Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

November 26, 2026

‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल

November 26, 2026

26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहीद जवानों और निर्दोष नागरिकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

November 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, November 26
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
रायपुर

‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल

Author AuthorBy Author AuthorNovember 26, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

जरूरतमंदों को तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ‘जनदर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संवेदनशीलता और आत्मीयता से लोगों की समस्याएं सुनकर तत्काल मौके पर ही समाधान की पहल की। आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं हो पाने की जानकारी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कैंसर पीड़ित पिता के इलाज में परिवार की जमा पूंजी खत्म हो जाने से पढ़ाई के लिए संघर्ष कर रही जशपुर की फरहीन को उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कई जरूरतमंदों के लिए तत्काल आर्थिक सहायता भी स्वीकृत की।
मुख्यमंत्री साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित ‘जनदर्शन’ में लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
30 वर्षों बाद साफ सुन सके 83 वर्षीय परसराम
कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड के भलपहरी, हरदी बाजार निवासी 83 वर्षीय परसराम राठौर पिछले 30 वर्षों से कम सुनाई देने की समस्या से जूझ रहे थे। अपने बेटे के साथ ‘जनदर्शन’ में पहुंचे राठौर ने मुख्यमंत्री को बातचीत और रोजमर्रा के कामकाज में आने वाली परेशानियों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया। बातचीत के दौरान जब उन्हें पता चला कि राठौर को देखने में भी परेशानी है, तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उनकी आंखों की जांच कराकर चश्मा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। श्रवण यंत्र मिलने के बाद राठौर वर्षों बाद साफ आवाजें सुन सके। मुख्यमंत्री ने भाटापारा के बलवंत सिंह यादव को भी श्रवण यंत्र प्रदान किया।
पिता के इलाज में खत्म हुई जमा पूंजी, फरहीन को पढ़ाई के लिए मदद का भरोसा
जशपुर से अपनी मां के साथ पहुंची सुफरहीन ने मुख्यमंत्री को परिवार की आर्थिक कठिनाइयों के बारे में बताया। उनके पिता वर्ष 2018 से कैंसर से पीड़ित थे। लंबे समय तक चले इलाज में परिवार की पूरी जमा पूंजी खर्च हो गई। वर्ष 2025 में पिता का निधन हो गया। अब परिवार के सामने घर तक गिरवी रखने की नौबत आ गई है। ऐसे में फरहीन के लिए अपनी पढ़ाई जारी रखना भी चुनौती बन गया है। मुख्यमंत्री ने उनकी आपबीती आत्मीयता से सुनी और ढांढस बंधाते हुए पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इसके लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
तीन वर्षीय पार्थ और छह वर्षीय छयांश के इलाज की होगी व्यवस्था
राजनांदगांव से अपने तीन वर्षीय बेटे पार्थ साहू को लेकर पहुंची श्रीमती पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि समय से पहले जन्म लेने के कारण पार्थ को करीब दो महीने तक अस्पताल में भर्ती रखना पड़ा था। तीन साल की उम्र में भी वह शारीरिक रूप से कमजोर है। चिकित्सकों ने उसे मोतियाबिंद की समस्या बताई है और आंखों में लेंस प्रत्यारोपण पर लाखों रुपये का खर्च बताया है। मुख्यमंत्री ने मां की चिंता को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को पार्थ के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रायपुर के आमानाका क्षेत्र के कुकुरबेड़ा निवासी अमित कोटांगले अपनी बुजुर्ग माता श्रीमती हिरकना बाई कोटांगले के साथ छह वर्षीय बेटे छयांश के पैरों के ऑपरेशन के लिए मदद मांगने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बच्चों को जन्म से ही चलने-फिरने में परेशानी है। बड़े बेटे का ऑपरेशन काफी कठिनाइयों के बीच कराया था, जिसके बाद वह अब स्वस्थ है। आर्थिक तंगी के कारण छोटे बेटे का ऑपरेशन नहीं करा पा रहे हैं। पत्नी के निधन के बाद वे अपनी बुजुर्ग माता और बहन के सहयोग से दोनों बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए छयांश के तत्काल उपचार के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि समस्याओं के निराकरण के लिए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे जरूरतमंद नागरिकों को अनावश्यक भटकना न पड़े।उन्होंने अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

November 26, 2026

26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहीद जवानों और निर्दोष नागरिकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

November 26, 2026

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की नगरीय निकायों एवं निर्माण विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा, अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश

November 26, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
  • ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
  • 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहीद जवानों और निर्दोष नागरिकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की नगरीय निकायों एवं निर्माण विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा, अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश
  • उद्योग और निवेश का नया हब बन रहा छत्तीसगढ़, 8.85 लाख करोड़ के 309 निवेश प्रस्ताव; 2 लाख रोजगार सृजन की उम्मीद

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.