Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे

November 27, 2026

AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

November 27, 2026

स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
रायपुर

AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Author AuthorBy Author AuthorNovember 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव नियुक्त होने के बाद पूर्णचंद (कोको) पाढ़ी पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे। उनके रायपुर आगमन पर एयरपोर्ट में हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों, युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और गगनभेदी नारों के बीच समर्थकों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया। एयरपोर्ट से लेकर शहर के विभिन्न मार्गों तक जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।
कोको पाढ़ी का राजनीतिक सफर युवा कांग्रेस के जमीनी संगठन से शुरू हुआ। उन्होंने ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा प्रारंभ की। राहुल गांधी की पहल पर शुरू हुई संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत वे भानुप्रतापपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके बाद कांकेर लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष बने। उनकी संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए उन्हें भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया।
वर्ष 2018 में उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद वर्ष 2022 में उन्हें भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव एवं संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और राहुल गांधी के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न कार्यों में निकटता से काम किया।
AICC सचिव के साथ ओडिशा सहप्रभारी की मिली जिम्मेदारी
हाल ही में संपन्न चयन प्रक्रिया और साक्षात्कार के बाद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी की सहभागिता वाली प्रक्रिया के तहत उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का सचिव चुना गया। साथ ही उन्हें ओडिशा के सहप्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट पर उमड़ा जनसमूह, ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और रास्ते भर हुए स्वागत ने उनके आगमन को यादगार बना दिया। इस दौरान युवा कांग्रेस के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कोको पाढ़ी का यह सफर युवा कांग्रेस के ब्लॉक स्तर से राष्ट्रीय संगठन और अब AICC सचिव तथा ओडिशा सहप्रभारी की जिम्मेदारी तक पहुंचने की संगठनात्मक यात्रा को दर्शाता है।
स्वागत में ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजनांदगांव नवाज खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुकमा हरीश लखमा, अशरफ हुसैन, अजीत कुकरेजा, प्रशांत बोकाडे, आशीष अवस्थी, सत्येंद्र चेलक, जीशान कुरैशी समेत सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना

November 27, 2026

किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल कम उत्पादन वाले किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जगी नई उम्मीद

November 27, 2026

बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे
  • AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
  • स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना
  • किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल कम उत्पादन वाले किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जगी नई उम्मीद

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.