Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर ने देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी जीवनी पर निबंध और चित्रकला स्पर्धा रखी जिसमें छात्र, छात्राओं नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया। सीनियर वर्ग में निबंध में 40, जूनियर वर्ग में निबंध में 58. सीनियर वर्ग में चित्रकला में 27, जूनियर वर्ग में चित्रकला में 83 बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सीनियर वर्ग निबंध स्पर्धा के प्रथम का प्रथम पुरस्कार पलक गोस्वामी, द्वितीय पुरस्कार दीपिका सिन्हा, तृतीय पुरस्कार आयुषी साहनी, चित्रकला सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार सुधाकर साहू, द्वितीय पुरस्कार कामेश चंद्राकर, तृतीय पुरस्कार दीक्षा पटले, निबंध जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार रीत गुड़वानी, द्वितीय पुरस्कार वर्तिका धुरंपर, तृतीय पुरस्कार आदिबा अंजुम कुरैशी, 
 चित्रकला जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार सिया गुप्ता, द्वितीय पुरस्कार मेहर दीप कौर, तृतीय पुरस्कार वंशिका यदु को प्रदत्त किया गया। देवी अहिल्या बाई होल्कर की जीवन में चित्रकला में 7 वर्ष की कनिका शुक्ला सबसे कम उम्र की प्रतियोगी रही। जबकि 55 वर्ष के देवआनंद पवार सबसे अधिक उम्र के प्रतियोगी रहे। इन सभी विजेता प्रतिभागियों को गंच से नगर निगम के आयोजन के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव ने विशेष अतिथि मुख्य वक्ता छ.ग. विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष,पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पश्चिम विधायक राजेश मूणत, दक्षिण विधायक सुनील सोनी, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, आयुक्त विश्वदीप, सभी एमआईसी सदस्यो, जोन अध्यक्षो, पार्षदों की उपस्थिति में प्रमाण पत्र प्रदत्त कर प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किया। इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी अतिथियों सहित देवी अहिल्या बाई होल्कर के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के आयोजन का शुभारंभ किया। 
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपील की कि सभी नागरिक प्रजा पालक प्रजा को परिवार एवं संतान की तरह पालन करने वाली लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी से प्रेरणा लें कि वे देश व समाज के लिए क्या कर सकते हैँ। जिन बच्चों ने लोकमाता अहिल्या बाई की जीवनी पर निबंध चित्रकला स्पर्धा में भाग लिया है उन्हें उनके जीवन से अवश्य प्रेरणा मिली होगी। राजमाता अहिल्या बाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को हुआ। मात्र 8 वर्ष की बाल्यवस्था में उनका विवाह हो गया। वे 29 वर्ष की आयु में विधवा हो गई। उनके पति देव वीर गति को प्राप्त हुए। तब उनके ससुर ने उन्हें ढांढस बंधाया एवं सती प्रथा में सती ना होकर राजपाठ संभालने की प्रेरणा दी। उनके समक्ष उनके ससुर, बेटा, बेटी देवलोक गमन कर गये। इसके बावजूद लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर ने नारी सशक्तिकरण करने वाली मजबूत नारी के रूप में राजपाठ लगातार संभाला। उन्होने बेटियों को शिक्षित किया। महिला सुरक्षा के अनेक कार्य किये। महिलाओं को सैन्य प्रशिक्षण दिया। नारी उत्थान एवं सशक्तिकरण सहित सेवा के कार्य अद्‌भूत तरीके से किये। लोकमाता अहिल्या बाई महान शिवभक्तिनी थी। जिनके हाथ में सदैव शिवलिंग होता था । पूरे देश में उन्होने मंदिरो का जीर्णोद्धार किया एवं धर्मशालाएं बनवायीं। जब उनके राज्य में डकैतों का प्रभाव बढ़ा, तो उन्होने घोषणा कर दी कि जो युवक डकैतों का सफाया करेगा, उससे वे अपनी बेटी का विवाह करायेंगी। उस समय के वीर युवक यशवंत राव फरसे ने डकैतों का सफाया किया, तो लोकमाता अहिल्या बाई ने यशवंत राव फरसे से अपनी बेटी मुक्ता का विवाह करवाया। 
उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव ने देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर निबंध चित्रकला स्पर्धा रखने विविध आयोजन करने पर महापौर मीनल चौबे और रायपुर नगर पालिक निगम की पूरी टीम को सराहते हुए धन्यवाद दिया एवं कहा कि इससे नागरिको को लोकमाता अहिल्या बाई की जीवनी की जानकारी मिलेगी एवं लोग उनके जीवन से प्रेरणा ले सकेंगे। मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, ने कहा कि लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर उनकी जीवनी की जानकारी देश के नागरिको को मिले यह यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूर दृष्टि सोच है। राजमाता अहिल्या बाई असाधारण प्रतिभा की धनी थी। जो गरीब परिवार ने पली -बढी एवं जब उन्हें होल्कर राज्य में शासन का अवसर मिला, तब उन्होने जनता के कल्याण के कार्य कर शासन को सुशासन में बदला। उन्होने दरिद्र नारायण की सेवा के कार्य किये। बाद में देश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय के माध्यम से दरिद्र नारायण की सेवा की। अटल बिहारी वाजपेयी एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अंत्योदय के लिये अनेक कार्य किये हैँ। इन सभी का उ‌द्देश्य हर गरीब के चेहरे पर खुशी लाना रहा है।
 नारायण चंदेल ने कहा कि लोकमाता अहिल्या बाई प्रजा पालक धार्मिक महिला थी। उन्होने अपने राज्य में पूरे देश में 3000 से अधिक मंदिरो का जीर्णोद्धार कराया। उन्होने काशी विश्वनाथ मंदिर और सोमनाथ मंदिर का भी अपने राज्य में जीर्णोद्धार किया। सभी लोगो को पेयजल की उपलब्धता एवं वाटर रिचार्जिंग के कार्य राजमाता अहिल्या बाई ने अपने राज्य में किये। यह कार्य 17 वीं शताब्दी के दौरान मुगल काल होने के कारण अत्यंत कठिन कार्य थे। किंतु उन्होंने तब सहजता से लोककल्याण के कार्य कर शासन को सुशासन में बदलकर दिखलाया। 300 वीं जयंती पर आयोजन रखे जाने का उद्‌देश्य यही है कि लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी समाज में आमजनों तक पहुंचे और लोग उनसे प्रेरणा ले सके। उन्होने कहा कि बच्चो एवं सभी नागरिको को हर सफल व्यक्ति की जीवनी अवश्य पढ़ना चाहिए। विद्यार्थी कभी भी असफल होने पर निराश ना हों, क्यो कि असफलता के पीछे सफलता का राज छिपा होता है। लक्ष्य तय कर मेहनत करें, तो सफलता अवश्य मिलेगी। महापौर मीनल चौबे ने कहा कि राज्य शासन के निर्देश पर नगर निगम रायपुर ने नगरवासियों को देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर उनकी जीवनी की जानकारी देने के उद्देश्य से विविध आयोजन रखे। देवी अहिल्या बाई होल्कर का जीवन संघर्ष पूर्ण रहा। वे सर्वगुण संपन्न थीं। महापौर ने कालेज के विद्यार्थियों से अपील की कि वे पहले देवी अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी को पढ़ें और फिर नागरिको को उनकी जीवनी की जानकारी दें, ताकि नागरिक उनके जीवन से प्रेरणा प्राप्त कर सकें। महापौर ने देवी अहिल्या बाई की जीवनी पर निबंध चित्रकला स्पर्धा में उत्साह से भाग लेने वाले विद्यार्थी बच्चों की सराहना की। कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय एवं अंत में आभार प्रदर्शन नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी ने किया।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के हित में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। रायपुर के मोवा में रहने वाली भुनेश्वरी साहू के जीवन में बदलाव आया है इसकी पृष्ठभूमि पहले हमें देखनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने ई-रिक्शा को प्रोत्साहित किया। यह प्रदूषण मुक्त और सस्ता साधन है जिससे आज महिलाओं के जीवन में भी बड़ा बदलाव आया है। लोगों को भरपूर सब्सिडी मिली और बैंक लिंकेज का लाभ मिला। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने श्रम विभाग की योजनाओं से इसे जोड़ दिया और यह सोने पर सुहागा साबित हुआ। आज भुनेश्वरी की जिंदगी भी विकास की तेज रफ्तार के साथ बढ़ रही है। 
