Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश, धीमे निर्माण कार्यों पर भी नोटिस

November 21, 2026

’21 परियोजनाओं में निवेश का संकल्प, इनमें 12 परियोजनाएं फार्मा, वस्त्र और हॉस्पिटैलिटी जैसे उभरते क्षेत्रों में 10 हजार करोड़ का से अधिक का निवेश’

November 21, 2026

’कलेक्टर के निर्देशन पर राजस्व एवं कृषि विभाग ने खेतों में पहुंचकर किया संयुक्त फसल क्षति सर्वे’

November 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, November 21
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » ’कलेक्टर के निर्देशन पर राजस्व एवं कृषि विभाग ने खेतों में पहुंचकर किया संयुक्त फसल क्षति सर्वे’
रायपुर

’कलेक्टर के निर्देशन पर राजस्व एवं कृषि विभाग ने खेतों में पहुंचकर किया संयुक्त फसल क्षति सर्वे’

Author AuthorBy Author AuthorNovember 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। अकवान चक्रवात से जिले में हुई फसल क्षति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर और सजग है। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने खेतों में पहुंचकर फसल क्षति का सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि एक भी प्रभावित किसान मुआवजे से वंचित नहीं रहेगा। जिन किसानों की फसल चक्रवात की बारिश और तेज हवाओं से बर्बाद हुई है, उन्हें नियमानुसार उचित मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।

चक्रवात के कारण जिले के कई क्षेत्रों में धान की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कहीं खेतों में पानी भर गया, तो कहीं तेज हवा से फसल जमीन पर गिर गई। किसानों की इस पीड़ा को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल सर्वे के निर्देश दिए थे। निर्देश मिलते ही राजस्व एवं कृषि विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं और गांव-गांव पहुंचकर सर्वे में जुट गईं।

तहसील दाढ़ी के ग्राम मजगांव एवं थानखमरिया के ग्राम ठेलका एवं बनोरा पहुंची सर्वे टीम
इसी कड़ी में आज राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम तहसील दाढ़ी के ग्राम मजगांव एवं थानखमरिया के ग्राम ठेलका एवं बनोरा पहुंची। यहां अधिकारियों ने खेत-खेत जाकर फसल क्षति का जायजा लिया। टीम ने किसानों से सीधे बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और खेतों में खड़ी फसल की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।

सर्वे के दौरान अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त फसल का प्रतिशत, प्रभावित रकबा, फसल का प्रकार और नुकसान की स्थिति का पूरा विवरण दर्ज किया। साथ ही मौके पर ही फसल के फोटो और वीडियो भी लिए गए, ताकि सर्वे पूरी तरह पारदर्शी हो और किसी भी किसान के साथ अन्याय न हो। अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन के नियमों के अनुसार जल्द से जल्द मुआवजा राशि स्वीकृत कर उनके खातों में भेजी जाएगी।
’सर्वे टीम को देखकर किसानों में राहत की भावना दिखी’

गांव में सर्वे टीम को देखकर किसानों में राहत की भावना दिखी। ग्राम मजगांव के किसानों ने बताया कि चक्रवात की बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया था। धान की फसल कटाई के कगार पर थी, तभी बारिश और हवा ने सब बर्बाद कर दिया। वहीं ठेलका और बनोरा के किसानों ने कहा कि उन्हें प्रशासन से पूरी उम्मीद है कि सर्वे के बाद उन्हें उचित मुआवजा मिलेगा और वे दोबारा खेती के लिए खड़े हो सकेंगे।
’कलेक्टर ने कहा सर्वे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाए’

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सर्वे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाए। कोई भी पात्र किसान छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए राजस्व अधिकारियों,कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और राजस्व निरीक्षक को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी दी गई है।

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे सर्वे के दौरान अपनी भूमि के दस्तावेज, बैंक खाता विवरण और फसल से संबंधित जानकारी तैयार रखें, ताकि सर्वे कार्य में तेजी आ सके। साथ ही जिन किसानों के खेतों में अभी सर्वे नहीं हुआ है, वे घबराएं नहीं। चरणबद्ध तरीके से पूरे जिले में सर्वे कराया जा रहा है।
प्रशासन के इस त्वरित कदम से किसानों में भरोसा जगा है। किसानों का कहना है कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ खड़ा है, यही सबसे बड़ी राहत है। जिला प्रशासन ने दोहराया है कि किसान जिले की रीढ़ हैं और उनकी हर समस्या के समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग और तत्पर है।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश, धीमे निर्माण कार्यों पर भी नोटिस

November 21, 2026

’21 परियोजनाओं में निवेश का संकल्प, इनमें 12 परियोजनाएं फार्मा, वस्त्र और हॉस्पिटैलिटी जैसे उभरते क्षेत्रों में 10 हजार करोड़ का से अधिक का निवेश’

November 21, 2026

दिल्ली के भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और उत्पादों की धूम, वैश्विक मंच पर मिल रही पहचान : मुख्यमंत्री साय

November 21, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश, धीमे निर्माण कार्यों पर भी नोटिस
  • ’21 परियोजनाओं में निवेश का संकल्प, इनमें 12 परियोजनाएं फार्मा, वस्त्र और हॉस्पिटैलिटी जैसे उभरते क्षेत्रों में 10 हजार करोड़ का से अधिक का निवेश’
  • ’कलेक्टर के निर्देशन पर राजस्व एवं कृषि विभाग ने खेतों में पहुंचकर किया संयुक्त फसल क्षति सर्वे’
  • दिल्ली के भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और उत्पादों की धूम, वैश्विक मंच पर मिल रही पहचान : मुख्यमंत्री साय
  • Xउप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, जनजातीय समाज के उत्थान, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर दिया जोर

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.