Browsing: रायपुर

रायपुर । बुधवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायक अनूप नाग ने बस्तर में सड़क नहीं बनने का मामला उठाया।  मामला अंतागढ़ से कोयलीबेड़ा और आमाबेड़ा में निर्णाधीन सड़क का है। विधायक ने लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू से पूछा कि टेंडर जारी होने के 10 साल बाद भी सड़क नहीं बन पाई है। उन्होंने पूछा कि ये सड़क कब तक बनेगी। जिसके जवाब में मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जिस इलाके में सड़क बन रही है पूरी तरह से नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। जिसके कारण वहां सड़क निर्माण देरी हो रही है। लेकिन हमने मार्च तक का अंतिम समय ठेकेदार को दिया है। अगर मार्च तक निर्माण पूरा नहीं होता तो ठेकेरदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर एक बार फिर से बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि प्रदेश की जनता बताए कि उन्हें कैसी सरकार चाहिए मोबाइल, साड़ी, टिफिन और चप्पल बांटकर कमीशनखोरी करने वाली या फिर आपको आपका हक एवं अधिकार देने वाली हम बांटने में नहीं ‘बनाने’ की नीति में विश्वास रखते हैं। न थमेगा न रुकेगा छत्तीसगढ़ अब सिर्फ आगे बढ़ेगा।

रायपुर । कांग्रेस नेता सतीश जग्गी ने गुरुवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि दिल्ली में राहुल गांधी से मिलकर लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। जग्गी ने कहा कि राहुल गांधी ने मुझे सक्रिय होकर काम करने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि जग्गी ने हाल ही में कांग्रेस का दामन थामा हैं। इससे पहले वे एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे चुके हैं।

रायपुर। अपनी मांगों को लेकर कदम आगे बढ़ा रहे पुलिस परिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। उन्होंने पुलिस परिवार के आंदोलन के दौरान बर्खास्त और निलंबित किए गए कर्मियों को बहाल करने की घोषणा की।
पुलिस कर्मियों की अन्य मांगों को लेकर भी उन्होंने भरोसा दिलाया है। गौरतलब है, पुलिस कर्मियों के परिजन आज रात राजीव भवन पहुंचे थे। इनमें महिलाएं, युवा और घर के बुजुर्ग भी थे। पुलिस परिवार के परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का सम्मान किया। उन्होंने अपन बात भी रखी। इसी दौरान श्री बघेल ने राहत भरा ऐलान किया।
उन्होंने कहा प्रजातंत्र में कोई बात कह रहा है, तो बात होनी चाहिए। जिन लोगों ने आवाज उठाई उन पर कार्रवाई कैसे की जा सकती है। सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। यहां यह बताना ​लाजिमी है ​कि वेतन, भत्ते, साप्ताहिक आवकाश और अन्य सुविधाओं की मांग कोल लेकर पुलिस कर्मचारियों के परिजन एकजुट हुए थे। उन्होंने आंदोजन भी किया था। पुलिस ने इस सख्ती की थी और कुछ पर केस दर्ज करते हुए बर्खास्तगी और निलंबन की कार्रवाई भी की थी।
समिति देगी रिपोर्ट
श्री बघलने बातया ​​कि पुलिस कर्मचारियों की मांगों को लेकर समिति बना दी गई है। जैसे ही रिपोर्ट मिल जाएगी  उस दिशा में भी कदम आगे बढ़ाएंगे। इसकी शुरुआत हो चुकी है।

रायपुर। आईएएस डॉ. प्रियंका शुक्ला अब नयी हेल्थ डायरेक्टर होंगी। आईएएस प्रियंका स्वास्थ्य संचालक के साथ साथ परिवार कल्याण भी संभालेंगी। स्वास्थ्य विभाग अवर सचिव सुनील नरायनिया ने हस्ताक्षर का आदेश जारी किए हैं।
बता दें 2009 बैच की आईएएस डॉ. प्रियंका इसके पहले स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव का काम संभाल रही थीं। इसके साथ वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में प्रबंध संचालक का जिम्मा भी संभाल रही थीं। प्रियंका शुक्ला इससे पहले जशपुर की कलेक्टर भी रह चुकी हैं।

रायपुर। रायपुर में पुलिस ने दो कारोबारियों के घर से करोड़ों की नकदी जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के मुताबिक देवेंद्र नगर स्थित मकान में पुलिस ने दबिश दी और दोनों कारोबारियों को हिरासत में लिया। मौके से नोट छापने की मशीन भी बरामद की गई है। पुलिस ने आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी है। हवाला की रकम होने का संदेह जाहिर किया जा रहा है।

रायपुर। यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मीडिया टीम का गठन किया है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं और राज्य प्रवक्ताओं के अलावा नेशनल रिसर्च कोआर्डिनेटर और मीडिया पैनलिस्ट की नई नियुक्तियों की सूची जारी की है। छत्तीसगढ़ के युवा नेता संजीव शुक्ला को  राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। इससे पहले संजीव छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रवक्ता थे। इसके साथ ही विपिन मिश्रा और शेख मुसीर को स्टेट मीडिया कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी है। केशव चंद ने सभी को बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि हमें विश्वास है कि आप अपनी संबंधित मीडिया टीमों को लोगों की आवाज उठाकर नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे. बधाई हो.”