रायपुर के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली भुनेश्वरी साहू कभी रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार के खर्चों में अपना योगदान देती थीं। सीमित आय और कठिन परिस्थितियों में जीवन जीते हुए भी उन्होंने हार नहीं मानी। उनके अंदर आत्मनिर्भर बनने की इच्छा थी, जिसे उन्होंने कभी खत्म होने नहीं दिया। आज श्रीमती भुनेश्वरी साहू अपने आत्मविश्वास, मेहनत और छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से समाज में एक सशक्त महिला के रूप में सामने आई। अब वे अपने पैरों पर खड़ी हैं और दूसरों के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं। 
 लगभग डेढ़ साल पहले उन्होंने ‘दीदी ई-रिक्शा योजना’ के तहत एक ई-रिक्शा खरीदी और उसे ही अपनी आजीविका का साधन बना लिया। इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत महिला श्रमिकों को ई-रिक्शा खरीदने पर 1 लाख रूपए की सब्सिडी प्रदान की जाती है। श्रीमती साहू ने इस योजना का लाभ उठाते हुए न केवल अपना स्वरोजगार स्थापित किया, बल्कि अपनी मेहनत से यह सिद्ध कर दिखाया कि अगर अवसर मिले और हौसला हो, तो कोई भी महिला आत्मनिर्भर बन सकती है और किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती है।
वर्तमान में साहू प्रतिदिन 6 से 8 घंटे ई-रिक्शा चलाती हैं और उसी से प्राप्त आय से अपने घर का खर्च चलाने के साथ-साथ अपने बच्चों को पढ़ा रही हैं। वे नियमित रूप से लोन की मासिक किश्त ईएमआई चुका रही हैं और भविष्य में अपने व्यवसाय के विस्तार का सपना देख रही हैं। उनका मानना है कि स्वरोजगार केवल आय का स्रोत नहीं होता, बल्कि यह आत्मसम्मान और आत्मविश्वास का प्रतीक होता है। भुनेश्वरी साहू कहती हैं, पहले मैं एक श्रमिक के रूप में काम करती थी और मुश्किल से घर चलाती थी। लेकिन मेरा सपना था कि मैं कुछ अपना करूं, जिससे न केवल मेरा बल्कि मेरे बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित हो सके। जब मैंने छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीयन कराया, तब मुझे श्रम विभाग से जानकारी मिली कि सरकार महिलाओं के लिए स्वरोजगार की योजनाएं चला रही है। जब मैंने दीदी ई-रिक्शा योजना के बारे में जाना, तो मुझे लगा कि यही मौका है। मैंने साहस किया, आवेदन किया और आज परिणाम मेरे सामने है। साहू कहती हैं कि सरकार की योजनाएं हम जैसे श्रमिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। आज मैं अपने दम पर खड़ी हूं, अपने परिवार का सहारा बनी हूं और समाज में आत्मविश्वास के साथ जी रही हूं। मैं छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की आभारी हूं, जिनकी सोच और योजनाओं की वजह से आज हम महिलाएं मुख्यधारा से जुड़कर एक सम्मानजनक और खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।
 

 
धमतरी जिले में सौगातों की बारिश: 213 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्याें की घोषणा
54 दिवसीय ‘सुशासन तिहार का धमतरी जिले में समापन
मुख्यमंत्री ने स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहियों को किया सामग्री का वितरण
 
 
panchayattantra24.-रायपुर। रिमझिम बारिश के बीच आज धमतरी के समाधान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नागरिकों की मांग पर 213 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्याें की सौगात दी। उन्होंने हाईटेक बस स्टैण्ड, अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और तीन सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी। आज जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मिशन मोड में प्रदेश भर में पिछले 54 दिनों से संचालित सुशासन तिहार का आज धमतरी के पुराने कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित इस समाधान शिविर और समीक्षा बैठक के बाद समापन हो गया। 
मुख्यमंत्री साय ने धमतरी के समाधान शिविर में आमजनों से योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी ली और व्यक्तिगत रूप से आवेदनों के समाधान की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न शासकीय स्टालों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रिमझिम बारिश के बावजूद जनसमूह का उत्साह देखते ही बनता था। कमल के फूलों के हार के साथ हजारों की संख्या में नागरिकों ने मुख्यमंत्री का जोशिला स्वागत किया। 
