Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज दूसरा दिन था. प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी थी. सदन में विपक्षी सदस्यों ने जल जीवन मिशन के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया. इसी दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोंक-झोंक हुई. मामला इतना बढ़ गया कि भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव आपस में ही भिड़ गए. दोनों ही सदस्यों के बीच तू-तू-मैं-मैं होने लगी. दोनों सदस्यों के बीच बढ़ते मामला और सदन की मर्यादा भंग होता देख स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने तत्काल हस्तक्षेत करते हुए कड़ी टिपण्णी की.
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा, पक्ष-विपक्ष आसंदी की मर्यादा का ध्यान रखें. प्रश्नकाल में हंगामा करना उचित नहीं है. पूरा देश छत्तीसगढ़ की कार्यवाही को देखता है. सदस्यों को आपस में देखकर बात नहीं करनी चाहिए. आसंदी की ओर देख कर बात करनी चाहिए. आप सभी सदस्य इस बात का ध्यान रखें. आसंदी की मर्यादाओं का पालन हम सभी को करना होगा. विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने अजय चंद्राकर और देंवेंद्र यादव को फटकार लगाते हुए कहा, विधानसभा सड़क नहीं है जो भाषण देने आ रहे हैं. विधानसभा में इस तरह की लहजे में बात नहीं होनी चाहिए. एक दूसरे को देखकर जवाब न दे. आसंदी की तरफ देखकर बात रखें.

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने रायपुर जिले के ग्राम कुंवरगढ़ में बुनकरों द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी और उन कार्यो का अवलोेकन करने का अनुरोध राज्यपाल से किया।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रश्नकाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जल जीवन मिशन का मामला उठाते हुए इस मिशन को फेल होने का आरोप लगाया. डिप्टी सीएम और विभागीय मंत्री अरुण साव ने कहा, हमने 10 लाख नल कनेक्शन दिया है. इस पर विपक्ष के विधायकों ने गलत जानकारी देने की बात कही और जवाब से असंतुष्ट विपक्ष के विधायकों ने सदन से वॉक आउट किया. इससे पहले जल जीवन मिशन मामले को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ. पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी हुई. भारी हंगामे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को हस्तक्षेप करना पड़ा. डॉ. रमन सिंह ने कहा, प्रश्नकाल को बाधित नहीं किया जाता. आसंदी की मर्यादा का ध्यान रखें. प्रश्नकाल में हंगामा करना उचित नहीं है. पूरा देश छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही को देखता है. सदस्यों को आपस में देखकर बात नहीं करनी चाहिए. आसंदी की ओर देख कर बात करनी चाहिए. आसंदी की मर्यादाओं का पालन हम सभी को करना होगा.प्रश्नकाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जल जीवन मिशन का मामला उठाते हुए पूछा कि साल 2022-23, 23-24 और 24-25 में कितनी राशि खर्च हुई? लक्ष्य के विरुद्ध कितने घरों में पानी पहुंच पाया? बघेल ने कहा, कई जिलों में कम राशि खर्च की गई. वहीं कई जिलों में दूसरे जिलों के मुकाबले बहुत कम घरों में पानी पहुंचा है.
सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम और विभागीय मंत्री अरुण साव ने कहा, अब तक साल 2022-23 से 15 हजार 45 करोड़ मतलब 57 प्रतिशत राशि खर्च हुआ है. 31 लाख 16 हजार 398 घरों में नल से पानी दे रहे हैं. 3 हजार 836 गांवों में पूरी तरह नल से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है. राशि का भुगतान काम के प्रोग्रेस के मुताबिक किया जाता है इसलिए अलग-अलग जिलों में अलग-अलग स्थिति है. 49 लाख से ज्यादा घरों में नल कनेक्शन के जरिए पानी पहुंचाना है. देरी से काम शुरू हुआ है.

