Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
नाकेबंदी के दौरान सवारी वाहनों (कार, जीप, बस आदि) को नहीं रोका जाएगा

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी के लिए कांग्रेसी और पुलिस का जमावड़ा होने लगा है। वीआईपी रोड चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन होगा।प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती हो रही हैं। जहां स्टॉपर, बैरिकेट्स लाए जा रहे हैं। महिला पुलिस कर्मियों की भी प्रदर्शन स्थल पर ड्यूटी लगा दी गई है। प्रदर्शन स्थल पर एडिशनल एसपी और सीएसपी रैंक जैसे अधिकारी भी मौजूद हैं। कांग्रेस ने केवल बड़े मालवाहकों को रोकने का फैसला किया है।
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्टीज ने आर्थिक नाकेबंदी का समर्थन नहीं किया है, चैंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री अजय भसीन ने वीडियो जारी कर कहा, आर्थिक नाकेबंदी से विकास में अवरोध:, रोजमर्रा के व्यापार में बुरा असर पड़ता है। यहां किया जाएगा जाम 1. मैग्नेटो मॉल के पास हाइवे पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में 2. विधानसभा रोड सकरी में नारायण कुर्रे व पप्पू बंजारे के नेतृत्व में 3. दिलबाग ढाबा के पास, साकरा में सांसद छाया वर्मा व अनीता योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में 4. अभनपुर मोहन ढाबा के पास जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू के नेतृत्व में 5. आरंग रसनी के पास पूर्व विधायक शिवकुमार डहरीया के नेतृत्व में 6. तिल्दा के दीनदयाल उपाध्याय चौक में कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदीए के नेतृत्व में 7. बुडेरा आजाद चौक के पास खरोरा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में
महावीर कांवड़िया संघ दल बाबा बैजनाथ धाम के लिए हुआ रवाना, 106 किमी पैदल यात्रा पर निकले 86 श्रद्धालु

panchayattantra24.-रायपुर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महावीर कांवड़ीया संघ दल दल सिवनी द्वारा जिसमें इस बार 86 श्रद्धालू बाबा बैजनाथ धाम सुल्तान गंज गंगा नदी बिहार से जल उठाकर 106km पैदल चलकर बाबा बैजनाथ झारखण्ड में भोले बाबा को जल अर्पित करने के लिए महावीर कांवड़ीया संघ दल दल सिवनी का समूह मिलन चौक से रवाना हुआ। इस अवसर महावीर क्रीड़ा समिति के सदस्यों के साथ वार्ड पार्षद पूर्व पार्षद तथा वार्ड के गणमान्य लोग उपस्धित हुए,
बाबा बैजनाथ की जयकारा के साथ सभी लोगो द्वारा पुष्पमाला और नारियल भेंट किया गया औऱ सभी श्रद्धालुओं कि मंगलमय यात्रा की कामना तथा वार्ड की खुशहाली के लिये बाबा बैजनाथ से प्रार्थना किया गया बाबा बैजनाथ आप सभी की मनोकामना पूरी करें। इस अवसर पर आप सभी ने जो अपना क़ीमती समय दिया उसके लिये आप सभी को धन्यवाद और हम सब वार्ड के विकास के लिये तत्पर रहेंगे।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही मछली पालन के क्षेत्र में एक नये युग की शुरूआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश के कोरबा जिले में हसदेव बांगो डुबान जलाशय में पहला एक्वा पार्क स्थापित होने जा रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत केन्द्र सरकार से 37 करोड़ 10 लाख रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत हो चुकी हैं। यह एक्वा पार्क एतमा नगर और सतरेंगा क्षेत्र में फैलें सैकड़ों एकड़ डुबान जलाशय में विकसित होगा। इस एक्वा पार्क विकसित हो जाने से राज्य में मछली पालन के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन होगा। मछली उत्पादन से लेकर प्रोसेसिंग, विक्रय, निर्यात और एक्वा टूरिजम से क्षेत्र के ग्रामीणों की आय बढ़ेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पार्क की स्थापना के लिए राशि