Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

Author AuthorBy Author AuthorNovember 27, 2026No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के नए युग का आगाज, बजट में 42 प्रतिशत की वृद्धि, तीन वर्षों में खुले 13 नए शासकीय महाविद्यालय
84 महाविद्यालयों के भवन निर्माण के लिए 418.25 करोड़ रुपए का आवंटन
इंटर्नशिप नीति-2026 से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक अनुभव, जनजातीय क्षेत्रों के 10 हजार विद्यार्थी सीख रहे अंग्रेजी संवाद कौशल

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक और सर्वसुलभ बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार, अधोसंरचना विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, कौशल विकास और डिजिटल नवाचार को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। राज्य सरकार के प्रयासों से उच्च शिक्षा विभाग का बजट वर्ष 2023-24 के 1,277 करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष 2026-27 में 1,816 करोड़ रुपए हो गया है, जो लगभग 42 प्रतिशत अधिक है। विगत तीन वर्षों में प्रदेश में 13 नए शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ किए गए हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित पत्रकार वार्ता में उच्च शिक्षा विभाग की उपलब्धियों, नवाचारों और विकास योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगारपरक कौशल प्रदान करना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के साथ शैक्षणिक संस्थानों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
*राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव*
उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में जुलाई 2024 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का क्रियान्वयन किया जा रहा है। पाठ्यक्रमों में भारतीय ज्ञान प्रणाली को शामिल करने के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और रोजगारपरक दक्षता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (AISHE) की वर्ष 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ का सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) 24.8 प्रतिशत है।
*इंटर्नशिप नीति-2026 से शिक्षा और रोजगार के बीच मजबूत होगा सेतु*
मंत्री वर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक कार्यानुभव प्रदान करने के लिए इंटर्नशिप नीति-2026 तैयार की गई है। इसके अंतर्गत स्नातक के छठवें सेमेस्टर में विद्यार्थी उद्योगों, शैक्षणिक प्रतिष्ठानों और सामाजिक संगठनों से जुड़कर 60 घंटे की इंटर्नशिप करेंगे। नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में इंटर्नशिप सेल का गठन तथा समन्वयकों के प्रशिक्षण के लिए संभागवार कार्यशालाओं के आयोजन का प्रावधान किया गया है। प्रथम चरण में 30 अक्टूबर 2026 को कुलसचिवों एवं प्राचार्यों का ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया जा चुका है।
*148 महाविद्यालयों में अंग्रेजी कम्युनिकेशन कोर्स, 10 हजार विद्यार्थी नामांकित*
उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों में अंग्रेजी संप्रेषण कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने के उद्देश्य से 90 घंटे का अंग्रेजी कम्युनिकेशन कोर्स संचालित किया जा रहा है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के 148 शासकीय महाविद्यालयों में संचालित इस पाठ्यक्रम में 10 हजार विद्यार्थी नामांकित हैं। पाठ्यक्रम में दैनिक संवाद, विचारों की अभिव्यक्ति और व्यावहारिक अंग्रेजी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
*अधोसंरचना विकास पर विशेष जोर, 84 महाविद्यालयों को 418.25 करोड़ रुपए*
वर्मा ने बताया कि उच्च शिक्षा संस्थानों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए 84 महाविद्यालयों के भवन निर्माण हेतु 418.25 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। इसके अलावा 13 महाविद्यालयों में छात्रावास, 33 महाविद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, 10 महाविद्यालयों में बाउंड्रीवॉल तथा 50 महाविद्यालयों में अतिरिक्त शौचालय निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में ऑडिटोरियम तथा शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर में बॉटनिकल गार्डन की स्थापना की स्वीकृति भी दी गई है।
*तीन वर्षों में 13 नए शासकीय महाविद्यालय, 391 नवीन पदों का सृजन*
मंत्री वर्मा ने बताया कि उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के लिए विगत तीन वर्षों में 13 नए शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ किए गए हैं। इनमें वर्ष 2026-27 में मुंगेली जिले के कंतेली, रायपुर जिले के बेंद्री, धमतरी जिले के करेलीबाड़ी, बलौदाबाजार जिले के सुहेला तथा नवा रायपुर में संगीत महाविद्यालय प्रारंभ किए गए हैं। नवीन महाविद्यालयों के लिए 391 पदों का सृजन किया गया है। स्नातक स्तर पर आठ महाविद्यालयों तथा स्नातकोत्तर स्तर पर एक महाविद्यालय में नवीन विषय एवं संकाय प्रारंभ करने की अनुमति दी गई है। पिछले तीन वर्षों में महाविद्यालयों में 3,356 नवीन सीटों की अनुमति भी प्रदान की गई है।
