Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

November 10, 2026

राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

November 10, 2026

हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’

November 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » जानिए क्यों पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- ‘यह प्रशासन नहीं, दैत्य है’
रायपुर

जानिए क्यों पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- ‘यह प्रशासन नहीं, दैत्य है’

adminBy adminOctober 22, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
पंचायत तंत्र 24.com,रायपुर । अंबिकापुर में खेत में लगी खड़ी फसल को जेसीबी से रौंदे जाने के मामले पर पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने सरकार को तानाशाही करार देते हुए कहा कि फसल लगी हुई जमीन पर जेसीबी चलाने वाला प्रशासन दैत्य है. उगी हुई फसल को काटने से बड़ा जघन्य अपराध नहीं हो सकता.
पूर्व मंत्री ने कहा कि इस सरकार के अलग-अलग नेता अपने-अपने इलाकों में क्षत्रप हो गए हैं. ऐसा लगता है कि छत्तीसगढ़ में एक मुख्यमंत्री नहीं है, 27 जिलों के 27 मुख्यमंत्री हैं. अधिकारी उनकी सुनते हैं. कोई किसी की जमीन पर कब्जा कर रहा है, कोई किसी की हत्या कर रहा है, कोई कोकिन की दुकान चला रहा है, कोई रेत माफिया बना बैठा है. राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज बची नहीं है. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यदि सरकार को जमीन की जरूरत है, तो फसल कटने तक का इंतजार करना चाहिए था.
केंद्र के कृषि कानून को लेकर छत्तीसगढ़ में उठ रही आपत्ति पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार के नेता-मंत्री झूठ बोल रहे हैं. नए कानून के आने के बाद एक रूपए किलो चावल देने की योजना किसी तरह से प्रभावित नहीं है, एमएसपी पर कोई रोक नहीं है. उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार में ताकत है, तो एमएसपी पर चना खरीदी शुरू करे, सरकार में ताकत है, तो यह कानून लेकर आए कि रबी का धान भी एमएसपी की दर पर खरीदा जाएगा. उन्होंने कहा कि केंद्र ने जिन 23 चीजों पर एमएसपी घोषित किया है, राज्य सरकार उसे एमएसपी पर ही खरीदने का साहस दिखाए. पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र से एथेनाल बनाने की मंजूरी मिली है, क्या राज्य सरकार इसके लिए अलग से 29 क्विंटल धान खरीदेगी. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार घोषणा करे कि नए कानून के अंदर तीन दिन में भुगतान किया जाएगा. हम चाहते हैं कि सरकार कानून लाए कि 30 दिनों के भीतर भुगतान नहीं होने पर प्रकरण दर्ज होगा.
विशेष सत्र बुलाकर केंद्र के कानून को नहीं बदला जा सकता
पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र के कानून को निष्प्रभावी करने का अधिकार किसी को भी नहीं है. उन्होंने कहा कि  27-28 को विधानसभा के आहूत किए गए सत्र का कोई औचित्य नहीं है. यह सरकार बहुमत का मजाक उड़ा रही है. यह बहुमत का दुरूपयोग है. भीड़ में इकठ्ठे होकर हम अपने अधिकारों का दुरूपयोग करे, यह उचित नहीं है. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि  केवल विशेष परिस्थितियों में ही सत्र बुलाया जा सकता है. बाढ़ आई हो, युद्ध का समय हो, बजट में प्रोविजन की जरूरत है, जिसके बगैर प्रदेश नहीं चलेगा, केवल ऐसे हालातों में ही विशेष सत्र बुलाया जा सकता है. सत्र बुलाया जाना यह विवेकवान लोगों का निर्णय़ नहीं है. हिम्मत है तो दस दिनों का सत्र बुलया जा, जिसमें रेत माफिया, शराब माफिया, कोकिन माफिया पर चर्चा हो सके. यह महज राजनीतिक सत्र है. इस सत्र में सरकार कौन सा कानून ला रही है, यह फिलहाल मुझे नहीं पता, लेकिन मुझे लगता है कि यह खोदा पहाड़ निकली चूहिया वाला कानून होगा. केंद्र के कानून में राज्य कोई बदलाव नहीं कर सकता.
ट्रैक्टर रैली पर कटाक्ष
केंद्रीय कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर रैली में राहुल गांधी के शामिल होने की संभावनाओं पर बृजमोहन अग्रवाल ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अच्छा है, उनका स्वागत है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कभी ट्रैक्टर में बैठे नहीं है. अच्छी फोटो आएगी. पेपर में छपेगी. 50 सालों में जिन्होंने किसानों का भला नहीं किया, वह ट्रैक्टर में बैठकर भला नहीं कर सकते, जिन्हें यह नहीं मालूम भिंडी कैसी उगती है, आलू कैसा उगता है, जिन्हें नहीं मालूम  मिर्ची कैसी उगती है, वह किसानों की बात कर रहे हैं.

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

November 10, 2026

रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार

November 10, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

November 10, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
  • राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
  • रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
  • सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.