स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित केन्द्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कोरबा जिले के हसदेव बांगो जलाशय के डुबान क्षेत्र में विकसित होने वाले इस एक्वा पार्क में दो तरह की सुविधाएं होंगी। एतमा नगर में फीड मिल, फिश प्रोेसेसिंग प्लांट, हेचरी और रिसर्कुलेटरी एक्वा कल्चर सिस्टम स्थापित होगा। वहीं सतरेंगा में एक्वा टूरिजम को बढ़ाने के लिए म्यूजियम और अन्य सुविधा विकसित की जाएंगी। एतमा नगर में मछलियों के उत्पादन से लेकर उनकी प्रोसेसिंग और मार्केटिंग के साथ-साथ उन्हें विदेशों में एक्सपोर्ट करने तक की सुविधा विकसित होगी। हेचरियों में मछलियों के बीज उत्पादन से लेकर फीड मिल में पूरक पोषक आहार भी यहीं बनेगा। फिश प्रोसेसिंग प्लांट में मछलियों की सफाई, हड्डियां हटाकर फिले बनाना और उसे उच्च स्तरीय गुणवत्ता वाले पैकेजिंग सिस्टम से पैक कर विदेशों में निर्यात करने की पूरी व्यवस्था यहां की जाएगी। एतमा नगर के इस प्रोसेसिंग यूनिट से हटकर सतरेंगा में एक्वा म्यूजियम बनेगा। पहले ही सतरेंगा पर्यटन की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का प्रमुख वाटर बॉडी है। एक्वा म्यूजियम बन जाने से विभिन्न प्रकार की मछलियों को पर्यटकों की जानकारी के लिए यहां रखा जाएगा। इसके साथ ही सतरेंगा में एंगलिंग डेस्क, कैफेटेरिया, फ्लोटिंग हाउस तथा मोटर बोट सहित वाटर स्पोर्ट्स की सविधाएं भी विकसित की जाएंगी, जिससे क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा। पर्यटन से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय ग्रामीणों की आय बढ़ने से उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।
एक्वा पार्क बनने से प्रदेश में मछली व्यवसाय को मिलेगी नई दिशा – मुख्यमंत्री श्री साय
इस एक्वा पार्क की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के मछली पालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इस एक्वा पार्क से न केवल मछली पालन की नई उन्नत तकनीकें लोगों तक पहुंचेंगी, बल्कि प्रोसेसिंग-पैकेजिंग यूनिट से छत्तीसगढ़ के मछली व्यवसाय को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की तिलपिया मछली की विदेशों में बहुत मांग है और इस एक्वा पार्क में इस मछली के उत्पादन से छत्तीसगढ़ के मछली पालकों के लिए अब सात समुन्दर पार भी व्यापार के द्वार खुलेंगे। उन्होंने एक्वा पार्क की स्थापना को मछली पालन के क्षेत्र में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने वाला निर्णय बताया है।
अभी लगभग 800 केज में हो रहा मछली उत्पादन, 160 से अधिक मछुआरें उठा रहे लाभ
हसदेव बांगो जलाशय के डुबान क्षेत्र में वर्तमान समय में लगभग 800 केज लगे हैं। जहां मछली पालन विभाग के अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में लगभग 9 मछुआ समितियों के 160 सदस्य मछली पालन कर रहे हैं। उन्हें पांच-पांच केज आबंटित किए गए हैं। केज कल्चर से इन सदस्यों को औसतन 90 हजार रूपए सालाना शुद्ध आमदनी मिल रही है। मछुआ समिति के सदस्य श्री दीपक राम मांझीवार, श्री अमर सिंह मांझीवार और श्रीमती देवमति उइके ने बताया कि केज कल्चर से उन्हें न केवल रोजगार मिला है, बल्कि मछलियों का उत्पादन बढ़ जाने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। इस क्षेत्र में हर साल लगभग 1600 मेट्रिक टन मछली का उत्पादन हो रहा है। केज कल्चर से मछली पालन में 70 से 80 लोग सीधे तौर पर रोजगार पा रहे हैं, वहीं 20 से 25 पैगारों-चिल्हर विक्रेताओं को बेचने के लिए हर दिन मछली मिल रही हैं। यहां मछली पालन के विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को उन्नत तकनीकों से प्रशिक्षित किया है। हसदेव बांगो डुबान केज कल्चर में मुख्यतः तिलपिया और पंगास मछली का उत्पादन किया जा रहा है। तिलपिया प्रजाति की मछली की अमेरिका में विशेष मांग है और इसका सीमित मात्रा में अभी निर्यात किया जा रहा है। एक्वा पार्क स्थापित कर इस मछली का उत्पादन बढ़ाकर अमेरिका सहित दूसरे यूरोपीय देशों में भी इसका निर्यात बढ़ाने की योजना है। इस मछली का निर्यात बढ़ने से बड़ी संख्या में स्थानीय स्तर पर ग्रामीणजन इस व्यवसाय से जुडे़ंगे और उनकी आमदनी बढ़ने से क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