panchayattantra24.- रायपुर। रायपुर में हुए बहुचर्चित भावना नगर बलवा मामले में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। बुजुर्ग राजेशचंद्र तिवारी और उनके परिवार पर हुए हमले में शामिल फरार आरोपी शानू ने आखिरकार पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सूत्रों के अनुसार, शानू ने क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस के कुछ अधिकारियों से सेटिंग कर सरेंडर किया है। बता दें कि आरोपी शानू सोनू के बुलावे पर बाउंसरों की टीम लेकर भावना नगर पहुंचा था और वहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर तिवारी परिवार पर बर्बर हमला किया। इतना ही नहीं, मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले जाए जाने पर भी शानू ने पुलिस की मौजूदगी में बाउंसरों के साथ पीड़ित परिवार की बेदम पिटाई की थी।
कहा जा रहा है कि शानू ने प्लानिंग के तहत सरेंडर किया है ताकि धीरे-धीरे बाकी फरार बाउंसरों के लिए भी आत्मसमर्पण की राह आसान हो सके। अब भी 20 से 30 आरोपी बाउंसर फरार मामले में अब भी 20 से 30 आरोपी बाउंसर फरार हैं। क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। पुलिस के पास आरोपियों के छिपने के ठिकानों की भी कोई जानकारी नहीं है। खम्हारडीह थाना में इस मामले को लेकर FIR दर्ज है, लेकिन हैरानी की बात है कि कई आरोपी खुलेआम शहर में घूम रहे हैं।
खुलेआम घूम रहे आरोपी भुँडारी खुलेआम शहर में दिखाई दे रहा है। सलमान उर्फ सल्लू जिम में बॉडी बनाते हुए नजर आ रहा है। तुषार कुंदानी, अनुभव पांडे और शुभम लेखवानी को महापौर के कथित हस्तक्षेप पर क्राइम ब्रांच ने सिर्फ पूछताछ के बाद छोड़ दिया। इतना ही नहीं, जिला अस्पताल के सीसीटीवी में साफ तौर पर हमला करते हुए दिखने के बावजूद भी पुलिस ने इन आरोपियों को कड़ी कार्रवाई के बजाय केवल पूछताछ कर छोड़ दिया। क्लबों और बारों में मना रहे जश्न आरोपी शहर के क्लबों और बारों में पार्टी कर रहे हैं और पुलिस उन्हें अब भी फरार बता रही है। भावना नगर बलवा के फरार आरोपियों की सूची 1. वसीम बाबू 2. अनुभव पांडे 3. अर्सान उर्फ गौरी 4. तुषार कुंदानी 5. मोहसिन 6. शुभम लेखवानी 7. अनस 8. अनिकेत शुक्ला 9. चिंटू 10. राजा 11. वसीम 12. कदीर
panchayattantra24.-रायपुर। छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट, रायपुर के प्रमुख आयोजक राजेश सिंह ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचकर वरिष्ठ नेता जगदंबिका पाल एवं उनकी पत्नी स्नेह लता पाल को उनके वैवाहिक जीवन के 50वें वर्ष में प्रवेश पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समिति के अन्य सम्मानित सदस्य भी उनके साथ उपस्थित रहे। राजेश सिंह ने छठ महापर्व आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए पाल परिवार को रायपुर आने का विशेष आमंत्रण दिया।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार का भी माध्यम है।राजेश सिंह ने यह भी अवगत कराया कि हर वर्ष छठ पूजा के अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को मंच प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें और समाज में अपनी प्रतिभा को पहचान दिला सकें। इस अवसर पर अवधेश सिंह गौतम, रविंद्र सिंह, अजय शर्मा, जयंत सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. पहले दिन की तरह आज भी सदन में हंगामा होने के आसार है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के विभागों से जुड़े प्रश्न लगाए गए हैं. वहीं 4 ध्यानाकर्षण भी लगाए गए हैं. विधायक राजेश अग्रवाले एंबुलेंस की कमी का मुद्दा उठाएंगे, जबकि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत रेडी टू ईट योजना को लेकर सवाल उठाएंगे. वहीं, विधायक शेषराज हरवंश अवैध शिकार के मुद्दे से ध्यान आकृष्ट करेंगी और विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह और भावना बोहरा राज्य में घुसपैठियों के मुद्दे को उठाएंगे. इसके अलावा, आज सदन में चार याचिकाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी. ये याचिकाएं विधायक लखेश्वर बघेल, भावना बोहरा, ललित चंद्राकर और सावित्री मंडावी पेश करेंगे. वहीं सदन में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी जाएगी, जिसके लिए प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप प्रस्तुत करेंगे.