*भर्ती और पदोन्नति से मजबूत हो रहा उच्च शिक्षा का शैक्षणिक ढांचा*
उच्च शिक्षा मंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रकरणों का निराकरण करते हुए 364 सहायक प्राध्यापकों को पदोन्नत प्राध्यापक तथा 151 पदोन्नत प्राध्यापकों को स्नातक प्राचार्य के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। स्नातक प्राचार्य के 151 अन्य पदों पर पदोन्नति के लिए 293 पदोन्नत प्राध्यापकों का प्रस्ताव लोक सेवा आयोग को भेजा गया है। शासकीय महाविद्यालयों में प्राध्यापकों के 595 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में प्रक्रियाधीन है। इसके अतिरिक्त प्रयोगशाला तकनीशियन के 260 एवं प्रयोगशाला परिचारक के 430 पदों पर सीधी भर्ती की गई है। विभिन्न कार्यालयीन पदों पर 364 कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। शोध को प्रोत्साहित करने के लिए 577 पीएचडी अनुमतियां प्रदान की गई हैं तथा 105 आवेदनों पर कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।
*विश्वविद्यालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए 264.97 करोड़ रुपए का अनुदान*
वर्मा ने प्रेस को बताया कि प्रदेश के नौ राजकीय विश्वविद्यालयों को वर्तमान वित्तीय वर्ष सहित चार वर्षों में 255.56 करोड़ रुपए का स्थापना अनुदान तथा 9.41 करोड़ रुपए का पूंजीगत अनुदान प्रदान किया गया है। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर, शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ तथा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग प्रारंभ करने की अनुमति दी गई है। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में फॉरेंसिक साइंस एवं वाणिज्य संकाय में अध्ययनशालाएं प्रारंभ करने की अनुमति भी प्रदान की गई है।
*43 नए अशासकीय महाविद्यालयों को अनुमति*
उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में उच्च शिक्षा के अवसरों का विस्तार करने के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 से 2026-27 तक 43 नए अशासकीय महाविद्यालय प्रारंभ करने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही 234 अशासकीय महाविद्यालयों में नवीन विषय, सीट वृद्धि एवं अतिरिक्त अनुभाग प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है। रायगढ़ जिले के बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना (महापल्ली) को वर्ष 2026 में 80 प्रतिशत स्थापना अनुदान की स्वीकृति दी गई है।
*डिजिटल नवाचारों से उच्च शिक्षा में सुशासन और पारदर्शिता*
मंत्री वर्मा ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग में तकनीक के उपयोग से प्रशासनिक कार्यों को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा रहा है। विद्यार्थियों के संपूर्ण डिजिटल डेटाबेस के प्रबंधन के लिए केंद्रीकृत विद्यार्थी पंजीयन प्रणाली ‘एचई ऑनलाइन’ विकसित की गई है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री मोबाइल पर उपलब्ध कराने के लिए ‘ई-ज्ञानार्जन’ मोबाइल एप संचालित किया जा रहा है। विश्वविद्यालयों, क्षेत्रीय कार्यालयों एवं महाविद्यालयों में ई-ऑफिस का क्रियान्वयन किया जा रहा है। अशासकीय महाविद्यालयों एवं उनके कर्मचारियों के केंद्रीकृत रिकॉर्ड के लिए पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग भी प्रारंभ की गई है। मंत्री ने प्रशासनिक पारदर्शिता पर जोर देते हुए बताया कि अनियमितताओं के विरुद्ध विभाग द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। शिकायतों से संबंधित 13 प्रकरणों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निलंबित किया गया है तथा नौ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय जांच प्रक्रियाधीन है।
*रूसा के तहत 400 करोड़ रुपए की परियोजनाएं, पीएम-उषा से होगा गुणवत्ता उन्नयन*
उच्च शिक्षा मंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि उच्च शिक्षा संस्थानों के गुणवत्ता उन्नयन के लिए राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के प्रथम एवं द्वितीय चरण में प्रदेश के 86 शैक्षणिक संस्थानों में लगभग 400 करोड़ रुपए की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष कार्य 31 मार्च 2027 तक पूर्ण किए जाएंगे। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) के अंतर्गत प्रदेश के 21 शैक्षणिक संस्थानों की स्वीकृत परियोजनाओं का क्रियान्वयन प्रक्रियाधीन है।
उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों का विस्तार, आधुनिक अधोसंरचना, रोजगारपरक पाठ्यक्रम, शोध एवं नवाचार तथा डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से प्रदेश के युवाओं के लिए बेहतर भविष्य की आधारशिला तैयार की जा रही है। राज्य सरकार उच्च शिक्षा को विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का सशक्त माध्यम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026

AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
  • मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
  • संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे
  • AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.