एतमा नगर के साथ ही सतरेंगा में एक्वा पार्क के विस्तार तथा डिमोस्ट्रेशन यूनिट स्थापित हो जाने से पर्यटन बढ़ेगा। देश-प्रदेश से लोग यहां मनोरंजन के साथ-साथ स्वादिष्ट मछलियों के कई प्रकार के व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकेंगे, इससे भी स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और उनकी आय में बढ़ोत्तरी होगी।

panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव आज भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अभियंताओं के लिए आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम में शामिल हुए। भारतीय मानक ब्यूरो के रायपुर कार्यालय द्वारा रायपुर के नवीन विश्राम भवन में 21 जुलाई और 22 जुलाई को दो दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। देशभर से आए विषय विशेषज्ञ कार्यक्रम में पीएचई के अभियंताओं को जल प्रदाय योजनाओं में प्रयुक्त सामग्री और कार्यों के नए मानकों की जानकारी दे रहे हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रदेशभर के 120 से अधिक अभियंता इसमें हिस्सा ले रहे हैं जिनमें मुख्य अभियंता से लेकर अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता शामिल हैं।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभियंताओं से कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में नए मानकों और नवाचारों से अपडेट रहना जरूरी है। एक इंजीनियर के रूप में सम-सामयिक तकनीकी पहलुओं और उनके नवीन मापदंडों की जानकारी आवश्यक है। कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए इनकी अच्छी जानकारी काफी मददगार होती है। उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो को क्षमता निर्माण कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे हमारे अभियंताओं की दक्षता और क्षमता बढ़ेगी।
उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का कार्य सीधे जन कल्याण से जुड़ा हुआ है। चाहे वह स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हो, जल शोधन की प्रक्रिया हो या ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल आपूर्ति तंत्र को सुदृढ़ बनाना हो। इन कार्यों की प्रभावशीलता इस बात पर निर्भर करती है कि हम मानकों का कितना पालन करते हैं और तकनीकी ज्ञान को कितनी सफलता से धरातल पर उतारते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अभियंताओं के लिए यह कार्यक्रम उनके कार्यस्थल पर प्रभावी कार्य संपादन में सहायक होगी।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने कहा कि देश-दुनिया में प्रचलित मानकों और मापदंडों से विभाग के अभियंताओं को अवगत कराने भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने विभागीय अभियंताओं से अपील की कि वे यहां सीखी गई बातों को फील्ड में कार्यों के मापन और मूल्यांकन में जरूर अपनाएं। जल जीवन मिशन के संचालक श्री जितेन्द्र शुक्ला, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता श्री टी.डी. सांडिल्य और भारतीय मानक ब्यूरों के क्षेत्रीय निदेशक श्री एस.के. गुप्ता ने भी प्रतिभागी अभियंताओं को संबोधित किया।
दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम में इनसे संबंधित मानकों की दी जाएगी जानकारी
