panchayattantra24.-रायपुर। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। रवाना होने से पहले CM साय ने दिल्ली दौरे को लेकर जानकारी दी।
आज का दिन छत्तीसगढ़ का- CM साय
CM साय ने कहा कि भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रत्येक प्रदेश को अपने राज्योत्सव के अवसर पर प्रस्तुति देने का मौका मिलता है। आज का दिन छत्तीसगढ़ का है। यहां छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए गए हैं। वहीं, सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के कलाकार अपनी कला और संस्कृति की झलक पेश करेंगे।
यूपी चुनाव में छत्तीसगढ़ के नेताओं की ड्यूटी पर बोले CM
उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अलग-अलग प्रदेशों में अलग-अलग समय पर चुनाव होते रहते हैं। जब छत्तीसगढ़ में चुनाव होते हैं, तब पड़ोसी राज्यों के कार्यकर्ता भी यहां सहयोग करने आते हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश में चुनाव आने वाले हैं, इसलिए छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता वहां जा रहे हैं। सीएम साय ने आगे कहा कि पार्टी का जैसा आदेश होगा, उसके अनुसार वे भी चुनावी जिम्मेदारी निभाने के लिए जाएंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
