Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026

संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
रायपुर

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

Author AuthorBy Author AuthorNovember 27, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

‘खेले बर आगू आहू सरगुजा के मान बढ़ाहू’ के संदेश के साथ संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का भव्य शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री ने मशाल प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन

सरगुजा में शीघ्र शुरू होगी खेल अकादमी, खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90

panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज ‘खेले बर आगू आहू सरगुजा के मान बढ़ाहू’ के प्रेरक संदेश के साथ संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का भव्य शुभारंभ किया। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, युवाओं में अनुशासन एवं खेल भावना विकसित करने और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के लिए आयोजित इस आयोजन में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक प्रबोध मिंज और रामकुमार टोप्पो भी शुभारंभ समारोह में शामिल हुए।
4.16 लाख से अधिक युवाओं का पंजीयन, खेलों के प्रति बढ़ा उत्साह
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरगुजा ओलंपिक केवल खिलाड़ी तैयार करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित, आत्मविश्वासी और बेहतर इंसान बनाने का मंच भी है। इस वर्ष सरगुजा ओलंपिक के लिए 4 लाख 16 हजार 813 युवाओं ने पंजीयन कराया है, जो क्षेत्र में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह और जागरूकता को दर्शाता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरगुजा खेलों के माध्यम से आगे बढ़ रहा है और यहां की प्रतिभाएं अपनी पहचान बना रही हैं।
साव ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के माध्यम से खेलों के विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने हॉकी लीग का आयोजन किया है। मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। वहीं स्पोर्ट्स साइंस और खेल अधोसंरचना के विकास के लिए 250 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिल सके।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। राज्य सरकार ऐसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। खेलो इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से भी खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप खेलों के क्षेत्र में भी अच्छी सुविधाएं विकसित की जा रही है। आने वाले समय में प्रदेश से और अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।
’खेल मैदान से कोई खाली हाथ नहीं लौटता, सरगुजा में जल्द खुलेगी खेल अकादमी’
साव ने कहा कि खेल के मैदान से कोई भी व्यक्ति खाली हाथ नहीं लौटता। खेल से आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान मिलता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में खेल को शामिल करना चाहिए और नियमित रूप से खेल मैदान में पसीना बहाना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि सरगुजा में शीघ्र ही खेल अकादमी प्रारंभ की जाएगी, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के अवसर मिल सकेंगे। संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक के शुभारंभ के साथ ही जशपुर और बलरामपुर की टीमों के बीच रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसने मैदान में उत्साह का माहौल बना दिया।
गांव के खेल मैदान से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का बनेगा अवसर : राजेश अग्रवाल
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों की खेल उपलब्धियां हम सभी के लिए गर्व और सम्मान का विषय हैं। गांव के खेल मैदान से शुरू हुआ खिलाड़ियों का यह सफर निश्चित रूप से उन्हें बेहतर भविष्य की ओर ले जाएगा। सरगुजा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सरगुजा ओलंपिक के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का जो अवसर मिल रहा है, इससे उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
विधायक प्रबोध मिंज ने भी शुभारंभ समारोह को संबोधित किया। सरगुजा जिला पंचायत की अध्यक्ष मती निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, अंबिकापुर नगर निगम की महापौर मती मंजूषा भगत और सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, संचालक मती आकांक्षा शिक्षा खलखो, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल तथा जिला पंचायत की सीईओ मती रोमा वास्तव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी भी इस दौरान मौजूद थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

November 27, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
  • संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे
  • AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
  • स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.