Browsing: एंटरटेनमेंट

 
 
 
K.W.N.S.-अक्षय कुमार एक बार फिर कॉमेडी फिल्मों में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। जहां वह हेरा फेरी 4 में नजर आने वाले हैं। वहीं, वह आवारा पागल दीवाना 3 और वेलकम 3 में भी नजर आएंगे। इस बात को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित है।
आवारा पागल दीवाना 2 में संजय दत्त और अरशद वारसी भी नजर आएंगे
ई टाइम्स में छपी खबर के अनुसार आवारा पागल दीवाना 2 के मेकर्स ने फिल्म में दो नए किरदार इंट्रोड्यूस करने का मन बनाया है। जहां फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और जॉनी लीवर की अहम भूमिका होगी। वहीं, फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी भी नजर आएंगे। फैंस में इस खबर से खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी इसे लेकर काफी उत्साहित है।
फिरोज नाडियाडवाला कलाकारों के साथ बैठकर डेट पर काम करेंगे
यह भी कहा जा रहा है कि निर्माता इन लोगों के अलावा और भी कई लोगों को फिल्म में लेने का मन बना रहे हैं। इस समय सभी टेक्निकल क्रू पर काम कर रहे हैं ताकि लोकेशन पर शूट अच्छी हो। फिरोज नाडियाडवाला कलाकारों के साथ बैठकर डेट पर काम करेंगे। फिल्म की शूटिंग इस वर्ष या अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी।
संजय दत्त और अरशद वारसी ने मुन्नाभाई सीरीज में काम किया है
गौरतलब है कि संजय दत्त हेरा फेरी 4 में नजर आने वाले हैं। संजय दत्त और अरशद वारसी ने मुन्नाभाई सीरीज में काम किया है। दोनों की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया है। फिलहाल, मुन्ना भाई को लेकर कोई नया अपडेट नहीं है। संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी पर्दे पर काफी पसंद की जाती है। दोनों मुन्ना भाई और सर्किट के नाम से फेमस है।
अक्षय कुमार कॉमेडी भी अच्छी करते हैं
फैंस के बीच अक्षय कुमार एक्शन फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, वह कॉमेडी भी अच्छी करते हैं। उनकी फिल्मों के चयन को देखकर लगता है कि वह एक बार फिर कॉमेडी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों के दिलों में घर करने का प्रयास कर रहे हैं। अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार नहीं किया है।

 
 
K.W.N.S.-बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में हैं. सलमान की फिल्म सिनेमाघरों में 21 अप्रैल को आई और ईद के मौके पर आई ये फिल्म आते ही छा गई. फिल्म KKBKKJ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है और भारत में तीन दिनों में 70 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने वर्लडवाइड पहले वीकेंड पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. सलमान खान के फैंस इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं और सिनेमाघरों में फिल्म सफलतापूर्वक चल रही है. चलिए आपको फिल्म के पहले वीकेंड के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
फिल्म KKBKKJ की कमाई 100 करोड़ के पार (KKBKKJ Worldwide Box Office Collection)
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को जिस कंपनी ने म्यूजिक दिया है उसका नाम Zee Studio है. साथ ही इस कंपनी ने सलमान खान के साथ फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फिल्म के पहले वीकेंड पर वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के पार के कलेक्शन की डिटेल्स दी है. उन्होंने एक रील शेयर की है जिसके कैप्शन में लिखा है कि आपके प्यार ने KKBKKJ को दुनियाभर में हिट बना दिया. ग्रोसिंग 112.80 करोड़ रुपये. देखें सिनेमाघरों में किसी का भाई किसी की जान.
जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें लिखा है कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने पहले हफ्ते में 112.80 करोड़ कमा लिए यानी 3 दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ के पार वर्लडवाइड कलेक्शन कर लिया है वहीं सिर्फ भारत में 70 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. फिल्म का बजट 100 से 150 बताया जा रहा है लेकिन इसका सही आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है. फिल्म समलान खान के लिए बहुत अहम है क्योंकि 2 सालों के बाद ईद पर उनकी फिल्म सिनेमाघरों में आई. पिछली दो फिल्में फ्लॉप रही हैं तो इसका हिट होना सलमान के करियर हो बनाए रखने के लिए जरूरी थी.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, फिल्म में एक लंबी स्टारकास्ट है जिसमें शहनाज गिल, जस्सी गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम से सितारों ने तो बॉलीवुड डेब्यू किया है. इनके अलावा फिल्म में कटेश दग्गुबाती, भूमिका चावला और जगपति बाबू भी मुख्य रोल में नजर आए हैं. फिल्म को लोग पसंद कर रहे हैं लेकिन बजट ज्यादा होने के कारण अभी ये देखना बाकी है कि फिल्म कितनी जल्दी अपने बजट को क्रॉस करके प्रोफिट कमाती है. 
 

