पुत्र के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे दुर्गा प्रसाद ढीमर के आवेदन का हुआ त्वरित निराकरण, समयबद्ध शासकीय सेवा से परिवार को मिली राहत
panchayattantra24.-एमसीबी। शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, सहज एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित ‘सेवा सेतु’ पहल नागरिकों के लिए सुविधाजनक साबित हो रही है। आवेदनों के त्वरित निराकरण से लोगों को आवश्यक दस्तावेज कम समय में उपलब्ध हो रहे हैं। इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम भगवानपुर निवासी दुर्गा प्रसाद ढीमर, पिता जोखे लाल ढीमर के पुत्र शिवम ढीमर को सेवा सेतु के माध्यम से महज तीन दिनों में आय प्रमाण पत्र जारी किया गया।
दुर्गा प्रसाद ढीमर ने अपने पुत्र शिवम ढीमर का आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। सेवा सेतु के माध्यम से उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर मात्र तीन दिनों के भीतर प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। कम समय में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने से परिवार को राहत मिली है।
शिक्षा और शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सहूलियत
आय प्रमाण पत्र विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसकी आवश्यकता शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश, छात्रवृत्ति तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए होती है। समय पर आय प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से शिवम ढीमर को पात्रतानुसार शैक्षणिक सुविधाओं एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी।
सेवा सेतु से साकार हो रही सुगम और समयबद्ध लोक सेवा की परिकल्पना
सेवा सेतु पहल के माध्यम से नागरिकों को अनावश्यक भागदौड़ और लंबी प्रतीक्षा से राहत दिलाने के साथ प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने पर जोर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आवेदनों के समयबद्ध निराकरण एवं नागरिकों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम भगवानपुर के शिवम ढीमर को महज तीन दिनों में आय प्रमाण पत्र मिलना सेवा सेतु के प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण है। यह सफलता की कहानी दर्शाती है कि संवेदनशील प्रशासन और त्वरित कार्यप्रणाली किस प्रकार आम नागरिकों के जीवन को आसान बना सकती है। सेवा सेतु शासन और जनता के बीच की दूरी कम करने के साथ जन केंद्रित, जवाबदेह एवं सुगम प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
