Browsing: बस्तर

 पंचायत तंत्र –  सुकमा l जिले में सर्चिंग पर निकले जिला बल और CRPF के जवानों ने एक लाख का इनामी समेत तीन नक्सली गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक चिंतागुफा थानाक्षेत्र में गिरफ्तारी हुई। इस दौरान नक्सलियों के पास से IED बनाने और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।

पंचायत तंत्र –  जगदलपुर l छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पिछले कुछ दिन पूर्व विदेश से लौटे दो छात्रों के परिवार को कोरोना वायरस की संभावना के मद्देनजर होम आइसोलेशन में रखा गया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की एक नेता के 2 बच्चे कुछ दिन पूर्व ही अमेरिका से लौटे हैं, वह अमेरिका में डॉक्टरी की पढाई कर रहे है। इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को लगी, तो पूरे परिवार को होम आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि किसी में कोरोना के लक्षण नहीं हैं, फिर भी दोनों बच्चों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है l