Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, पहले दिन उमड़ी आगंतुकों की भीड़

November 2, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आर्थिक सर्वेक्षण, राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों की आकर्षक प्रदर्शनी

November 2, 2026

राज्योत्सव में गूंजेंगे छत्तीसगढ़ी लोकगीतों के सुर, लोकगायक निलेश जोगी बांधेंगे समां

November 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, November 2
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » राज्य की कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं का होगा सम्मान
रायपुर

राज्य की कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं का होगा सम्मान

Author AuthorBy Author AuthorNovember 2, 2026No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 

राज्य अलंकरण प्रदेश की प्रतिभाओं, विशिष्ट उपलब्धियों और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान का सम्मान- अग्रवाल

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज राजधानी रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं और संस्थाओं के लिए 36 श्रेणियों में राज्य अलंकरण सम्मान घोषित किए गए।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य अलंकरण सम्मान छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं, उनकी विशिष्ट उपलब्धियों तथा समाज और राज्य के विकास में उनके अतुलनीय योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रदेश की समृद्ध कला, संस्कृति, साहित्य, लोकपरंपराओं और सामाजिक मूल्यों को सहेजने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह सम्मान महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककलाओं, साहित्यिक परंपराओं और प्रतिभाशाली नागरिकों से है। राज्य अलंकरण के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं के योगदान को सम्मानित किया जाता है। ऐसे सम्मान नई पीढ़ी को अपनी प्रतिभा निखारने और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा देते हैं।

आदिवासी उत्थान, सामाजिक चेतना और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का सम्मान

राज्य अलंकरण की घोषित सूची के अनुसार आदिवासी सामाजिक चेतना तथा उनके उत्थान के क्षेत्र में शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान से धमतरी जिले के श्री डुमन लाल ध्रुव को सम्मानित किया जाएगा। अहिंसा एवं गौरक्षा के क्षेत्र में यति यतनलाल सम्मान दुर्ग जिले के विश्व गीता धेनू गोविन्द पक्षी सेवा धाम, कुम्हारी जिला दुर्ग को प्रदान किया जाएगा।

महिला उत्थान एवं जनजागृति के लिए मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान) गरियाबंद की लोक आस्था सेवा संस्थान (सुश्री लता नेताम) को दिया जाएगा। सामाजिक चेतना एवं दलित उत्थान के लिए गुरु घासीदास सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान सम्मान कबीरधाम जिले के श्री सुखचंद भास्कर को प्रदान किया जाएगा।

सहकारिता के क्षेत्र में ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार  धनसिंह बघेल, प्राथमिक कुडुक मछुआ सहकारी समिति मर्यादित, चित्रकोट जिला बस्तर को प्रदान किया जाएगा। सामाजिक समरसता के क्षेत्र में महाराजा अग्रसेन सम्मान रायगढ़ जिले के  बाबूलाल अग्रवाल को दिया जाएगा। सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उपलब्धियों के क्षेत्र में पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान  तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान, नेहरू नगर, जिला बिलासपुर को दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य और लोककलाओं को समर्पित प्रतिभाओं का होगा सम्मान

छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने वाले साहित्यकारों और कलाकारों को भी राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। समकालीन रंगकर्म, छत्तीसगढ़ी, हिन्दी एवं अन्य भाषाओं के नाटक के क्षेत्र में हबीब तनवीर सम्मान रायपुर के डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर को प्रदान किया जाएगा। हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में पंडित सुन्दरलाल शर्मा सम्मान रायगढ़ के डॉ. बिहारीलाल साहू को दिया जाएगा।

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में चक्रधर सम्मान रायपुर के डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति को तथा लोक नाट्य एवं लोक शिल्प के क्षेत्र में दाऊ मंदराजी सम्मान रायपुर की श्रीमती रेखा जलक्षत्री को प्रदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ी लोकगीत के क्षेत्र में लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान दुर्ग जिले की श्रीमती साधना यादव को मिलेगा। पंथी नृत्य के क्षेत्र में देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार रायपुर जिले के  सी.एल. रात्रे को प्रदान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के क्षेत्र में खुमान साव सम्मान रायपुर के  चंद्रभूषण वर्मा को दिया जाएगा। आंचलिक साहित्य एवं लोक कविता के क्षेत्र में लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार दुर्ग जिले के  दुर्गा प्रसाद पारकर को प्रदान किया जाएगा। सामाजिक समानता और साहित्य एवं काव्य के क्षेत्र में संत रविदास सम्मान बालोद जिले के  जगदीश प्रसाद देशमुख को दिया जाएगा।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को मिलेगा सम्मान

राज्य अलंकरण के अंतर्गत पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। हिन्दी प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार रायपुर के श्री प्रमोद कुमार साहू को प्रदान किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिन्दी) के क्षेत्र में चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार रायपुर के  वरुण सखाजी एवं सुश्री रसिका पाण्डेय को संयुक्त रूप से दिया जाएगा।

