Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कवर्धा के किसान ओंकार साहू को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भेजी ‘विष्णु के पाती’, सौर ऊर्जा अपनाने की पहल को सराहा

November 6, 2026

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 6, 2026

बस्तरवासियों की रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचानकर खिलाड़ी के रूप में तैयार करने लगातार तीसरे वर्ष बस्तर ओलंपिक का आयोजन – अरुण साव

November 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 6
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » पीआईवीओटी एआई प्रशिक्षण केंद्र में मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा 80 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का लाभ, प्रशिक्षण शुल्क में अधिकतम 3 हजार रुपये की छूट
छत्तीसगढ़

पीआईवीओटी एआई प्रशिक्षण केंद्र में मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा 80 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का लाभ, प्रशिक्षण शुल्क में अधिकतम 3 हजार रुपये की छूट

Author AuthorBy Author AuthorNovember 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-धमतरी। युवाओं को आधुनिक तकनीक, डिजिटल कौशल और भविष्य की रोजगारपरक संभावनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में धमतरी जिले के विद्यार्थियों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की पहल की गई है। इस पहल के तहत नगर पालिक निगम धमतरी के सहयोग से संचालित पीआईवीओटी एआई प्रशिक्षण केंद्र में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें जिले के 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने नगर पालिक निगम आयुक्त को किफायती दरों पर अधिकाधिक प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए थे। इसके परिपालन में नगर निगम द्वारा रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित कर सहकार्य स्थल (को-वर्किंग स्पेस) की शुरुआत की गई। इसी व्यवस्था के अंतर्गत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए पीआईवीओटी प्राइवेट लिमिटेड का चयन किया गया।
घड़ी चौक स्थित नगर निगम कॉम्प्लेक्स के तृतीय तल पर संचालित पीआईवीओटी एआई प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित परीक्षा चार अलग-अलग पालियों में संपन्न हुई, ताकि विद्यार्थियों को सुविधाजनक एवं व्यवस्थित ढंग से परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल सके। विद्यार्थियों ने इस पहल में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
इस अवसर पर नगर निगम के महापौर रामू रोहरा ने प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण कर वहां उपलब्ध प्रशिक्षण सुविधाओं एवं गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित आधुनिक तकनीकी कौशलों का प्रशिक्षण देने की आवश्यकता पर बल देते हुए अधिकाधिक विद्यार्थियों को इस सुविधा से जोड़ने के संबंध में सुझाव दिए। साथ ही इस दिशा में नगर निगम की ओर से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही।
पीआईवीओटी एआई प्रशिक्षण केंद्र के संस्थापक अभिषेक भट्टाचार्य ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर उन्हें प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के शुल्क में अधिकतम 80 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को अधिकतम 3 हजार रुपये तक की शुल्क छूट मिलेगी। इससे आर्थिक रूप से सामान्य पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को भी आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इस पहल का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, तकनीकी शिक्षा तक उनकी पहुंच बढ़ाना तथा उन्हें कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराना है। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप नए कौशल विकसित कर सकेंगे और भविष्य में रोजगार, स्वरोजगार, व्यवसाय तथा उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए स्वयं को तैयार कर सकेंगे।
वर्तमान समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, संचार, व्यापार और प्रशासन सहित अनेक क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही नई तकनीकों की जानकारी एवं उनका व्यावहारिक प्रशिक्षण देना समय की आवश्यकता है। तकनीकी दक्षता के साथ रचनात्मक सोच, समस्या समाधान और नवाचार की क्षमता विकसित करना भी युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।
जिला प्रशासन और नगर पालिक निगम की इस पहल से धमतरी के युवाओं को अपने ही जिले में आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध हो रहा है। यह प्रयास युवाओं में डिजिटल दक्षता विकसित करने, तकनीकी शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने तथा उन्हें बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ महिला कोष की सक्षम योजना से मिला 1.80 लाख रुपये का ऋण, चार गायों और दो बछियों के साथ बढ़ाया पशुपालन व्यवसाय

November 6, 2026

करंट की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर

November 6, 2026

कन्हैया स्वीट्स में गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर मिठाई निर्माण कार्य बंद, दो दिवस में सुधार के निर्देश

November 6, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कवर्धा के किसान ओंकार साहू को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भेजी ‘विष्णु के पाती’, सौर ऊर्जा अपनाने की पहल को सराहा
  • Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • बस्तरवासियों की रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचानकर खिलाड़ी के रूप में तैयार करने लगातार तीसरे वर्ष बस्तर ओलंपिक का आयोजन – अरुण साव
  • दीपावली पर राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-शांति और समृद्धि की कामना
  • कभी मजदूरी कर चलाती थीं परिवार की आजीविका, आज तीन एकड़ में खेती से अर्जित की तीन लाख रुपये तक की आमदनी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.