Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ईंट निर्माण व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं सरिता बाई, सालाना दो लाख रुपये से अधिक की कर रहीं कमाई

October 31, 2026

रायगढ़ के युवा क्रिकेटर अनूप चौबे का छत्तीसगढ़ की अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी बधाई

October 31, 2026

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन

October 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 31
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » ईंट निर्माण व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं सरिता बाई, सालाना दो लाख रुपये से अधिक की कर रहीं कमाई
रायपुर

ईंट निर्माण व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं सरिता बाई, सालाना दो लाख रुपये से अधिक की कर रहीं कमाई

Author AuthorBy Author AuthorOctober 31, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से मिले एक लाख रुपये के ऋण ने खोली स्वरोजगार की राह

प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों और निजी निर्माण कार्यों में बढ़ी ईंटों की मांग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रहा संबल

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से महिलाएं अपनी मेहनत, लगन और उद्यमशीलता से सफलता की नई कहानियां लिख रही हैं। स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अब पारंपरिक आजीविका गतिविधियों के साथ निर्माण और अन्य व्यवसायों में भी अपनी पहचान बना रही हैं। जशपुर जिले की सरिता बाई इसकी एक प्रेरक मिसाल हैं, जिन्होंने ईंट निर्माण के व्यवसाय से न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की है, बल्कि लखपति दीदी के रूप में नई पहचान भी बनाई है।
एक लाख रुपये के ऋण से शुरू किया व्यवसाय, अब सालाना दो लाख से अधिक की आय
जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चडि़या निवासी सरिता बाई ने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लेकर वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत एक लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया। इस राशि से उन्होंने ईंट निर्माण का व्यवसाय शुरू किया। शुरुआती प्रयासों को अपनी मेहनत, लगन और बेहतर प्रबंधन से आगे बढ़ाते हुए उन्होंने व्यवसाय को आय का स्थायी जरिया बनाया। आज वे ईंट निर्माण से प्रतिवर्ष दो लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं।
सरिता बाई की सफलता यह दर्शाती है कि शासन की योजनाओं के माध्यम से मिलने वाली वित्तीय सहायता और स्वयं की मेहनत से ग्रामीण महिलाएं भी सफल उद्यमी बन सकती हैं। उनके इस प्रयास से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और वे आत्मविश्वास के साथ स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना से ईंटों की मांग को मिला बढ़ावा
ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकानों के निर्माण और निजी निर्माण कार्यों में तेजी आने से ईंटों की मांग बढ़ रही है। सरिता बाई के व्यवसाय को भी इसका लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों सहित अन्य निजी निर्माण कार्यों में उनकी बनाई ईंटों की अच्छी मांग है। स्थानीय स्तर पर निर्माण सामग्री की उपलब्धता से उनके व्यवसाय को निरंतर आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की प्रेरक मिसाल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए बिहान मिशन और स्वरोजगार योजनाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन प्रयासों से महिलाएं स्व-सहायता समूहों के माध्यम से बचत, ऋण और उद्यमशीलता की गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।
जशपुर जिले की सरिता बाई की सफलता ग्रामीण महिला सशक्तिकरण का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने यह साबित किया है कि उचित अवसर, आर्थिक सहयोग और दृढ़ संकल्प से ग्रामीण महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बदल सकती हैं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

रायगढ़ के युवा क्रिकेटर अनूप चौबे का छत्तीसगढ़ की अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी बधाई

October 31, 2026

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन

October 31, 2026

कैंसर सर्जरी एवं हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने चार घंटे तक चले ऑपरेशन में 60 वर्षीय मरीज को दी राहत

October 31, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ईंट निर्माण व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं सरिता बाई, सालाना दो लाख रुपये से अधिक की कर रहीं कमाई
  • रायगढ़ के युवा क्रिकेटर अनूप चौबे का छत्तीसगढ़ की अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी बधाई
  • सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन
  • कैंसर सर्जरी एवं हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने चार घंटे तक चले ऑपरेशन में 60 वर्षीय मरीज को दी राहत
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अन्नदाता के सम्मान से बदल रहा छत्तीसगढ़ का कृषि परिदृश्य

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.