Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

November 27, 2026

प्रभारी सचिव भुवनेश यादव ने किया बालोद में सघन दौरा

November 27, 2026

सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » प्रभारी सचिव भुवनेश यादव ने किया बालोद में सघन दौरा
रायपुर

प्रभारी सचिव भुवनेश यादव ने किया बालोद में सघन दौरा

Author AuthorBy Author AuthorNovember 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

धान खरीदी केंद्रों से लेकर आदिवासी आश्रम छात्रावास तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

किसानों से आत्मीयता से मिले, धान खरीदी की व्यवस्थाओं की ली जानकारी और छात्रावास के बच्चों से किया आत्मीय संवाद

panchayattantra24.-रायपुर। प्रभारी सचिव भुवनेश यादव ने आज बालोद जिले का सघन दौरा कर विभिन्न शासकीय संस्थानों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मिर्रिटोला धान खरीदी केंद्र, कृषि उपज मंडी मुजगहन, धान खरीदी केंद्र हितेकसा तथा वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी आश्रम छात्रावास बड़भूम का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए शासन की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा शासकीय व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया।

धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का लिया जायजा

प्रभारी सचिव यादव ने मिर्रिटोला एवं हितेकसा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने केंद्रों में किसानों की सुविधा, धान खरीदी की प्रक्रिया तथा उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने किसानों से आत्मीयता एवं सहृदयता के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं, सुझावों और धान विक्रय के अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

सचिव यादव ने किसानों के साथ सहज संवाद करते हुए यह जानने का प्रयास किया कि धान विक्रय के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हितैषी बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में की गई तैयारियों, बारदाना उपलब्धता एवं खरीदे गए धान के रखरखाव की बेहतर व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखते हुए किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छाया और पारदर्शी तौल जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

कृषि उपज मंडी मुजगहन का किया निरीक्षण
प्रभारी सचिव ने कृषि उपज मंडी मुजगहन पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मंडी में संचालित गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा किसानों को शासकीय सुविधाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।

आदिवासी आश्रम छात्रावास के बच्चों से किया आत्मीय संवाद

दौरे के दौरान प्रभारी सचिव यादव ने वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी आश्रम छात्रावास बड़भूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा वहां रहकर अध्ययन कर रहे बच्चों से आत्मीयता के साथ बातचीत की। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, दिनचर्या और छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बच्चों के साथ सहज और अपनत्वपूर्ण संवाद के माध्यम से उन्होंने उनकी शैक्षणिक गतिविधियों एवं अनुभवों को समझा। आश्रम छात्रावास में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आवश्यक सुविधाएं और अनुकूल परिस्थितियां उपलब्ध कराने के महत्व पर भी जोर दिया।

शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता

प्रभारी सचिव भुवनेश यादव का यह दौरा शासन की योजनाओं और शासकीय व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। धान खरीदी केंद्रों में किसानों से सीधे संवाद और वनांचल के आश्रम छात्रावास में बच्चों से आत्मीय मुलाकात के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों में संचालित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। दौरे का मुख्य उद्देश्य शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा आम नागरिकों की सुविधाओं को और बेहतर बनाना रहा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

November 27, 2026

सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 27, 2026

संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • प्रभारी सचिव भुवनेश यादव ने किया बालोद में सघन दौरा
  • सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.