Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 6, 2026

बस्तरवासियों की रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचानकर खिलाड़ी के रूप में तैयार करने लगातार तीसरे वर्ष बस्तर ओलंपिक का आयोजन – अरुण साव

November 6, 2026

दीपावली पर राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-शांति और समृद्धि की कामना

November 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 6
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » छत्तीसगढ़ महिला कोष की सक्षम योजना से मिला 1.80 लाख रुपये का ऋण, चार गायों और दो बछियों के साथ बढ़ाया पशुपालन व्यवसाय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ महिला कोष की सक्षम योजना से मिला 1.80 लाख रुपये का ऋण, चार गायों और दो बछियों के साथ बढ़ाया पशुपालन व्यवसाय

Author AuthorBy Author AuthorNovember 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्तिगत पत्र भेजकर की मेहनत और आत्मनिर्भरता की सराहना, चंपा देवी ने जताया आभार

panchayattantra24.-एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम चैनपुर निवासी चंपा देवी कुशवाहा इसकी एक प्रेरक मिसाल हैं। कभी एक गाय से परिवार की दूध की जरूरतें पूरी करने वाली चंपा देवी आज चार गायों के माध्यम से पशुपालन व्यवसाय को आगे बढ़ाकर अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर रही हैं। छत्तीसगढ़ महिला कोष की सक्षम योजना से मिले 1 लाख 80 हजार रुपये के ऋण ने उनके इस प्रयास को नई दिशा दी है। उनके आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदमों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर व्यक्तिगत पाती भेजकर शुभकामनाएं दी हैं।
एक गाय से शुरू किया पशुपालन, शासन की मदद से बढ़ाया व्यवसाय
ग्राम चैनपुर निवासी चंपा देवी कुशवाहा, पति अजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि पहले उनके पास केवल एक गाय थी, जिससे मिलने वाला दूध परिवार की जरूरतों में ही उपयोग हो जाता था। वह पशुपालन को आय का साधन बनाना चाहती थीं, लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण व्यवसाय का विस्तार नहीं कर पा रही थीं। फरवरी 2026 में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ महिला कोष की सक्षम योजना के अंतर्गत उन्हें 1 लाख 80 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। इस राशि से उन्होंने तीन अतिरिक्त गायें खरीदीं। वर्तमान में उनके पास चार गायें और दो बछिया हैं।
गायों की संख्या बढ़ने से दूध उत्पादन में भी वृद्धि हुई है। अब चंपा देवी परिवार की जरूरतें पूरी करने के बाद शेष दूध आसपास के घरों में बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। इससे परिवार के दैनिक खर्चों को पूरा करने में सहायता मिल रही है और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।
मुख्यमंत्री की पाती ने बढ़ाया आत्मविश्वास और उत्साह
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चंपा देवी कुशवाहा को व्यक्तिगत पत्र भेजकर उनके प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने अपनी पाती में एक गाय से शुरू किए गए पशुपालन व्यवसाय को चार गायों तक पहुंचाने और दूध बिक्री से परिवार की आय बढ़ाने के उनके प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक परिवार की खुशहाली और समृद्धि इस संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने चंपा देवी के पशुपालन व्यवसाय में निरंतर प्रगति तथा परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
शासन की सहायता से मिली आत्मनिर्भर बनने की राह
मुख्यमंत्री की पाती प्राप्त होने पर चंपा देवी ने खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शासन की योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें पशुपालन व्यवसाय का विस्तार करने का अवसर दिया। मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्तिगत पत्र भेजकर उनके प्रयासों की सराहना करना उनके लिए विशेष खुशी और प्रोत्साहन का विषय है।
सशक्त एमसीबीदृसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामने आई चंपा देवी की यह सफलता बताती है कि शासन की योजनाओं का लाभ, स्वयं की मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

करंट की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर

November 6, 2026

पीआईवीओटी एआई प्रशिक्षण केंद्र में मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा 80 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का लाभ, प्रशिक्षण शुल्क में अधिकतम 3 हजार रुपये की छूट

November 6, 2026

कन्हैया स्वीट्स में गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर मिठाई निर्माण कार्य बंद, दो दिवस में सुधार के निर्देश

November 6, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • बस्तरवासियों की रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचानकर खिलाड़ी के रूप में तैयार करने लगातार तीसरे वर्ष बस्तर ओलंपिक का आयोजन – अरुण साव
  • दीपावली पर राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-शांति और समृद्धि की कामना
  • कभी मजदूरी कर चलाती थीं परिवार की आजीविका, आज तीन एकड़ में खेती से अर्जित की तीन लाख रुपये तक की आमदनी
  • छत्तीसगढ़ महिला कोष की सक्षम योजना से मिला 1.80 लाख रुपये का ऋण, चार गायों और दो बछियों के साथ बढ़ाया पशुपालन व्यवसाय

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.