मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने सर्वशक्तिमान, फैसले लेने के लिए स्वतंत्र

पंचायत तंत्र – रायपुर। दिल्ली में पिछले 15 दिनों से चल रही राजनीतिक उठापटक और चिट्ठी पत्री ने नेतृत्व बदलने की कवायद करने वालों की एआईसीसी से 23 जी की छुट्टी कर दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रुतबा दिल्ली में और बढ़ गया है। वे फैसले लेने वाली कांग्रेस की सर्वोच्च संस्था में छत्तीसगढ़ से इकलौते सदस्य होंगे। छत्तीसगढ़ के दोनों बड़े और वरिष्ठ नेताओं को उम्र का तकाजा और मंत्रिमंडलीय जिम्मेदारी को देखते हुए मार्गदर्शक मंडल में रखा गया है। वहीं अब छत्तीसगढ़ में वनमेन शो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे, जो सरकार और संगठन के मामले में फैसला ले सकेंगे। एआईसीसी में छतत्सीगढ़ का दबदबा कम हुआ है लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघल का रूतबा बढ़ गया है। कांग्रेस को सबसे ज़्यादा ताकत देने वाले छत्तीसगढ़ का रुतबा कांग्रेस के भीतर घटा है। कांग्रेस की कार्यसमिति में से छत्तीसगढ़ के दो नेता मोतीलाल वोरा और ताम्रध्वज साहू बाहर कर दिये गए हैं. हालांकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रुप में शामिल होंगे। राज्य में पार्टी के नेता ये उम्मीद कर रहे थे कि कांग्रेस के सबसे मज़बूत गढ़ से और लोगों को प्रतिनिधित्व मिलेगा। मोतीलाल वोरा के हटने की वजह उनकी उम्र है। उम्र की वजह से उन्होंने कोषाध्यक्ष का पद छोड़ा था। सोनिया गांधी की नई टीम में छत्तीसगढ़ से सबसे तगड़ा झटका ताम्रध्वज साहू को लगा है। अगस्त 2018 में उन्हें कांग्रेस के शीर्ष की टीम में अहम जिम्मेदारी दी गई थी। अब वे एआईसीसी से बाहर कर दिए गए हैं। हालांकि ताम्रध्वज साहू अभी ओबीसी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. इस नाते वे संगठन में अहम बने हुए हैं। 2018 के चुनाव में मिली जीत के बाद ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़ की राजनीति का रुख किया उसके बाद दिल्ली में अहम पद पर बने रहने की ज़रुरत खत्म हो गई थी। छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में अहम जीत दिलाने में पुनिया के योगदान को हाईकमान से अवगत कराया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को यथावत रखने के साथ एआईसीसी में कद बढ़ाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। पुनिया को एआईसीसी में बड़ा पद नहीं मिला, लेकिन उन्हें मुृख्यमंत्री भूपेश बघेल की इच्छानुरूप प्रदेश प्रभारी बनाए रखा गया।
पुनिया छत्तीसगढ़ के प्रभारी बने रहेंगे
राष्ट्रीय कांग्रेस में मचे घमासान के बीच एआईसीसी ने पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल कर दिया है। सबसे चौकाने वाला फैसला अब तक दिग्गज रहे नेताओं को किनारे करने का रहा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया को दोबारा कमान देकर हाई कमान ने विश्वास जताया है। वहीं प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा सीडब्ल्यूसी के सदस्य नहीं बनाए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी रहे पुनिया ने दलित नेता के रुप में अपनी पहचान बनाई है। उन्हें जुलाई 2017 में बीके हरिप्रसाद के स्थान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। दोबारा प्रभारी बनाकर पार्टी को और मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस निर्णय पर कांग्रेस नेताओं का ऐसा भी मानना है।
