Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

November 27, 2026

जिला चिकित्सालय सुकमा की निःशुल्क डायलिसिस सेवा से 156 मरीजों को मिला नया जीवन 5,765 डायलिसिस सत्र सफलतापूर्वक सम्पन्न

November 27, 2026

सेवा सेतु बना सहूलियत का माध्यम, महज तीन दिनों में शिवम ढीमर को मिला आय प्रमाण पत्र

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास
रायपुर

किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास

Author AuthorBy Author AuthorNovember 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

कंतेली धान खरीदी केंद्र में किसान लोकराम वर्मा ने बेचा 281 कट्टा धान, शासन की व्यवस्थाओं से हुए संतुष्ट

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण और खुशहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव धान खरीदी केंद्रों में देखने को मिल रहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए की गई बेहतर एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं से किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी हो रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत बेमेतरा जिले में संचालित धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम बहु नवागांव के किसान लोकराम वर्मा ने धान खरीदी केंद्र कंतेली में 281 कट्टा धान का सहजतापूर्वक विक्रय किया। खरीदी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं सुगम खरीदी व्यवस्था से उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।
किसान लोकराम वर्मा ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं। टोकन प्राप्त करने से लेकर धान विक्रय तक उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि खरीदी प्रक्रिया के सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक होने से किसानों को राहत मिल रही है। खरीदी केंद्र में किसानों की आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए की गई व्यवस्थाओं से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं।
वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णय सराहनीय हैं। प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी तथा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान की व्यवस्था किसानों के लिए बड़ी राहत है। इससे किसानों को उनकी मेहनत और उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। इसके साथ ही कम मात्रा में धान विक्रय करने वाले पात्र किसानों के लिए 13,289 रुपये की आदान सहायता राशि की व्यवस्था से भी किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा।
किसान लोकराम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों से खेती-किसानी के प्रति किसानों का उत्साह बढ़ रहा है। उपज का उचित मूल्य मिलने और धान खरीदी की प्रक्रिया सुविधाजनक होने से किसानों में संतोष का भाव है। उन्होंने किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों एवं बेहतर धान खरीदी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
धान खरीदी केंद्रों पर बेहतर व्यवस्थाओं और किसानों के प्रति संवेदनशील कार्यप्रणाली से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया सुगम एवं सुविधाजनक बन रही है। राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ ही किसानों की आर्थिक समृद्धि और खुशहाली की राह प्रशस्त कर रही हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

November 27, 2026

जिला चिकित्सालय सुकमा की निःशुल्क डायलिसिस सेवा से 156 मरीजों को मिला नया जीवन 5,765 डायलिसिस सत्र सफलतापूर्वक सम्पन्न

November 27, 2026

गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
  • जिला चिकित्सालय सुकमा की निःशुल्क डायलिसिस सेवा से 156 मरीजों को मिला नया जीवन 5,765 डायलिसिस सत्र सफलतापूर्वक सम्पन्न
  • सेवा सेतु बना सहूलियत का माध्यम, महज तीन दिनों में शिवम ढीमर को मिला आय प्रमाण पत्र
  • किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास
  • गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.