Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सेवा सेतु बना आम नागरिकों का सहारा, महज 3 दिनों में मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र

October 30, 2026

दीपावली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त से छत्तीसगढ़ के किसानों को मिला आर्थिक संबल

October 30, 2026

महतारी वंदन योजना से बेटियों की पढ़ाई को मिल रहा संबल, महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता से परिवारों में आ रहा सकारात्मक बदलाव

October 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 30
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » महतारी वंदन योजना से नम्रता के परिवार को मिला आर्थिक संबल, पारंपरिक कुम्हारी व्यवसाय को मिली नई रफ्तार
रायपुर

महतारी वंदन योजना से नम्रता के परिवार को मिला आर्थिक संबल, पारंपरिक कुम्हारी व्यवसाय को मिली नई रफ्तार

Author AuthorBy Author AuthorOctober 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

हर महीने मिलने वाले 1 हजार रुपए से मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए खरीद रहीं सामग्री, परिवार की आय बढ़ाने में बनीं सहभागी

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही ग्रामीण परिवारों की आजीविका को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली 1 हजार रुपए की सहायता राशि से महिलाएं न केवल अपनी छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी कर रही हैं, बल्कि परिवार के पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में भी सहभागी बन रही हैं। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम गोटाटोला की श्रीमती नम्रता कुम्भकार इसकी एक प्रेरक मिसाल हैं।

महतारी वंदन की राशि बनी पारंपरिक व्यवसाय का सहारा
ग्राम गोटाटोला निवासी श्रीमती नम्रता कुम्भकार के परिवार की आजीविका मिट्टी के बर्तन एवं अन्य पारंपरिक मिट्टी के उत्पाद बनाने के व्यवसाय पर निर्भर है। वे अपने पति के साथ इस कार्य में सहयोग करती हैं। पहले सीमित पूंजी के कारण मिट्टी के बर्तन तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण होता था। ऐसे में महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए उपयोगी साबित हुई है।

श्रीमती नम्रता बताती हैं कि योजना के तहत हर महीने मिलने वाले 1 हजार रुपए का उपयोग वे मिट्टी के बर्तन निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने और घर की जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। इससे व्यवसाय के लिए जरूरी सामग्री जुटाने में आसानी हुई है। नियमित आर्थिक सहयोग से उनके पति के पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिली है और परिवार की आमदनी में भी सुधार हुआ है।

गृहिणी के साथ परिवार की आर्थिक उन्नति में भी निभा रहीं भागीदारी
महतारी वंदन योजना ने श्रीमती नम्रता को परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर दिया है। अब वे अपनी सहायता राशि का उपयोग सोच-समझकर घरेलू आवश्यकताओं और व्यवसाय के लिए करती हैं। इससे परिवार को आर्थिक संबल मिला है और दैनिक जरूरतों को पूरा करना पहले की अपेक्षा आसान हुआ है। श्रीमती नम्रता की यह सफलता बताती है कि नियमित आर्थिक सहायता की छोटी-सी राशि भी सही उपयोग से ग्रामीण परिवारों की आजीविका में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। विशेष रूप से पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े परिवारों के लिए यह सहयोग आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार
श्रीमती नम्रता कुम्भकार ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हर महीने मिलने वाली सहायता राशि से घर की जरूरतों के साथ पति के व्यवसाय में भी सहयोग कर पा रही हैं। यह राशि उनके परिवार के लिए आर्थिक सहारा बनी है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सेवा सेतु बना आम नागरिकों का सहारा, महज 3 दिनों में मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र

October 30, 2026

दीपावली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त से छत्तीसगढ़ के किसानों को मिला आर्थिक संबल

October 30, 2026

महतारी वंदन योजना से बेटियों की पढ़ाई को मिल रहा संबल, महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता से परिवारों में आ रहा सकारात्मक बदलाव

October 30, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सेवा सेतु बना आम नागरिकों का सहारा, महज 3 दिनों में मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र
  • दीपावली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त से छत्तीसगढ़ के किसानों को मिला आर्थिक संबल
  • महतारी वंदन योजना से बेटियों की पढ़ाई को मिल रहा संबल, महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता से परिवारों में आ रहा सकारात्मक बदलाव
  • महतारी वंदन योजना से नम्रता के परिवार को मिला आर्थिक संबल, पारंपरिक कुम्हारी व्यवसाय को मिली नई रफ्तार
  • ग्रामीण बेटियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, करेलीबड़ी और सुहेला में खुलेंगे शासकीय महाविद्यालय

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.