Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, पहले दिन उमड़ी आगंतुकों की भीड़

November 2, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आर्थिक सर्वेक्षण, राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों की आकर्षक प्रदर्शनी

November 2, 2026

राज्योत्सव में गूंजेंगे छत्तीसगढ़ी लोकगीतों के सुर, लोकगायक निलेश जोगी बांधेंगे समां

November 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, November 2
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण : वित्त मंत्री चौधरी
रायपुर

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण : वित्त मंत्री चौधरी

Author AuthorBy Author AuthorNovember 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

छत्तीसगढ़ की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण, विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर प्रदेश
प्रदेश की उन्नति, समृद्धि और खुशहाली के संकल्प को और मजबूत करने का किया आह्वान

panchayattantra24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि 1 नवम्बर 2000 को अस्तित्व में आया छत्तीसगढ़ आज अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण कर विकास, प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। यह अवसर प्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, उपलब्धियों और विकास यात्रा का स्मरण करने के साथ ही उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प लेने का है।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, समृद्ध लोक संस्कृति, मेहनतकश किसानों, श्रमिकों, उद्यमियों और प्रतिभाशाली युवाओं की भूमि है। प्रदेश की जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराएं, तीज-त्योहार और सामाजिक समरसता हमारी विशिष्ट पहचान हैं। राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के विस्तार सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास की महत्वपूर्ण यात्रा तय की है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में आधुनिक अधोसंरचना के विकास, औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन, रोजगार के नए अवसरों के सृजन, किसानों की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास की वास्तविक शक्ति यहां के तीन करोड़ से अधिक नागरिकों की मेहनत, प्रतिभा और संकल्प में निहित है। किसानों की खुशहाली, महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता, युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं रोजगार के अवसर और अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारा साझा लक्ष्य है। इसके लिए आधुनिक तकनीक, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, बेहतर अधोसंरचना और सुशासन को निरंतर सशक्त बनाना आवश्यक है। प्रदेश की युवा शक्ति, उद्यमशीलता और प्राकृतिक संपदा के समुचित उपयोग से छत्तीसगढ़ देश की प्रगति में और महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों, जननायकों और असंख्य नागरिकों के संघर्ष एवं योगदान को स्मरण करने का भी दिन है। यह अवसर हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए आधुनिक और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।

श्री चौधरी ने प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि आइए, इस गौरवशाली अवसर पर हम सभी मिलकर प्रदेश की उन्नति, समृद्धि और खुशहाली के संकल्प को और मजबूत करें तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कामना की कि हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आए।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, पहले दिन उमड़ी आगंतुकों की भीड़

November 2, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आर्थिक सर्वेक्षण, राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों की आकर्षक प्रदर्शनी

November 2, 2026

राज्य की कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं का होगा सम्मान

November 2, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, पहले दिन उमड़ी आगंतुकों की भीड़
  • जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आर्थिक सर्वेक्षण, राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों की आकर्षक प्रदर्शनी
  • राज्योत्सव में गूंजेंगे छत्तीसगढ़ी लोकगीतों के सुर, लोकगायक निलेश जोगी बांधेंगे समां
  • राज्य की कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं का होगा सम्मान
  • विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण : वित्त मंत्री चौधरी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.