panchayattantra24.-बिलासपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव 25 नवंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर और मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान धार्मिक दर्शन, सामाजिक कार्यक्रमों और नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे. सुबह 9 बजे रतनपुर पहुंचकर मां महामाया देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद कोटा और तखतपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. वहीं, मुंगेली जिले के बरेला और जरहागांव में भी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. दोपहर 2 बजे अरुण साव लोरमी के देवरहट पहुंचेंगे. यहां कश्यप समाज भवन का उद्घाटन करेंगे. साथ ही आयुष्मान आरोग्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान कार्यक्रम का निरीक्षण करेंगे. शाम 6 बजे उप मुख्यमंत्री लोरमी पहुंचेंगे, जहां मानस मंच में जन्मोत्सव एवं भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित होगा. इसके बाद रात 8:30 बजे मुंगेली के विश्राम गृह मैदान में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. रात 10:30 बजे वे बिलासपुर पहुंचेंगे.
यूपी के खाद्य मंत्री मनोज पाण्डेय आज आएंगे
बिलासपुर. उत्तरप्रदेश सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पाण्डेय 25 नवंबर को दोपहर 12.35 बजे ट्रेन से उसलापुर स्टेशन पहुंचेगे और फिर सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे. रात 22.45 बजे तिफरा स्थित होटल द गैंड लोटस में एक कार्यक्रम में शामिल होगे. और रात 23.15 बजे ट्रेन से प्रयासराज के लिए प्रस्थान करेंगे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