नवा रायपुर में वेटलैण्ड एवं जैव विविधता संरक्षण पर उच्चस्तरीय कार्यशाला का आयोजन

panchayattantra24.com-रायपुर। जैव विविधता एवं आर्द्रभूमियों (वेटलैण्ड्स) के संरक्षण के उद्देश्य से आज नवा रायपुर स्थित दण्डकारण्य अरण्य भवन में एक उच्चस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित कैबिनेट के सभी मंत्री एवं विधायकगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना केवल आधारभूत ढांचे के विकास से नहीं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन और जैविक विविधता की रक्षा से ही पूर्ण होती है। उन्होंने आह्वान किया कि हर जनप्रतिनिधि व नागरिक जैव विविधता एवं वेटलैण्ड संरक्षण के लिए व्यक्तिगत दायित्व समझें और ‘वेटलैण्ड मित्र’ बनकर इस अभियान को जनांदोलन में परिवर्तित करें।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जैव विविधता और वेटलैण्ड्स का संरक्षण केवल पर्यावरणीय आवश्यकता नहीं, बल्कि यह हमारी भावी पीढ़ियों की सुरक्षा का सवाल भी है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से जैव विविधता के संरक्षण में भागीदारी सुनिश्चित करने और “वेटलैण्ड मित्र” बनकर जनजागरण फैलाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी ने व्यापक प्रस्तुति दी। उन्होंने 1992 के अर्थ सम्मिट, जैव विविधता अधिनियम 2002, राष्ट्रीय जैव विविधता बोर्ड की भूमिका और जैव विविधता प्रबंधन समितियों की संरचना एवं कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ देश का तीसरा राज्य है, जहां जैव विविधता प्रबंधन समितियाँ प्रभावी रूप से कार्य कर रही हैं।
आर्द्रभूमि संरक्षण के संदर्भ में प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि वेटलैण्ड्स पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की कार्यप्रणाली और जिला स्तरीय आर्द्रभूमि संरक्षण समितियों के गठन की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि इन समितियों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर वेटलैण्ड्स की निगरानी एवं संरक्षण को मजबूती मिल रही है।
कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई कि राज्य का गिधवा-परसदा पक्षी अभ्यारण्य अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित रामसर साइट बनने की पात्रता रखता है। इसके अतिरिक्त, बलौदाबाजार जिले के खोखरा ग्राम को छत्तीसगढ़ की पहली रामसर साइट के रूप में सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया प्रगति पर है।
कार्यशाला के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से “वेटलैण्ड मित्र” के रूप में जुड़कर जैव विविधता और आर्द्रभूमियों के संरक्षण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। यह भागीदारी राज्य में पर्यावरणीय चेतना को जनआंदोलन का रूप देने में सहायक होगी।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव (वन) ऋचा शर्मा, छत्तीसगढ़ वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव, जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव राजेश कुमार चंदेले सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित थे।

panchayattantra24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर गुलमोहर का पौधा रोपित किया। मुख्यमंत्री साय ‘एक पेड़ मां के नाम 2।0’ वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप सहित मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य एवं विधानसभा के सभी सदस्यों ने भी गुलमोहर का पौधारोपण किया।
कार्यक्रम में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा, अपर मुख्य सचिव (वन) ऋचा शर्मा, छत्तीसगढ वन बल प्रमुख व्ही। श्रीनिवास राव, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ अनिल साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पाण्डेय,मुख्य वन संरक्षक राजू अगासमणि भी उपस्थित थे।
कांग्रेस ने 3 राज्यसभा सांसद गैर राज्यों से बनाए एक भी आदिवासी को लायक क्यों समझा

panchayattantra24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत अन्य लोग भी गांधी से मिले तो क्या इस मेल-मुलाकात के दौरान वे छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के हक में बात कर पाए या परम्परानुसार गांधी-परिवार की चरण वंदना और चाटुकारिता करके ही लौट आए?