रायपुर। गुरुवार की दोपहर छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाके के कई शहरों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी और बिलासपुर जिले में मरवाही क्षेत्र में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। बताया जा रहा है कि दोपहर की वक्त अचानक एक भारी सी आवाज लोगों को जमीन के अंदर से आती हुई महसूस हुई और इसी के साथ कुछ सेकंड के लिए जमीन थर्रा गई।
हालांकि इस भूकंप की तीव्रता और प्रभाव काफी कम था, इसलिए बहुत से लोगों को यह महसूस भी नहीं हुआ। भूकंप के आभास के बाद लोगों में इसके प्रति एक भय का अहसास देखने को मिला। हालांकि चिरमिरी क्षेत्र के पहाड़ों में कई भूमिगत कोयला खदानें हैं जहां रूटीन में ब्लास्टिंग चलती रहती है।
इस ब्लास्टिंग के चलते यहां भूकंप जैसा आभास होता है, लेकिन लोगों का कहना है कि आज जो भूमि में कंपन हुआ वह रूटीन ब्लास्टिंग से अलग था। चिरमिरी के अलावा मनेन्द्रगढ़ और मरवाही व पेंड्रा में भी लोगों ने भूकंप का अहसास होने की बात कही।

रायपुर । लोकसभा चुनाव के ठीक पहले छत्तीसगढ़ भाजपा और जनता कांग्रेस जोगी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। राजधानी रायपुर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी और जोगी कांग्रेस का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।
आज सुबह सड्डू, दलदल सिवनी, आमा सिवनी इलाके के लोगों ने कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा के निवास पहुचकर पार्टी प्रवेश किया। इलाके के लोगों का कहना है कि वे दशकों से भाजपा का साथ दे रहे थे बावजूद इसके उनके हिस्से विकास नही आ पाया है।
यही कारण है कि वे कांग्रेस पार्टी जॉइन कर रहे है। अब लोक सभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता मिलकर कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेंगे। कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण विधानसभा प्रभारी महेंद्र चंद्रकार के नेतृत्व में पार्टी प्रवेश करने पहुंचे कार्यकर्ताओं में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही।

रायपुर । छत्तीसगढ़ भाजपा के ट्वीट पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ”जब उनके प्रिय अधिकारी कल्लूरी को पदस्थ किया तो भी बदलापुर कह रहे थे अगर अधिकारियों के ट्रांसफर को सजा मानते हैं…तो इनकी सोच पर मुझे तरस आता है”।
 बता दें आज सुबह छत्तीसगढ़ भाजपा ने मंगलवार को हुए 21 निरीक्षकों के तबादले को ‘बदलापुर नरेश का एक और कारनामा!’ का नाम देते हुए ट्वीट किया था। जिसमें कहा था ‘बदलापुर नरेश का एक और कारनामा!… अब सीडीकांड की जांच कर रहे निरीक्षकों पर भी गिरायी गाज़…पहले डर कर सीबीआई को प्रदेश से बैन कर दिया अब @bhupeshbaghel बाबा सीडीकांड की जांच में लगे पुलिस वालों को भी हटाने में लगे हैं।…इतना डर किस बात का है भई!’
उसी का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि  ”जब उनके प्रिय अधिकारी कल्लूरी को पदस्थ किया तो भी बदलापुर कह रहे थे…अगर अधिकारियों के ट्रांसफर को सजा मानते हैं…तो इनकी सोच पर मुझे तरस आता है”।
गौरतलब है पुलिस मुख्यालय से मंगलवार देर शाम 21 टीआई के तबादले आदेश जारी किए गए हैं। बता दें, जारी आदेश में सईद अख्तर को बालोद से बेमेतरा भेजा गया है, वहीं राजेश कुमार झा को राजनांदगांव से दुर्ग भेजा गया है, जबकि प्रभु प्रकाश लकड़ा को बिलासपुर से मुंगेली भेजा गया है। मोती लाल शर्मा को बिलासपुर से जांजगीर भेजा गया है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने यह आदेश जारी किया है।