 
K.W.N.S.-मूवी : दो दिनों में रिलीज होने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। ट्रेलर से ही साफ है कि इस फिल्म में वो सब कुछ है जो सलमान के फैन्स चाहते हैं. कॉमेडी के अलावा फरहाद ने कई एक्शन सीन भी किए हैं। बुकिंग पहले से ही रेंज में हैं। बॉलीवुड विश्लेषकों की भविष्यवाणी के मुताबिक, इसमें कोई शक नहीं है कि यह फिल्म सलमान के करियर की सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्म होगी। इसके अलावा, गाने भी वांछित चर्चा लाए। और फिल्म क्रू ने भी पिछले दो हफ्तों में प्रचार और अपडेट की श्रृंखला के साथ जबरदस्त प्रचार किया है।
हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का एक जोशीला गाना ‘लेट्स डांस छोटू मोटू’ रिलीज किया है। इस गीत में वे रेशमी पंच, घाघरा और ओणिस पहनती हैं और दक्षिणी परंपराओं को दर्शाती हैं। गाने को देवी श्री प्रसाद ने गाया है और हनी सिंह ने रैप किया है। देवी ने तेलुगु बिट गाया। इस गाने में हनीसिंह पंचेकट्टू में भी नजर आए। यह फिल्म तमिल सुपरहिट ‘वीरम’ की रीमेक है। पवन ने उसी फिल्म का तेलुगू में ‘कटमारायुडी’ के रूप में रीमेक किया
 

 P.T. – नई दिल्ली। नींबू एक खट्टा फल है, जिसमें कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। यह विटामिन सी, कैल्शियम, फोलेट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों का एक पावरहाउस हैं, जो त्वचा से लेकर शरीर के समग्र स्वास्थय के लिए लाभकारी होते हैं। इसके सेवन से प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है, यह तो सभी जानते हैं। लेकिन इसके अलावा नींबू पानी के रोजाना सेवन से कई अन्य फायदे भी हैं। नींबू के नियमित सेवन से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं ठीक हो सकती हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि रोजाना नींबू के रस के सेवन से क्या फायदे हो सकते हैं।

 

रोजाना नींबू के रस के सेवन से होंगे ये फायदे-

1. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है

नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। विटामिन सी एक ऐसा पोषक तत्व, जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है। इसके अलावा विटामिन सी शरीर में सफेद ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है, जो शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मदद करती है।

2. पाचन में सहायक

नींबू का छिलका और गूदा पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है। यह लिवर में पाचन एंजाइमों के निर्माण को भी प्रोत्साहित करता है, जिससे शरीर से टॉक्सिक पदार्थ को खत्म करने में सहायता मिलती है।

3. ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखे

ऐसे फल जिनमें उच्च फाइबर होता है, आपके रक्त शर्करा को नियंत्रण में रखने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा मधुमेह होने के जोखिम को भी कम करता है। साथ ही यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है, जिन्हें मधुमेह है।

4. गले की खराश से राहत दिलाता है

गले में खराश वाले लोगों के लिए नींबू का रस काफी फायदेमंद हो सकता है। बस एक चुटकी शहद और नींबू का रस मिलाकर गर्म पानी के साथ सेवन करें। गले की खराश पर इस मिश्रण का काफी सुखदायक प्रभाव हो सकता है। नींबू में विटामिन सी भी गले को साफ करता है और आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ावा देता है।

5. एंटीऑक्सीडेंट का एक बड़ा स्रोत

एंटीऑक्सिडेंट हमें फ्री रैडिकल्स से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण यौगिक है। फ्री रैडिकल्स की अधिक मात्रा आपकी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होते हैं और हृदय रोग, मधुमेह और कई प्रकार के कैंसर जैसी पुरानी स्थिति पैदा कर सकते हैं।

6. वजन घटाने में मददगार

नींबू में पेक्टिन होता है और इसका रस आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे वजन घटाने की आपकी कोशिश को और फायदा मिल सकता है। नींबू वेट मैनेजमेंट और फैट कम करने में भी मदद करता है।

7. किडनी स्टोन को दूर रखता है

नींबू का रस मूत्र के साइट्रेट के स्तर को बढ़ाकर गुर्दे की पथरी को होने से रोकने में मदद करता है। साइट्रेट कैल्शियम से चिपक जाता है, जो गुर्दे की पथरी को बनने से रोकने में मदद करता है।

इन तमाम फायदों के बावजूद, ध्यान दें कि अगर आपको खट्टे फलों से एलर्जी है, तो इसके सेवन से बचें या फिर अधिक मात्रा में न लें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

