Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की बधाई दी। भारत में 23 अगस्त को मनाया जाने वाला दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 में विशेष रूप से चर्चा में है, क्योंकि यह चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता की दूसरी वर्षगांठ है। इस दिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में इसरो की चंद्रयान-3 लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की याद में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में घोषित किया था । इसका मुख्य उद्देश्य चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को याद करना और युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है। दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (2025) वर्ष 2025 का विषय है: “आर्यभट्ट से गगनयान: प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाएँ”, जो भारत की खगोलशास्त्रीय विरासत से लेकर आगामी मानव अंतरिक्ष उड़ान (गगनयान) तक की यात्रा को दर्शाता है।
 ऐतिहासिक पृष्ठभूमि 23 अगस्त 2023 को ISRO के चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव के पास सफल सॉफ्ट लैंडिंग की। इसमें विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की तैनाती शामिल थी, जिससे भारत यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बना। इसके अवतरण स्थल को “शिव शक्ति” बिंदु के नाम से जाना जाता है। इसी उपलब्धि को याद करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 23 अगस्त को आधिकारिक रूप से “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” के रूप में घोषित किया गया। पहली बार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन 23 अगस्त 2024 को किया गया, जिसका विषय था: “चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा”
 

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जिला प्रशासन की टीम फरार तोमर बंधुओं वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। जिला प्रशासन की टीम आज तोमर बंधुओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकती है। जिला प्रशासन की तरफ से तोमर बंधुओं की करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की जा रही है। 
रायपुर जिला प्रशासन की टीम की द्वारा तोमर बंधुओं के करोड़़ों के मकान, जमीन और लग्जरी कारों को कुर्क किया जाएगा। आपको बता दें कि, वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के खिलाफ सूदखोरी, आर्म्स एक्ट, मारपीट के कई मामले दर्ज है। दोनों ही भाई पिछले दो महीने से फरार चल रहे हैं। वहीं अब जिला प्रशासन की टीम ने लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर ली है। इससे पहले भी तोमर बंधुओं के खिलाफ प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की थी। प्रशासन की टीम ने रोहित और वीरेंद्र तोमर के आलिशान ऑफिस पर बुलडोजर चलाया था।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर/जापान। सीएम साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो पहुँचते ही एनटीटी लिमिटेड, जापान की सीईओ कायो इतो से मुलाकात की। एनटीटी लिमिटेड, आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल समाधानों में 90 बिलियन डॉलर के राजस्व के साथ एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। इस बातचीत में छत्तीसगढ़ में डिजिटल और उन्नत आईटी तथा तकनीक-संचालित निवेश के अवसरों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में की पूजा-अर्चना सीएम विष्णुदेव साय ने जापान पहुंचने के बाद सबसे पहले जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। टोक्यो का यह सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर शांति और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री साय ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि यह मंदिर मानवता को शांति और शक्ति का संदेश देता है और यही भाव छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं में भी झलकता है। 
उल्लेखनीय है कि भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO), भारत सरकार के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर है। इस ग्लोबल आउटरीच मिशन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए अवसरों को तलाशना है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र में बीएसएनएल की दूरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) में 8 सदस्यों की नियुक्ति को केंद्र सरकार ने मंजूरी प्रदान की है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जानकारी दी है कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा अनुशंसित व्यक्तियों में से 8 सदस्यों को समिति में स्थान दिया गया है जिनमें प्रेम बिरनानी, राहुल जैन, श्याम सुंदर अग्रवाल, हर्षिला रूपाली शर्मा, पवन सिंघानिया, कमलेश शर्मा, कृष्ण कुमार अवधिया, जब्बार दग़्गली शामिल हैं। 
