panchayattantra24.-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में शासकीय स्नातकोत्तर पीजी कॉलेज के विधि संकाय में पढ़ाने वाले 6 शिक्षकों का अचानक स्थानांतरण नवीन महाविद्यालय कुरूद कर दिया गया है। इस आदेश के बाद LLB के छात्र-छात्राओं में भारी नाराजगी है। छात्र-छात्राएं स्थानांतरण रुकवाने के लिए महापौर के पास ज्ञापन लेकर पहुंच गए।
एक साथ 6 शिक्षकों का स्थानांतरण
दरअसल, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज जिला कलेक्टर कार्यालय से एक आदेश जारी हुआ, जिसने विधि संकाय के छात्रों को परेशान कर दिया है। आदेश के मुताबिक, LLB विधि संकाय में पढ़ाने वाले 6 शिक्षकों का स्थानांतरण एक साथ कुरूद के नवीन महाविद्यालय में कर दिया गया है।
छात्रों को पढ़ाई अधूरी रहने का डर
छात्र-छात्राओं का कहना है कि उनके कॉलेज में यही 6 शिक्षक हैं ,जो नियमित रूप से आकर कक्षाएं लेते हैं। अब इन सभी का एक साथ तबादला होने से उनकी पढ़ाई अधूरी रह जाएगी और आने वाली परीक्षाओं में उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसी को लेकर बड़ी संख्या में LLB के छात्र-छात्राएं नगर निगम पहुंचे और महापौर को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने मांग की है कि शिक्षकों के स्थानांतरण पर तुरंत रोक लगाई जाए और कुरूद नवीन महाविद्यालय के लिए नए शिक्षकों की भर्ती की जाए।
महापौर ने छात्रों को दिया आश्वासन
वहीं महापौर रामू रोहरा ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि इस मामले में धमतरी कलेक्टर से बात कर समाधान निकाला जाएगा और स्थानांतरण आदेश पर रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