वन मंत्री कश्यप ने कहा कि भूपेश सरकार के शासनकाल में प्रदेश के आदिवासियों के साथ तो छलावा और धोखाधड़ी का एक पूरा सिलसिला चला, लेकिन बैज और मरकाम मुँह में दही जमाए बैठे रहे। मरकाम को तो फिर भी विधानसभा में कोंडागाँव जिले के डीएमएफ फण्ड पर सवाल उठाने की कीमत अध्यक्ष पद खोकर चुकानी पड़ी, पर अभी हाल ही कांग्रेस की पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में सबके सामने अपने नेतृत्व पर किए गए हमले के बाद भी बैज ‘मौनी बाबा’ बने बैठे हैं! कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के हक और कल्याण की सोच और दृष्टि से जिस कांग्रेस का दूर-दूर तक कोई रिश्ता ही नहीं है, उस कांग्रेस के नेता राहुल गांधी आदिवासी नेताओं से मिलने का सिर्फ पाखण्ड ही कर रहे हैं।
प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने राहुल गांधी और प्रदेश के कांग्रेस नेताओं से सवाल किए हैं :
0 क्या राहुल गांधी से यह प्रश्न पूछने की हिम्मत बैज कर पाए कि जब भूपेश बघेल की सरकार थी, तब प्रदेश से भेजे गए तीन राज्यसभा सांसदों में छत्तीसगढ़ के किसी व्यक्ति को राज्यसभा सांसद क्यों नहीं बनाया गया था? किसी आदिवासी को कांग्रेस ने इस लायक क्यों नहीं समझा?
0 छत्तीसगढ़ के किसी आदिवासी व्यक्ति को एक राज्यसभा की सीट क्यों नहीं दी? तीनों की तीनों सीटें तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसके इशारे पर बेच दीं और छत्तीसगढ़ का अहित किया?
0 बैज क्या राहुल गांधी से यह पूछने की हिम्मत कर पाए या फिर दिल्ली गए और ‘सर नमस्ते’ करके आ गए?
0 यदि राहुल गांधी को सच में आदिवासियों की इतनी ही फिक्र थी तो वह उस समय क्यों चुप्पी साधे रहे, जब छत्तीसगढ़ की पिछली भूपेश सरकार लगातार आदिवासियों के साथ अन्याय कर रही थी?
0 आदिवासी बहुल इलाकों बस्तर व सरगुजा में धर्मांतरण के चलते आदिवासियों में वर्ग संघर्ष की नौबत लाने वाले अपने तत्कालीन मुख्यमंत्री बघेल को तलब क्यों नहीं किया?
0 भूपेश बघेल ने बस्तर के कमिश्नर और सुकमा के एसपी की उन चिठिठयों पर धूल क्यों पड़ने दी, जिनमें बस्तर में धर्मांतरण के चलते स्थिति के भयावह होने की बात कही गई थी।
0 आदिवासी क्षेत्रों में तेन्दूपत्ता संग्राहकों के हितों तक पर भूपेश सरकार ने डाका डाला, उनको दी जाने वाली चरणपादुका तक का वितरण बंद करवा दिया, तब बैज और मरकाम ने चुप्पी क्यों साध रखी थी?
0 बैज और मरकाम आदिवासी हितों की बात जब भूपेश सरकार के कार्यकाल में नहीं कर पाए तो अब राहुल गांधी के सामने उनकी जुबान खुली होगी, क्या यह सोचना ही बेमानी व हास्यास्पद नहीं है?
नेताओं ने कहा– देश ने खोया एक दुर्लभ प्रतिभा का धनी

panchayattantra24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और अविभाजित मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उनके साथ बिताए क्षणों को याद करते हुए कहा कि शेखर दत्त बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। छत्तीसगढ़ में राज्यपाल के रूप में उनका अतुलनीय योगदान था।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि दिवंगत शेखर दत्त प्रतिभा के धनी थे। शेखर दत्त ने सेना में रहते देश का मान बढ़ाया। आईएएस के रूप में प्रशासनिक सेवा की। प्रदेश के राज्यपाल के रूप में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। पूरे छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से नमन करता हूं।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने भी पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और सुरेन्द्र बहादुर को श्रद्धांजलि दी। संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप ने पूर्व राज्यपाल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश ने एक कर्मठ व्यक्ति खो दिया। उनका जाना सबके लिए अपूर्णीय क्षति है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शेखर दत्त बड़े-बड़े पदों में रहे। मगर उनके व्यवहार में पद का असर नहीं हुआ। उनके जाने से देश और प्रदेश को अपूर्णीय क्षति हुई।