Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

November 10, 2026

राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

November 10, 2026

हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’

November 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 11
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » फेस्टिव सीजन में इन फूड आइटम्स से बनाएंअपने बच्चे की इम्यूनिटी मजबूत …..
राष्ट्रीय

फेस्टिव सीजन में इन फूड आइटम्स से बनाएंअपने बच्चे की इम्यूनिटी मजबूत …..

adminBy adminOctober 31, 2020No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

पंचायत तंत्र – भारत में त्योहार सभी के दिलों के नजदीक हैं क्योंकिइस दिन पूरे परिवार के लोग एक साथ मिलकर आपस में खुशियां बांटते हैं। लेकिन यह बच्चों के लिए एक ऐसा मौका होता है, जब उन्हें सामान्य दिनों के रूटीन से अलग हटकर  स्नैक्स और मिठाइयां खाने का मौका मिलता है, जो वास्तव में काफी नुकसान पहुंचाने वाली होती हैं। इससे आगे चलकर बच्चोंकी सेहत और इम्‍युनिटी को नुकसान पहुंच सकता है।
न्‍यूट्रीशन स्पेश्‍यलिस्ट और पाइलेट्स एक्सपर्ट माधुरी रुईया के अनुसार,फेस्टिव सीजन में बच्चों के खाने के तरीके पर विशेष निगाह रखना बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह अपने स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने की जगह सेहत और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले पोषक और स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों का ही सेवन कर रहे हैं। नीचे दिए गए 3 फूड आइटम्स की सिफारिश करते हुए माधुरी कहती हैं कि ये चीजें पैरंट्स के पास फेस्टिव सीजन में मौजूद होने ही चाहिए। अभिभावकों को इन खाद्य पदार्थों को बच्चों के रोजाना के खाने में शामिल कर यह ध्‍यान रखना चाहिए कि बच्चे त्योहार के दिनों में प्रसन्न, स्वस्थ और सुरक्षित रहें।
बादाम
हो सकता है कि अधिकतर बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक खाना अच्छा न लगता हो। वह उसे खाने में आनाकानी करते हों। इन बच्चों के भोजन में पौष्टिक तत्वों को शामिल करना किसी भी पैरंट्स के लिए  काफी मुश्किल काम हो सकता है। इस हालत में पैरंट्स के लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि वह नए-नए तरीके से बच्चों के खाने में उनकी सेहत को दुरुस्त रखने वालेफूडआइटम्स को शामिल करें, जिससे बच्चों को पौष्टिक खाना बेस्वाद न लगकर स्वादिष्ट लगे। इसी तरह का एक स्वादिष्ट और सेहतमंद फूड आइटम बादाम है, जो आपके बच्चे की इम्‍युनिटी बढ़ाने में योगदान दे सकता है। बादाम विटामिन-ई का बहुत अच्छा  स्त्रोत होता है, जो बच्चों के फेफड़ों की इम्‍युनिटीबढ़ाने के लिए एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है। विटामिन-ई वायरस और बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण से बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने वाले तत्व के रूप में जाना जाता है। बादाम कॉपरका भी काफी उच्च स्त्रोत हैं। यह इम्यून सिस्टम की प्रणाली को सुचारू बनाए रखने में मदद करता है।1 बादाम में जिंक भी पाया जाता है। जिंक शरीर की इम्‍युनिटीबढ़ाने में केंद्रीय भूमिका निभाता है। यह शरीर के सामान्य विकासके लिए बेहद जरूरी है। यह जन्मजात इम्यूनिटी को बढ़ाने में दखल देने वाली कोशिकाओं की कार्यप्रणाली में सुधार करती है। शरीर में जीवाणुओं के कारण होने वाले संक्रमण को रोकने वाली श्वेत रक्त कोशिकाओं, न्यूट्रोफिल्स और कुदरती रूप से संक्रमण खत्म करने वाली किलर सेल्स को बढ़ावा देता है। आखिर में बादाम आयरन का सबसे अच्छा स्त्रोत है। आयरन इम्‍युनिटीको बढ़ाने वाली कोशिकाओं को शरीर में फैलाने और विकास में प्रमुख भूमिका निभाता है। इसमें खासतौर से लिम्फोसाइट्सशामिल हैं, जो किसी भी तरह से संक्रमण से लड़ने में काफी कारगर होते हैं।1
 
आप अपने बच्चों के रोजाना के खाने में एक मुट्टठी बादाम जरूर शामिल करें। इससे लंबे समय के लिए बच्चोंके शरीर में रोग से लड़ने की क्षमता मजबूतबनेगी!
केले
केला एक स्वादिष्ट और बिना किसी परेशानी के आसानी से खाया जानेवाला फल है। कई बच्चे केले को बड़े शौक से खाते हैं, जिससे आपके लिए अपने बच्चों के  भोजन में केले को शामिल करना आसान बन जाता है। केला कई पोषक तत्वों का अच्छा स्त्रोत होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, सेलिनियम और प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं क विकास में सहायता करता है। यह शरीर में प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है औरखाने को आसानी से पचाने में मदद देता है। इसलिए आप फेस्टिव सीजन में बच्चे की रोग प्रतिरोधकक्षमता को बढ़ाने के लिए उसके खाने में एक केले को शामिल करना सुनिश्चित करें। आप इन्हें बच्चों को बनाना शेक या जूस के रूप में दे सकते हैं । उसे सेहतमंद ब्रेड के रूप में पकाकर या सेंककर बच्चों को दे सकते हैं या अपने बेटे या बेटी को शाम के नाश्ते में इसे ऐसे ही खाने को दे सकते हैं। 
हल्दी
हल्दी को शक्तिशाली भारतीय मसालों में से एक कहा जाता है। इसमें कैल्शियम, फाइबर, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व शामिल होते हैं। यह पोषण प्रदान करने का आसान रूप है, जिसका कई तरह से प्रयोग किया जाता है। आप हल्दी को सब्जी में मिलाकर बच्चों के भोजन में शामिल कर सकते हैं। आप बच्चों को दूध में भी हल्दी मिलाकर उन्हें दे सकते हैं।हल्दी को सूजन कम करने और जलन में राहत पहुंचाने के गुण के लिए भी जाना जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ा सकती है। इसके अलावा हल्दी में जीवाणुओं और विषाणुओं से लड़ने की भी ताकत होती है। यह शरीर की इम्‍युनिटी को मजबूत बनाने में हमारी मदद करती है। इसलिए अपने बच्चों के भोजन में त्योहार से पहले और त्योहार के दौरान हल्दी को शामिल जरूर कीजिए।
For more information; please contact
Atul Malikram @9755020247

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

जस्टिस संजय के. अग्रवाल ने राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

September 7, 2026

नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित फेथ कांक्लेव 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली प्रस्तुति, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई प्रदेश की पहचान

July 18, 2026

छत्तीसगढ़ बना निवेशकों की पहली पसंद, हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव; 7,800 से अधिक रोजगार सृजन की संभावना

June 12, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
  • राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
  • रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
  • सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.