Browsing: रायपुर

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा कि समाज में हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आ रही हैं और प्रगति कर रही हैं। प्रगतिशील समाज के निर्माण में बालिकाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ उन्हें सशक्त बनाने के लिए सामाजिक जागरूकता और सहयोग जरूरी है। उन्होंने बालिकाओं के प्रति भेद-भाव को दूर करने के लिए सामाजिक जागरूकता पर बल देते हुए लोगों से सहयोग करने की अपील की। श्रीमती भेंड़िया ने 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थी। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि बालिकाएं अपना अधिकार समझें और अपना हौसला बनाए रखें। राज्य सरकार बेटियों साथ है, उनकी हर संभव मदद को तैयार है, इसलिए निडर होकर किसी भी परेशानी में आगे आएं। उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा और समानता के लिए कार्य कर रही समाजिक संस्थाओं का अच्छे काम के लिए हौसला बढ़ाया और शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा मठपुरैना में संचालित दृष्टिबाधित स्कूल की ‘मोर-रायपुर‘ थीम गीत गाने वाली छात्राओं, साइबर विशेष मोनाली गुहा स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों सहित कई स्कूलों के बच्चों को पुरस्कृत किया।
महिला एवं बाल विकास की आयुक्त सह सचिव डॉ. एम. गीता ने बताया कि राज्य सरकार स्कूल जाने से किन्ही कारणों से छूट गई बालिकाओं के स्वास्थ्य की भी चिंता कर रही है। इसलिए इस वर्ष से वजन त्यौहार में किशोरी बालिकाओं के वजन और स्वास्थ्य परीक्षण को भी शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही अब नन्हें बच्चों के साथ-साथ राज्य सरकार समाजिक जागरूकता के लिए यूनिसेफ के सहयोग से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ‘सुरक्षित पारा सुरक्षित लइका मन‘ कार्यक्रम चलाएगी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनमें हीमोग्लोबिन के स्तर, सिकिल सेल एनीमिया और बीएमआई इनडेक्स का परीक्षण किया गया। सामाजिक जागरूकता के लिए रंगसागर कला जत्था, रायपुर के कलाकारों ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ और आरंग की ‘उपकार पंथी लोक नृत्य कल्याण सेवा समिति‘ ने ‘झन मारो बेटी ला‘ पर अपनी प्रस्तुति दी। यहां बालिकाओं को न्यूट्रिशन इंटरनेशनल संस्था द्वारा एनीमिया और एविडेन्स एक्शन संस्था द्वारा कृमि नाशकों पर जानकारी दी गई। इस के साथ यहां दुर्गा कॉलेज की एनएसएस की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या के परिणामों के बारे में बताया। इस अवसर पर विभिन्न स्कलों के विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता, बालिका गृहों की बालिकाएं, विभागीय अधिकारी और सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेतृत्व वाली भूपेश सरकार के पहले सालाना बजट का खाका तैयार हो गयाह ै। यह पहला बजट कांग्रेस के जन घोषणापत्र पर केंद्रित होने की संभावना है।
वित्त विभाग ने बजट की तैयारियों के लिए कुछ दिन पहले मंत्री स्तरीय चर्चा शुरू की थी, इसका समापन गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विभागों के बजट प्रस्तावों पर चर्चा के साथ हुआ। अब प्रस्तावित बजट राज्य मंत्रि परिषद की बैठक में रखा जाएगा। यह बैठक 28 या 29 जनवरी को संभावित है। बजट प्रस्तावों को मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री के रूप में ​विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करेंगे।
बताया गया है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने विभागों से संबंधित बजट प्रस्ताव तथ नवीन मद के प्रस्ताव पेश किए। इस संबंध में वित्त विभाग के अधिकारियों से चर्चा के बाद प्रस्तावों कों अंतिम रूप दिया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वित्त विभाग ने 21 जनवरी से 24 तक मंत्री स्तरीय बजट चर्चा रखी थी। सरकार के सभी मंत्रियों ने अपने अपने विभागों से संबंधित प्रस्ताव रखे। मंत्रियों ने अपने क्षेत्र तथा विभाग की मांग तथा समस्या के आधार पर प्रस्ताव पेश किए। इस प्रक्रिया के बीच मुख्यमंत्री की मंत्रियों से बजट प्रस्तावों को लेकर मंत्रणा भी हुई है।   
जन घोषणापत्र पर रहेगा फोकस
कांग्रेस सरकार का पहला सालाना बजट जन घोषणापत्र पर आधारित होगा। बजट निर्माण की प्रक्रिया से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि अधिकतर बड़े प्रस्ताव घोषणापत्र के वादों को पूरा करने वाले हैं। घोषणापत्र में शामिल मुद्दों को पूरा करने के हिसाब से ही नवीन मद की योजना के प्रस्ताव तैयार किए हैं। इन प्रस्तावों को ही सरकार ने प्राथमिकता के साथ मंजूरी दी है।
बताया गया है कि कई वादों को पूरी करने के लिए एकमुश्त राशि जारी करना कठिन होने पर विचार करने के बाद जितना संभव हो सका, उतने प्रावधान किए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि जन घोषणापत्र का ​क्रियान्वयन अगले पांच साल में किया जाना है, इसलिए योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर चुना गया है।
नए मंत्रियों ने दिलचस्पी दिखाई
वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार सरकार में शामिल नए मंत्रियों ने बजट की प्रक्रिया में गंभीरता से हिस्सा लिया। अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं, मांग तथा सुधार के हिासब से सुझााव दिए गए। बजट की चर्चा में शामिल होने से पहले मंत्रियों ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बहुत सी चीजों को देखा तथा समझा है। इसके विपरीत सरकार में मंत्री रहे हैं, ने बेहद सधे हुए अंदाज में अपने ​विमानों की मांगे रखी तथा बजट में नवीन प्रावधान शामिल कराए है।

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। डॉ. रमन ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर साहू द्वारा भाजपा को किसानों से माफी मांगने की बात पर कहा अभी इनके ज्ञान चक्षु खुलने लगे हैं। अभी ऐसे बयान आते रहेंगे। डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा है।
डॉ. रमन ने कहा कि हर बड़े मामले की जांच ईओडब्लू से कराना इनका शौक है। बजट से कोई उम्मीद नही हैं। मुझे नहीं लगता हमने जो विकास का बजट बनाया था, वो इस बजट में दिखेगा। वो सोच और वो विजन तो होना चाहिए, वो इनके पास नहीं है। छत्तीसगढ़ के आने वाले 15 साल के लिए जनता के सामने प्रस्तुत करें, तो लगेगा कि कुछ विकास हो सकता है। अभी तो सिर्फ और सिर्फ वाह-वाही लेने का काम हो रहा है। बजट में पता चल जाएगा कि इनकी सोच क्या है। अधिकारियों के कम्पलसरी रिटायरमेंट के मामले को लेकर डॉ. रमन ने कहा- हर सरकार की अपनी पॉलिसी होती है। नई सरकार आई है, तो उसने एक नीति। बनाई है। इसमें क्या दिक्कत है।

रायपुर– पूर्व मुख्यमंत्री  डॉ रमन सिंह को बंगला अलॉट, सिविल लाइंस में किया गया बंगला अलॉट, ई-1 बंगले में रहेंगे सीएम, सीएम निवास के गेट नंबर -2 के सामने ही है बंगला, सुरक्षागत कारणों की वजह से सीएम हाउस के पास गृह विभाग का बंगला दिया गया|