Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव

November 27, 2026

बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर

November 27, 2026

पूर्व महाधिवक्ता एवं ख्यात लेखककनक तिवारी के निधन पर वित्त मंत्रीओपी चौधरी ने जताया गहरा शोक

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर
छत्तीसगढ़

बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर

Author AuthorBy Author AuthorNovember 27, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

चारागाह की 7 एकड़ भूमि पर 9.57 लाख रुपये की लागत से लगाए गए 1,000 पौधे, 880 पौधे जीवित; आस्था महिला स्व-सहायता समूह को सौंपी गई तीन वर्ष तक देखरेख की जिम्मेदारी

panchayattantra24.-धमतरी । VB-G RAM G गांव का विकास केवल अधोसंरचना और सुविधाओं के विस्तार तक सीमित नहीं होता, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी भी इसकी महत्वपूर्ण आधारशिला है। इसी दिशा में मगरलोड विकासखंड की ग्राम पंचायत खिसोरा ने चारागाह भूमि को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने की पहल की है। वीबी-जी राम जी (VB-G RAM G) के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में ग्राम पंचायत की 7 एकड़ चारागाह भूमि पर 9.57 लाख रुपये की लागत से वृक्षारोपण कराया गया है। इस कार्य के तहत विभिन्न प्रजातियों के कुल 1,000 पौधे लगाए गए हैं, जिनमें से वर्तमान में 880 पौधे जीवित हैं।
इस वृक्षारोपण में आम, जामुन, करौंदा, गुलमोहर, आंवला, पीपल एवं बरगद जैसी फलदार, औषधीय और छायादार प्रजातियों को शामिल किया गया है। पौधों का चयन उनकी स्थानीय उपयोगिता, पर्यावरणीय महत्व और भविष्य में मिलने वाले लाभों को ध्यान में रखकर किया गया है। फलदार पौधे आने वाले समय में ग्रामीणों को फल एवं पोषण उपलब्ध कराने में सहायक होंगे, वहीं छायादार वृक्ष तापमान संतुलन, जैव विविधता के संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में योगदान देंगे।
चारागाह भूमि पर विकसित किया जा रहा यह हरित क्षेत्र केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से मिट्टी और जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वृक्ष मिट्टी के कटाव को कम करने, वर्षा जल के भूमि में समावेशन को प्रोत्साहित करने तथा भूमि की नमी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ ग्रामीणों में पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी।
इस पहल की विशेषता पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण की व्यवस्था करना है। रोपित 1,000 पौधों में से 880 का जीवित रहना पौधों के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है। इन पौधों की सिंचाई, सुरक्षा, निराई-गुड़ाई एवं आवश्यक रखरखाव की जिम्मेदारी तीन वर्ष की लीज अवधि के लिए आस्था महिला स्व-सहायता समूह, आस्था महिला संगठन, करेलीबाड़ी को सौंपी गई है।
महिला स्व-सहायता समूह को इस कार्य से जोड़ने का उद्देश्य महिलाओं की सामुदायिक विकास में भागीदारी बढ़ाने के साथ उन्हें कार्य के माध्यम से आजीविका से जुड़ने का अवसर उपलब्ध कराना भी है। इस व्यवस्था से पौधों की देखरेख के लिए जिम्मेदारी तय हुई है और महिला समूह को गांव की पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिला है। अब इन पौधों का संरक्षण महिला समूह की जिम्मेदारी के साथ ही पूरे गांव की साझा भागीदारी का विषय बन गया है।
ग्राम पंचायत खिसोरा में वीबी-जी राम जी के अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण और जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न विकास कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण करने तथा प्राकृतिक संसाधनों को सुदृढ़ बनाना है। चारागाह भूमि पर वृक्षारोपण इसी व्यापक प्रयास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो ग्रामीण आजीविका को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ता है।
खिसोरा की चारागाह भूमि पर लगाए गए ये पौधे आने वाले वर्षों में बड़े वृक्षों का स्वरूप लेकर गांव को हरियाली, छाया और स्वच्छ पर्यावरण की सौगात दे सकते हैं। साथ ही पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं के लिए अनुकूल प्राकृतिक परिवेश विकसित करने में भी सहायक होंगे। सामुदायिक भूमि का सदुपयोग, महिला समूह की सहभागिता और पौधों के संरक्षण की सुनिश्चित व्यवस्था के माध्यम से ग्राम पंचायत खिसोरा ने ग्रामीण विकास को पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साथ जोड़ने की दिशा में पहल की है। यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और समृद्ध गांव की आधारशिला तैयार करने की उम्मीद जगाता है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

कोड़ा उपार्जन केंद्र में 40 क्विंटल धान लेकर पहुंचे किसान, बेहतर सुविधाओं और सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया से खुश

November 26, 2026

कोड़ा उपार्जन केंद्र में 87.60 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम बेलबहरा के किसान, ऑनलाइन टोकन सुविधा से हुई समय और श्रम की बचत

November 26, 2026

धमतरी में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान का उपार्जन

November 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव
  • बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर
  • पूर्व महाधिवक्ता एवं ख्यात लेखककनक तिवारी के निधन पर वित्त मंत्रीओपी चौधरी ने जताया गहरा शोक
  • डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
  • आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.