 
K.W.N.S.-मुंबई । चर्चित अभिनेत्री पूजा हेगड़े अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में एक तेलुगू लड़की की भूमिका निभा रही हैं। अभिनेत्री ने साझा किया कि एक दशक से अधिक समय तक दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में काम करने के बाद सलमान खान अभिनीत फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने डॉयलॉग बोलने में सुधार करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। अभिनेत्री ने आईएएनएस को बताया, दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योगों में काम करने के अनुभव ने मुझे अपने किरदार को निखारने में मदद की है।
कई भाषाओं में जानकारी होने से अभिनेत्री को अपने करेक्टर को शानदार तरीके से निभाने में काफी मदद मिली है।
अभिनेत्री ने कहा, मैं आसानी से तेलुगू में डायलॉग बोल सकती हूं या अपनी लाइन में सुधार कर सकती हूं, क्योंकि मैं पिछले कुछ समय से उस माध्यम में काम कर रही हूं और उस दुनिया और संस्कृति की अच्छी समझ रखती हूं।
 

 
K.W.N.S.-मुंबई। मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में ठाणे जिले के 16 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है. किशोर ने कथित तौर पर पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी. मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष में सोमवार को यह फोन आया था।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीक की मदद से उन्होंने उस नंबर का पता लगा लिया जिससे फोन किया गया था. मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मुंबई से 70 किलोमीटर दूर ठाणे जिले स्थित शाहपुर पहुंची और उन्हें पता चला कि फोन 16 वर्षीय एक लड़के ने किया था. लड़का राजस्थान का रहने वाला है और उसे हिरासत में ले लिया गया है. उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई की आजाद मैदान पुलिस के हवाले किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभिनेता (57) को धमकी देने के पीछे लड़के की मंशा अभी पता नहीं चल पाई है. मुंबई पुलिस ने पिछले महीने सलमान खान को एक धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी. पुलिस ने इस संबंध में बदमाश लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की थी. अभिनेता को पहले पुलिस द्वारा ‘वाई-प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई और वह अपने निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ ‘बुलेट-प्रूफ’ कार में ही सफर करते हैं।
यहां की बांद्रा पुलिस ने पिछले महीने खान के कार्यालय को कथित रूप से धमकी भरा ई-मेल भेजने के आरोप में बिश्नोई, बरार और एक अन्य व्यक्ति रोहित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. बिश्नोई अभी पंजाब की जेल में बंद है और गोल्डी बरार गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी है. जून 2022 में एक हस्तलिखित पत्र के माध्यम से भी खान को धमकी दी गई थी।
 

K.W.N.S.-नई दिल्ली। सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान ‘ के टीज़र का अनावरण कर दर्शकों को ईद 2023 के मौके पर बहुत बड़े सरप्राइज से रूबरू कराया है। सिनेमा प्रेमियों के बीच इस फैमिली एंटरटेनर के थिएट्रिकल ट्रेलर को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है और अब आखिरकार, सलमान खान ने 10 अप्रैल 2023 को फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान का’ ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। ट्रेलर लाइव होने के कुछ ही मिनटों अंदर चर्चा का विषय बन गया है। क्योंकि ‘जनता के भाई’ और परिवारों की जान, सलमान एक एक्शन से भरपूर पारिवारिक मनोरंजन के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत पूजा हेगड़े और सलमान खान के बीच की केमिस्ट्री से होती है। सलमान और उनकी लीडिंग लेडी, पूजा हेगड़े के बीच रोमांस में एक सादगीपूर्ण खिंचाव है, जो ताजी हवा के झोंके के समान नजर आता है।
तीन मिनट से अधिक के इस ट्रेलर में वह सब कुछ है जो एक कमर्शियल हिंदी फिल्म से उम्मीद की जाती है। ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर में पारिवारिक भावनाओं, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा, संगीत के साथ निश्चित रूप से एक्शन की झलक है। फ़िल्म का भार सलमान खान के कंधों पर है, जिन्होंने अपनी बहु-शैली प्रारूप की कला में महारत हासिल की है। फ़िल्म का विजुअल बहुत सारे रंगों के साथ बेहद आश्चर्यजनक और प्रभावशाली हैं। ‘किसी का भाई किसी की जान’ की दुनियां सलमान खान के सभी चाहनेवालों के लिए एक परफेक्ट ईदी की तरह है। फिल्म के एल्बम की धुन जो पहले से ही एक चार्टबस्टर बन चुकी है वह ट्रेलर में चारचांद लगाती है।
पूरी कास्ट ट्रेलर के फ्लेवर में इजाफा करती है, क्योंकि हर किरदार में एक अलग विशेषता है, जिसे दर्शक इस ईद – 21 अप्रैल, 2023 को बड़े पर्दे पर देखेंगे। ट्रेलर के डिजिटल दुनिया में कदम रखने के साथ रिलीज को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर जैसे कलाकार हैं – एक्शन, फैमिली-ड्रामा और रोमांस से भरपूर फिल्म ईद 2023 पर रिलीज़ होने वाली है और दुनिया भर में ज़ी स्टूडियो द्वारा रिलीज़ होगी।
 