भारतीय मानक ब्यूरो के विशेषज्ञ दो दिनों तक चलने वाले क्षमता निर्माण कार्यक्रम में पीएचई के अभियंताओं को भवन उपयोगिता में वृद्धि हेतु जल आपूर्ति, जल निकासी एवं स्वच्छता के लिए श्रेष्ठ व्यवहार, सेवाओं एवं संसाधनों का अनुकूलन : पेयजल आपूर्ति सेवाएं और परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली, सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पेयजल की गुणवत्ता, नमूनाकरण एवं परीक्षण में मानकों की भूमिका, सतत संचयन : वर्षा जल प्रबंधन में बीआईएस मानकों की भूमिका, आधुनिक स्वच्छता समाधान : रोटेशनल मोल्डेड पॉलीएथिलीन सेप्टिक टैंक और आईएस 18666, ओवरहेड टैंक, सिविल संरचनाएं (धातु, सीमेंट, आरसीसी), पैकेज्ड जल उपचार संयंत्र (पारंपरिक व अपरंपरागत), दक्षता का अनुकूलन : अपशिष्ट जल आपूर्ति नेटवर्क में परिसंपत्ति प्रबंधन, पाइप सामग्री (DI/CI/PVC/HDPE) तथा पंपिंग प्रणालियों में मानकीकरण के माध्यम से उत्कृष्टता प्राप्त करने के बारे में जानकारी देंगे।
बीआईएस के ये विशेषज्ञ दे रहे जानकारी
रिसोर्स पर्सन के रूप में भारतीय मानक ब्यूरो के विशेषज्ञ सर्वश्री फालेन्द्र कुमार, राजेश कुमार दास, देवेन्द्र सिंह धपोला, आर.पी. देवांगन, डॉ. एन. मुरली मोहन और डॉ. मयूर जे. कपाड़िया लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के इंजीनियरों को जल प्रदाय प्रणाली और रेन वाटर हार्वेस्टिंग से संबंधित नए मानकों और मापदंडों की जानकारी दे रहे हैं।
panchayattantra24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रविवार को सरिया में नवनिर्मित तहसील कार्यालय, उप-पंजीयक कार्यालय और अटल परिसर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने तहसीलदार कोमल साहू और उप-पंजीयक पूनम सिदार को उनके पदीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए शुभकामनाएं दीं और विधिवत रूप से उन्हें उनके कार्यस्थल की कुर्सी पर आसीन कराया।
लोकार्पण समारोह के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया और सरिया चौक में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत नगर पंचायत कार्यालय परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा के साथ अटल परिसर का उद्घाटन भी किया गया।
मंगल भवन में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, महिलाओं और आमजन के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार के गठन के 12 दिनों के भीतर किसानों को दो वर्षों का लंबित बोनस दिया गया। पहले वर्ष धान खरीदी का भुगतान लगभग 13 हजार करोड़ रुपये और दूसरे वर्ष 12 हजार करोड़ रुपये किया गया। उन्होंने बताया कि सरिया क्षेत्र में किसानों की मांग पर अपेक्स बैंक की स्थापना की गई है और अब यहां रजिस्ट्री कार्यालय भी आरंभ हो गया है। साथ ही 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण कार्य भी तेज़ी से प्रगति पर है।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है और वे भ्रष्टाचार या कमीशनखोरी को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उप-पंजीयक को उन्होंने भ्रष्टाचारमुक्त सेवा देने की सख्त हिदायत दी और सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से जनता की सेवा में ईमानदारी और समर्पण की अपेक्षा जताई।
तहसील एवं उप-पंजीयक कार्यालय भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, रायगढ़ द्वारा 72.12 लाख रुपये की लागत से किया गया है, वहीं अटल परिसर का निर्माण 19.95 लाख रुपये की लागत से पूरा हुआ है। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कमलेश अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अजय नायक, श्री जगन्नाथ पाणिग्राही, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक श्री आञ्जनेय वार्ष्णेय समेत बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर ने एक बार फिर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर विभाग (जीएसटी) में वर्ष 2021 और 2022 में हुई पदोन्नति परीक्षाएं पूरी तरह से भ्रष्टाचार से भरी थीं और इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी से कराई जानी चाहिए। उन्होंने पत्र में बताया कि राज्य कर निरीक्षक के 42 पदों के लिए दो सालों में परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 350 कर्मचारियों ने भाग लिया। लेकिन इस परीक्षा में व्यापमं से सहयोग नहीं लिया गया, जबकि कर्मचारियों की मांग थी कि परीक्षा व्यापमं से कराई जाए। विभागीय अधिकारियों ने जानबूझकर खुद परीक्षा आयोजित की और गड़बड़ियां कीं।
कंवर ने आरोप लगाया कि जो कर्मचारी पास हुए, उनके अंक 80 से 100 प्रतिशत तक हैं, जो यह इशारा करते हैं कि उन्हें पहले से ही प्रश्न पत्र मिल चुके थे। उन्होंने कहा कि परीक्षा में विभागीय आयुक्त समीर बिश्नोई के पीए और अन्य अफसरों से जुड़े लोगों को चयनित किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं पर न तो कोई मोहर लगी थी, न किसी अधिकारी के हस्ताक्षर, जिससे आसानी से उत्तर बदले जा सकते थे। कई कर्मचारियों को पहले से ही अंदेशा था कि परीक्षा फर्जी तरीके से आयोजित की जा रही है। कंवर ने कहा कि समीर बिश्नोई, जो उस वक्त आयुक्त थे, इस वक्त मनी लॉन्ड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति के आरोप में जेल में हैं। इससे यह तय है कि परीक्षा भी भ्रष्ट तरीके से कराई गई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए और यदि गड़बड़ी साबित हो, तो भर्ती को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराई जाए।

panchayattantra24.-रायपुर। संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन ऑपरेशन सिंदूर जैसे गौरवपूर्ण सैन्य अभियान पर विपक्ष द्वारा किए गए हंगामे को लेकर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सांसद अग्रवाल ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” भारत की सैन्य पराक्रम, रणनीतिक सूझबूझ और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। यह अभियान भारत की वैश्विक साख को मजबूत करने वाला और हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक और संवेदनशील विषय पर विपक्ष द्वारा संसद में अनावश्यक हंगामा और शोर-शराबा करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है। देशहित से ऊपर राजनीति करना विपक्ष की दुर्बल मानसिकता को दर्शाता है।
“जहां देश की प्रतिष्ठा, सेना की शौर्यगाथा और राष्ट्रीय सुरक्षा की बात हो, वहां राजनीति नहीं, एकता होनी चाहिए।” सांसद ने यह भी कहा कि सरकार देशहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर चर्चा को तैयार है, लेकिन विपक्ष को भी जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए न कि देश की छवि धूमिल करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने अपील की कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और गरिमा को सर्वोपरि रखते हुए सभी मिलकर देश की प्रगति में सहभागी बनें।
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में प्रधानमंत्री जनमन आदिवासी मर्हाअिभयान के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे केवल फील्ड रिर्पोर्ट पर निर्भर न रहें बल्कि निचले स्तर पर जाकर योजनाओं का क्रियान्वयन देंखें। राज्यपाल डेका ने प्रदेश के पीएम जनमन क्षेत्रों में विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा की और संचालित कार्यो की जमीनी हकीकत देखने के लिए इन ग्रामों का दौरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजना का मूल उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजातियों को केन्द्र द्वारा तय सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। इन वर्गो तक मूलभूत सुविधाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि देना पहली प्राथमिकता है। जो योजनाएं संचालित है वे तय समय पर पूर्ण हो जाएं। पिछड़े जनजातिय क्षेत्रों में सुविधाएं पहुंचे इसके लिए सही एप्रोच जरूरी है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के सहयोग और समन्वय से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव सहित एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। डेका ने निर्देश दिया कि सतत् विकास की प्रक्रिया मे पर्यावरण को अनदेखा न किया जाए। जो विकास के कार्य हो रहे है, उसमें पेड़ों को बचाकर रखा जाए। उन्होंने कहा कि पानी को लेकर गंभीर होना है। जमीनी जल स्तर और वर्षा का मापन करे और उसके अनुसार योजनाएं बनाएं। रेन वाटर हार्वेस्टिंग को प्राथमिकता दे। सौर विद्युतीकरण की प्रगति पर उन्होंने असंतोष जताया और कहा कि इस क्षेत्र मंे जो चुनौतियां है उसका सभी मिलकर निराकरण करेंगे। बैठक मे राज्यपाल डेका ने पीएम जनमन क्षेत्रों में आंगनबाड़ी निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि आंगनबाड़ीयों में लाइवलीहुड के लिए कार्य होना चाहिए। उन्होंने राज्य में स्व सहायता समूहों के गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि पिछड़े जनजातिय क्षेत्रों मंे भी नवाचार को प्रोत्साहित करे। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में नवाचार करने वाले स्व सहायता समूहों को राजभवन द्वारा भी पुरूस्कृत किया जाएगा। डेका ने जनजातिय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की सहभागिता से नवाचार करने पर बल दिया। उन्होनंे विश्व आदिवासी दिवस 15 नवम्बर के पूर्व पीएम जनमन क्षेत्रों में संचालित गतिविधियों मंे शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश भी दिए।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय बैठक पंडरी में संपन्न हुआ, भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आने के पूर्व मोदी की गारंटी में 100 दिन के भीतर में समिति बनाकर नियमितीकरण करने का वादा किया हुआ है! सत्तासिन सरकार खुर्सी में बैठते ही दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण,एवं स्थायीकरण के वादा को भूल गया है, जिसके कारण अनियमित,दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों में रोष व्याप्त होते जा रहा हैं।
वर्तमान के वित्त मंत्री व सांसद विजय बघेल ने विडियों जारी कर दैनिक वेतनभोगियों का नियमितीकरण, स्थायीकरण किये जाने की बाते कहकर विडियों जारी किया गया था! छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ ने दिनांक 11.08.2024 से 27.09.2024 तक 48 दिनों तक अनिश्चित कालीन हड़ताल में रहे, माननीय वन मंत्री जी द्वारा आकस्मिक्ता कार्यभारित सेवा नियम लागु किये जाने तथा स्थायीकरण किये जाने का आश्वासन दिया था। किन्तु आज दिवस तक पुरा नही हो पाया है जिसके कारण दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों पुन: हडडताल में जाने की रूप रेखा तैयार किया है।
वर्तमान में माननीय वन मंत्री वित्त विभाग में जो प्रस्ताव भेजा है,उसे वित्त मंत्री जी द्वारा स्वीकृती प्रदान नही किया गया, फाईल विक्त विभाग में अंटका पड़ा है जिसके कारण दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारियों ने रायपुर में प्रदेश ब्यापी बैठक रखकर रणनीति बनाया है। अगर सरकार समय रहते मांगे को पुरा नहीं करती है तो वित्त मंत्री के निवास रायपुर व रायगढ़ निवास का घेराव किया जायेगा। सरकार के मंत्रियों का मंशा है कि लास्ट में करेंगें तब हमें वोट देगा येसा विचार बनाकर चल रहे है,किन्तु याद रहे देर से किया हुआ न्याय भी अन्याय के समान है। पूर्व में रमन सरकार के कार्यकाल में येसा ही हुआ था,शिक्षा कर्मियों को लास्ट में नियमित किया फिर क्या हुआ सब जानते है!
