संबंधित विभागों को कार्रवाई के दिए निर्देश

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में रायपुर जिले के प्रकरणों की जनसुनवाई आयोजित की गई। आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी की उपस्थिति में कुल 47 प्रकरणों में से 30 पर सुनवाई हुई। इनमें 10 प्रकरणों का निराकरण कर नस्तीबद्ध किया गया।
जनसुनवाई के दौरान बैंक से संबंधित एक प्रकरण में आवेदिका के पक्ष के समर्थन में बैंक की महिला अधिकारी ने अपना बयान दर्ज कराया। आयोग ने अनावेदक पक्ष को शिकायत का जवाब और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए 15 दिन का समय दिया। आगामी सुनवाई में बैंक की आंतरिक शिकायत समिति से जुड़े अभिलेखों के साथ उपस्थित होने के निर्देश भी दिए गए।
संपत्ति के बंटवारे और स्वर्गीय पति के होटल व्यवसाय में हिस्सेदारी से जुड़े प्रकरण में दोनों पक्षों को सुनकर उनके कथन दर्ज किए गए। आयोग ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए रखा। दिव्यांग आवेदिका से संबंधित प्रकरण में आयोग ने उन्हें काम पर रखने और वेतन भुगतान के संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र भेजने के लिए भी कहा गया।
नाबालिग बच्ची की सुरक्षा से जुड़ी शिकायत पर आयोग ने बाल संरक्षण आयोग को पत्र भेजने और संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध उचित कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को निर्देशित करने का निर्णय लिया। घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना से जुड़े एक अन्य प्रकरण में संबंधित थाने को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में रायपुर संभाग प्रभारी श्रीमती मंजू थदानी, महिला थाना प्रभारी श्री मौर्य, डीएसपी श्रीमती स्नेहा आकाश राव, वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर श्रीमती नीति सिंह, प्रोटेक्शन ऑफिसर श्रीमती प्रीति पाण्डेय तथा आयोग कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सेवा सेतु से डिजिटल सुशासन को मजबूती, महज 2 दिनों में जारी हुआ आय प्रमाण पत्र

October 29, 2026

सेवा सेतु से आसान हुई राह, घर बैठे आवेदन से सिमरन को मिला जाति प्रमाण पत्र

October 29, 2026

जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को पर्यटन से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

October 29, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सेवा सेतु से डिजिटल सुशासन को मजबूती, महज 2 दिनों में जारी हुआ आय प्रमाण पत्र
  • सेवा सेतु से आसान हुई राह, घर बैठे आवेदन से सिमरन को मिला जाति प्रमाण पत्र
  • जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को पर्यटन से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती
  • स्वास्थ्यांक रिपोर्ट में नारायणपुर जिले का शानदार प्रदर्शन, राज्य की ‘अचीवर्स’ श्रेणी में बनाई जगह
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.