यह नियुक्तियाँ विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई हैं। सांसद अग्रवाल ने नामित सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि वे दूरसंचार सेवाओं के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए सकारात्मक योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि, दूरसंचार सेवाएँ आज के युग में विकास और सुशासन की रीढ़ हैं। BSNL टीएसी में प्रतिनिधियों की भागीदारी से रायपुर संसदीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याएँ और सुझाव सीधे विभाग तक पहुँचेंगे और समाधान की दिशा में ठोस कार्यवाही होगी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कबीरनगर थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय नशे के सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो युवतियों समेत कुल 5 ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 273.19 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हेरोइन अफगानिस्तान से लाई गई थी।
 गिरफ्तार आरोपियों में मनमोहन सिंह, जसप्रीत कौर, दिव्या जैन, विजय मोटवानी और नितिन पटेल शामिल हैं।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह गैंग लंबे समय से नशे की तस्करी में सक्रिय था और राजधानी में इसकी बड़ी सप्लाई चेन तैयार की जा रही थी। पुलिस आज इस पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा कर सकती है। कबीरनगर थाना क्षेत्र का मामला फिलहाल रायपुर पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना तथा न्योता भोज के तहत जिला प्रशासन की अभिनव पहल “प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां” के तहत जिला रायपुर में विभिन विभाग में कार्यरत शासकीय अधिकरियों एवं कर्मचारियों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही है एवं जन्मदिन आंगनबाड़ी या स्कूल में मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्थल सहायक अश्वनी कुमार साहू, लेक्चरर प्रमोद कुमार साहू ने बच्चों के साथ केक काटकर और पौष्टिक आहार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। प्रोजेक्ट के तहत कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने 53 कर्मचारियों को एसएमएस द्वारा ई-कार्ड के माध्यम से जन्मदिन की पूर्व संध्या बधाई संदेश भेजा एवं नजदीकी आंगनबाड़ी अथवा स्कूल की जानकारी दी गई।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार महतारी सदन का निर्माण कार्य किया जाना है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास से 166 महतारी सदन की स्वीकृति आदेश जारी किया गया है, इसके लिए 49 करोड़ 80 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि न्यू इंडिया के ग्रोथ साइकल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। 
 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में बनने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि लगातार ग्राम भ्रमण के दौरान महिलाओं द्वारा बैठने की स्थान न होने की शिकायत की और बैठने हेतु स्थान दिलाने की मांग की जाती रही इसलिए महतारी सदन बनाने का विचार आया। ततपश्चात महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको काम काज के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार गांवों में महतारी सदन बनाने जा रही है। अब तक 368 महतारी सदन की स्वीकृति इसी उद्देश्य को पूर्ति के लिये जारी किया गया है। कार्यों में एकरूपता के दृष्टिकोण से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्य का एक मानक डिजाईन एवं प्राक्कलन तैयार किया गया है। प्रति महतारी सदन की लागत राशि रुपये 30 लाख होगी।
 5 वर्षो में सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाने की योजना प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाया जाएगा। महतारी सदन बनाने की शुरुआत हो गयी है। पहले चरण में प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में महतारी सदन बनना प्रारंभ किया जा रहा है व 5 साल में सभी ग्राम पंचायत में महतारी सदन बनेंगे। प्रदेश में बनने वाले महतारी सदन का निर्माण लगभग 25 सौ वर्गफुट में कराया जाएगा। सदन में कमरा, शौचालय, बरामदा, हाल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग भी किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बॉउंड्रीवाल भी बनाये जाएंगे। महतारी सदन में सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। CM साय ने टोक्यो में असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। X पोस्ट में सीएम साय ने बताया, जापान की राजधानी टोक्यो में आज ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर दर्शन का अवसर मिला। यह टोक्यो का सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर है, जो शांति और सामर्थ्य का प्रतीक है। मंदिर दर्शन कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की, जिससे हमारा राज्य शांति और सामर्थ्य से परिपूर्ण बन सके।