हर राजनीति पार्टी अब झुठ बोलकर सत्ता हासिल करते है पर जो बोले रहते है उसे करते नही है यहीं चिंता का विषय है, लेकिन अब वोटर समझदार हो चुके है! सरकार नियमितीकरण करेंगें तो सुप्रिम कोर्ट का अवहेलना होगा यही सोंचकर निर्णय नही ले रहा है! हमें स्वीकृत रिक्त पदों में नियमितीकरण न करते हुए हम दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी व श्रमिकों के लिये कैबिनेट में निर्णय लेकर सांख्येत्तर पद स्वीकृत कर नियमितीकरण कर सकता है जिसके लिये सरकार सक्षम हैं। लेकिन जिस भी पार्टी का सरकार बनता है,सब अपना राग अलापकर किनारे हो जाते है! अब पुरे छत्तीसगढ़ में न्याय की गुहार में जंगी प्रदर्शन की तैयारी में है,बात नही बनी तो दिल्ली के रामलीला मैदान में हड़ताल में बैठने की तैयारी में है अब लड़ाई आर पार की रहेगी,लोगों का उम्र निकलते जा रहे है जब 62 वर्ष पुरा हो जायेगा तो नियमितीकरण करेगा सरकार तो किसको लाभ मिलेगा।
ढ़ेड़ साल बिता दिये है आज तक कमेटी का कोई निर्णय नही ले पाया है, हताष दैनिक वेतनभोगी लंबी लड़ाई लड़ने मुड में दिॆखाई दे रहे है। वित्त मंत्री जी जो प्रस्ताव वन विभाग की ओर से गया है प्रस्ताव उसे जल्द पारित करने ताकि दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को उनका अधिकार मिल सकें और मोदी की गारंटी का मान बना रहे! छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ के रायपुर जिलाध्यक्ष अरविंद वर्मा को संघ के प्राथमिक सदस्यता से पृथक कर दिया गया है, उसके स्थान अजय गुप्ता को रायपुर जिला का जिलाध्यक्ष, अशोक विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष, सनत भतपहरी जिला उपाध्यक्ष, कोमल साहु जिला सचिव,खगेश साहु जिला संगठन मंत्री,नरोत्तम सिन्हा जिला संगठन मंत्री, खुबीलाल वर्मा अध्यक्ष राजीव स्मृतिवन,आजूराम पटेल अध्यक्ष माना नर्सरी,राधेश्याम वर्मा अध्यक्ष तिल्दा नेवरा एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य मनहरण साहु ,सूर्य प्रकाश,केशर बंजारे,छबिराम,जितेन्द्र साहु,घनश्याम जांगड़े, रायपुर जिला पदाधिकारियों को सर्व सहमती से बनाया गया !
panchayattantra24.-रायपुर। भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बीते शुक्रवार के दिन, उनके जन्मदिन पर ही ED ने हिरासत में ले लिया था। उनपर आबकारी घोटाले में शामिल होने के आरोप लगे थे। पूर्व सीएम के बेटे को गिरफ्तार किये जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में गरमा गई और सियासी बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया। भाजपा का दावा है कि, जांच एजेंसिया अपना काम कर रही है। दूसरी तरफ विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे दुर्भावनापूर्ण तरीके से की गई कार्रवाई बताया है। कांग्रेस चैतन्य बघेल के गिरफ्तारी के खिलाफ लगातार धरना और विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस ने आने वाले दिनों में आर्थिक नाकेबंदी की भी चेतावनी दी है। जबकि जिला स्तर पर भी जोरदार प्रदर्शन किया गया था।
इस बीच संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप ने पूर्व मुख्यमंत्री को ‘गजनी’ करारा देते हुए कहा था कि, उन्हें सारी तारीख है याद दिला दी जानी चाहिए। कब उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए कोल ब्लॉक के लिए पर्यावरण स्वीकृति दी थी। वही केदार कश्यप के इस तंज कांग्रेस की तरफ से जोरदार पलटवार किया गया है। संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने मोर्चा सँभालते हुए कहा कि, केदार कश्यप गजनी खुद भी बने हुए हैं। वे आत्म अवलोकन करें कि, किस तरह से उनकी पत्नी की जगह उनकी साली परीक्षा दे रही थी।