अंग्रेजी प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार रायपुर के श्री शिशिर राय चौधरी को प्रदान किया जाएगा। रचनात्मक लेखन और हिन्दी भाषा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक  अनंत विजय, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश को प्रदान किया जाएगा।

खेल, कृषि, चिकित्सा और मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को मिलेगी पहचान

खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को गुण्डाधूर सम्मान और महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। गुण्डाधूर सम्मान कोरबा जिले की सुश्री संजू देवी को तथा महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान बालोद जिले के  टोमन कुमार को प्रदान किया जाएगा। कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार कबीरधाम जिले के  पुन्नी दास भट्ट को प्रदान किया जाएगा।

आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा तथा शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में धन्वन्तरि सम्मान धमतरी जिले के डॉ. दिनेश कुमार नाग को दिया जाएगा। मत्स्य पालन के क्षेत्र में श्रीमती बिलासाबाई केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार बालोद जिले के  प्रदीप कुमार सोनी को प्रदान किया जाएगा।

संस्कृत भाषा, आदिवासी सेवा और श्रम क्षेत्र में भी सम्मान

संस्कृत भाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजेश्री महंत वैष्णवदास जी महाराज संस्कृत भाषा सम्मान रायपुर जिले के डॉ. बहुरन सिंह पटेल को प्रदान किया जाएगा। आदिवासियों की सेवा और आर्थिक उत्थान के क्षेत्र में डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान नवा रायपुर के श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, श्री सी. श्रीनिवास को प्रदान किया जाएगा।

श्रम के क्षेत्र में स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार  अंतरयामी सामल, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट कुकुरडीह जिला बलौदाबाजार को दिया जाएगा। अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान रायपुर के  सुरेश कुमार धु्रव उप पुलिस अधीक्षक को प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मान

देश के बाहर अप्रवासी भारतीयों द्वारा सामाजिक कल्याण, साहित्य, मानव संसाधन, विकास अथवा आर्थिक क्षेत्र में योगदान के लिए छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान दंतेवाड़ा जिले की श्रीमती दीपाली सरावगी को प्रदान किया जाएगा।

हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा और निर्माण के क्षेत्र में किशोर साहू सम्मान रायपुर के  सैयद ताहिर अली (करन खान) को प्रदान किया जाएगा। हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन के क्षेत्र में किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण रायपुर के  मोहन सुंदरानी को प्रदान किया जाएगा। पंडवानी कला के क्षेत्र में डॉ. तीजन बाई सम्मान दुर्ग जिले के  चेतन लाल देवांगन को प्रदान किया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण, विधि और ग्रामीण पर्यटन में योगदान का सम्मान

महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष तथा नारी उत्थान के क्षेत्र में माता बहादुर कलारिन सम्मान कांकेर जिले की श्रीमती बुलबुल बैद्या को प्रदान किया जाएगा। विधि के क्षेत्र में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान दिल्ली के  कौस्तुभ शुक्ला एवं रायपुर के  हेमन्त कुमार मिश्र को प्रदान किया जाएगा। ग्रामीण पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए चेंदरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार कबीरधाम जिले के  सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय को प्रदान किया जाएगा।

राज्य अलंकरण से नई पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा:  राजेश अग्रवाल

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य अलंकरण केवल व्यक्तियों और संस्थाओं का सम्मान नहीं, बल्कि उनके समर्पण, परिश्रम, प्रतिभा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना का अभिनंदन है। प्रदेश की लोक संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने वाले कलाकारों, साहित्यकारों, पत्रकारों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाले नागरिकों का योगदान छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, गौरवशाली इतिहास और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। राज्य अलंकरण समारोह इस आयोजन को और अधिक गौरवपूर्ण बनाएगा। मंत्री अग्रवाल ने राज्य अलंकरण के लिए चयनित सभी विभूतियों और संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढि़यों को उत्कृष्ट कार्य करने, अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगी।

पत्रकार वार्ता के अवसर पर संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, संचालक संस्कृति विभाग डॉ. संजय कन्नौजे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, पहले दिन उमड़ी आगंतुकों की भीड़

November 2, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आर्थिक सर्वेक्षण, राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों की आकर्षक प्रदर्शनी

November 2, 2026

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण : वित्त मंत्री चौधरी

November 2, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, पहले दिन उमड़ी आगंतुकों की भीड़
  • जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आर्थिक सर्वेक्षण, राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों की आकर्षक प्रदर्शनी
  • राज्योत्सव में गूंजेंगे छत्तीसगढ़ी लोकगीतों के सुर, लोकगायक निलेश जोगी बांधेंगे समां
  • राज्य की कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं का होगा सम्मान
  • विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण : वित्त मंत्री चौधरी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.