K.W.N.S.-मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर को 66 साल की उम्र में उनके यंग लुक के लिए काफी तारीफ मिलती रहती है। एक्टर के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, जिसमें वह माइनस 110 डिग्री में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह माइनस 110 डिग्री सेल्सियस में ऑक्सीजन मास्क की मदद से वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं।
अनिल वर्तमान में अपनी अगली फिल्म ‘फाइटर’ की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अक्षय ओबेरॉय हैं। वह फिल्म के लिए फिटनेस लेवल हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, क्योंकि यह एक एक्शन फिल्म है और एक्टर्स से शारीरिक रूप से फिट रहने की जरुरत है।
वीडियो में अनिल कपूर क्रायोथेरेपी करवाते नजर आ रहे हैं। उन्हें माइनस तापमान वाले एक कमरे में शर्टलेस वर्कआउट करते देखा जा सकता है। दूसरे वीडियो में एक्टर ने जंपिंग और जॉगिंग करते हुए थम्स-अप साइन भी दिखाया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 40 में नॉटी का टाइम गया। ये 60 में सेक्सी होने का समय है। फाइटर मोड ऑन है।
अनिल द्वारा वीडियो पोस्ट करने के तुरंत बाद, अन्य फिल्म हस्तियों और फैंस ने कमेंट्स करने शुरु कर दिए।
कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा ने लिखा: वाह वाह वाह। मुझे भी करना है।
अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने कमेंट में लिखा: ‘वाह।
एक फैन ने लिखा, क्या मैंने अभी माइनस 110 पढ़ा या मुझे अपनी आंखों की जांच कराने की जरूरत है।
 

 
K.W.N.S.-हैदराबाद। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर कल रात किंग्स पैलेस में अनम मिर्जा की दावत-ए-रमजान के लॉन्च में शामिल हुईं. दिल तो पागल है की एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. इवेंट के दौरान मौजूद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस के वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं।
करिश्मा कपूर और कार्यक्रम के आयोजकों ने इंस्टाग्राम पर करिश्मा कपूर द्वारा ‘दावत-ए-रमजान’ के भव्य उद्घाटन का वीडियो साझा किया। वीडियो में करिश्मा कपूर अपने हैदराबादी फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवाती नजर आ रही हैं। वह इवेंट के दौरान माइक पकड़े और अपने प्रशंसकों को संबोधित करती भी नजर आ रही हैं।
नेटिज़न्स करिश्मा कपूर की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं और कुछ उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर करने वाले पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

 
K.W.N.S.-बॉलीवुड लीजेंड जीतेंद्र (Jeetendra) का आज जन्मदिन है। वो 7 अप्रैल को अपना 79वां सेलिब्रेट कर रहे हैं। बीते जमाने के सुपरस्टार जीतेन्द्र का जन्म आज ही के दिन 1942 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। पहले जीतेन्द्र को रवि के नाम से जाना जाता था। उन्हें खास तौर पर उनके डांस के लिए जाना जाता है। वो एक मिडल क्लास फैमली से ताल्लुक रखते थे। एक मिडल क्लास फैमली का लड़का लाखों दिलों की धड़कन बन गया।
मुंबई के गोरेगांव में हमेशा लड़कों का एक ग्रुप फिल्मों को फर्स्ट शो देखता था। फिल्म देखने के बाद वो लोगों को बताते थे कि फिल्म कैसी है। ऐसे ही एक दिन निर्देशक वी शांताराम फिल्म देखने आए हुए थे। उन्होंने लड़कों के समूह में से एक लड़के को फिल्म के बारे में बात करते हुए देखा। वो उस लड़के से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने फैसला किया कि वो उन्हें अपनी फिल्म में उसे काम करने का मौका देंगे। वो लड़का कोई और नहीं बल्कि जीतेंद्र था।
इसके बाद निर्देशक वी शांताराम ने जीतेंद्र को अपनी फिल्म ‘गीत गाया पत्थरों ने’ में काम करने का ऑफर दिया। फिल्मों में आने से पहले उनका नाम रवि कपूर था, बाद में उन्हें जीतेन्द्र नाम मिला। और वो सुपरस्टार बन गए। जीतेन्द्र का झुकाव बचपन से ही फिल्मों की ओर था। वो शुरू से ही एक्टर बनना चाहते थे। वो हमेशा फिल्में देखने के लिए घर से भाग जाते थे।
जीतेंद्र ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1959 में आई फिल्म ‘नवरंग’ से की थी, जिसमें उन्होंने एक छोटा रोल निभाया था। लगभग 5 साल तक जीतेन्द्र ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना स्ट्रगल किया। साल 1964 में जितेंद्र को वी शांताराम की फिल्म ‘गीत गाया पत्थरों ने’ में काम करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।