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढियारी रायपुर में विशेष रोजगार कार्यालय द्वारा छ.ग. लोक सेवा आयोग, उच्च शिक्षा, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा कि तैयारी हेतु मार्गदर्शन कार्यक्रम दिनांक 21.08.2025 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रातः 10:00 बजे किया गया। इस कार्यक्रम में शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढ़ियारी एवं शासकीय संस्कृत महाविद्यालय के 152 विद्यार्थी कार्यकम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने हेतु मुख्य वक्ता डॉ. (श्रीमती) शशीकला अतुलकर, विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर एवं श्री.ओम प्रकाश साहू, प्रोफेसर (शंकराचार्य महाविद्यालय रायपुर) उपस्थित थे। 
उपसंचालक डॉ. अतुलकर द्वारा कोशिश के महत्व तथा लॉ आफ अट्रैक्शन के माध्यम से अपने सपनो को साकार करने के सूत्र विद्यार्थियों को बताए। उन्होंने कहा कि साकारात्मक सोच निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। डॉ. ओमप्रकाश साहू प्रोफेसर ने अविष्कार की प्रक्रिया तथा विशिष्ट कौशल विकास पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने भीतर छिपी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें निखारने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मुधुलिका अग्रवाल ने छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनो से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा क्षमता का विकास होता है। कार्यशाला का संचालन डॉ. राजवंश कौर कोहली एवं सहयोगी सहायक प्राध्यापक डॉ. सुभ्रा मिश्रा एवं नीतू सिंह रही एवं महाविद्यालय परिवार से डॉ. पद्येश नाग, डॉ. वंदना कुमार, डॉ. आशा दुबे, डॉ. शुभ्रा वर्मा, लोकेश सातपथी, कुसुम चंद्राकर एवं मधु उर्वशी सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। 
 महाविद्यालय परिसर में ही इच्छुक बेरोजगार छात्र/छात्राओं के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया, जिमसें निजी नियोजक अलर्ट एस.जी.एस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर एवं बॉम्बे इंटेलिजेन्स सिक्युरिटी (इंडिया) लिमिटेड रायपुर उपस्थित हुए। इस प्लेसमेंट कैम्प में शासकीय नवीन महाविद्यालय एवं शासकीय संस्कृत महाविद्यालय के 18 आवेदकों ने रोजगार के लिए आवेदन किए जिसमें से अलर्ट एस.जी.एस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर 02 आवेदकों का प्रारंभिक रूप से सेक्यूरिटी गार्ड एवं माकेटिंग के लिए तथा बॉम्बे इंटेलिजेन्स सिक्युरिटी (इंडिया) लिमिटेड रायपुर द्वारा 04 आवेदकों का प्रारंभिक चयन सेक्यूरिटी गार्ड के लिए किया गया।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन आज मोदी की गारंटी लागू करने हेतु 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है। नवा रायपुर के इंद्रावती भवन में फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ शुरू किया। वहीं पुराने शहर में यह प्रदर्शन इंडोर स्टेडियम के पीछे, बुढ़ापारा तालाब, के पास 11.00 बजे से सायं 4:00 बजे तक होगा। रायपुर जिले के शासकीय सेवक इसमें शामिल होंगे। 
 दफ्तरों में आज कामकाज बंद, कलमबंद आंदोलन कर रहे अधिकारी-कर्मचारी छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन अपनी मांगों को लेकर आज कलमबंद आंदोलन करेगा। सुबह 11 बजे कार्यालयों से कर्मचारियों की रैली निकलेगी। इंडोर स्टेडियम में कर्मचारी एकत्र होकर आवाज उठाएंगे। बता दें कि यह आंदोलन नियमितिकरण, OPS सहित 11 मांगों को लेकर किया जा रहा है। इस आंदोलन को राजपत्रित अधिकारियों का समर्थन मिला है। मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारी अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। 
 मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कांकेर, कोंडागांव, मोहला-मानपुर, बालोद, नारायणपुर, बलौदाबाजार जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दक्षिणी हिस्से में मौसम सामान्य रहेगा। पिछले 24 घंटों में सभी संभागों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। रायपुर और रायगढ़ में देर रात से ही बूंदाबादी हो रही है।