धमतरी में बड़ी घोषणाएं
सुशासन त्योहार के अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने धमतरी जिले की बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करते हुए 213 करोड़ रुपये के कार्याें की सौगात दी। उन्होंने धमतरी में हाईटेक बस स्टैंड के लिए 18 करोड़ रूपए, एक सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम के लिए 10 करोड़ 50 लाख रूपए, सिहावा चौक से कोलियारी तक फोर लेन सड़क निर्माण 5 किलोमीटर के लिए 69 करोड़ रुपए, रत्नाबन्धा से मुजगहन तक फोरलेन सड़क के लिए 56 करोड़ रूपए और धमतरी से नगरी मुख्य मार्ग नवीनीकरण और मजबूतीकरण के लिए 60 करोड़ रुपए की घोषणा की।
सुशासन के मायने अच्छा शासन 
मुख्यमंत्री ने समाधान शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुशासन का अर्थ है -अच्छा शासन। ‘सुशासन तिहार’ आपकी समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित त्योहार है। 8 अप्रैल से शुरू हुए इस महाअभियान के प्रथम चरण में राज्य के प्रत्येक जिले में ग्रामीणों से आवेदन लिए गए, दूसरे चरण में आवेदनों पर कार्यवाही की गई और तृतीय चरण में 08 से 10 ग्राम पंचायतों के बीच समाधान शिविरों का आयोजन कर आवेदनों के निराकरण की जानकारी हितग्राहियों को दी गई। सुशासन तिहार के दौरान अचानक गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की चौपाल में लोगों से फीडबैक लिया गया और उनकी समस्याओं का यथासंभव समाधान किया गया। इस दौरान विकास कार्याें का औचक निरीक्षण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेशभर में 40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 95 प्रतिशत का समाधान किया जा चुका है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रशासन जनता के प्रति उत्तरदायी और संवेदनशील है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की गारंटी का मतलब है, पूरी होने की गारंटी। पूर्व सरकार के कार्यकाल में जिन 18 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित किया गया था, उनकी चिंता करते हुए हमारी सरकार ने पहली ही कैबिनेट में इन सभी आवासों को स्वीकृति दी। अब तक लाखों हितग्राहियों को गृहप्रवेश कराया जा चुका है। हाल ही में बिलासपुर में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 3 लाख आवास और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अंबिकापुर के कार्यक्रम में 51 हजार से अधिक आवासों का गृहप्रवेश कराया। 
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आत्मसमर्पित माओवादियों और पीड़ित परिवारों के लिए विशेष 15,000 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही विशेष जनजातियों कोरवा, पहाड़ी कोरवा, अबुझमाड़िया आदि के लिए 32,000 अतिरिक्त आवास स्वीकृत किए गए हैं। यह सभी पहल दर्शाती हैं कि सरकार समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
महतारी वंदन योजना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 70 लाख से अधिक माताओं को इसका लाभ मिल चुका है। उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला का नाम छूट गया है या विवाह के बाद नाम अपडेट करना है, तो उसकी भी सुविधा आगे दी जाएगी। सरकार पूरी संवेदनशीलता से सभी को योजना से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ‘मुख्यमंत्री रामलला दर्शन योजना’ और ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के अंतर्गत बुजुर्गों को लाभ मिल रहा है।
योजनाओं की जानी हकीकत
मुख्यमंत्री  साय ने धमतरी समाधान शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं का फीडबैक लिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राही जोधापुर डाकबंगला वार्ड की श्रीमती सुधा मारकण्डे ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें पक्का मकान मिल गया है और अब पानी टपकने और कीड़े-मकोड़े आदि का डर नहीं है। लखपति दीदी श्रीमती संतोषी हिरवानी ने बताया कि वह आजीविका के लिए मुर्गीपालन के साथ ही मछलीपालन, पशुपालन, मशरूम उत्पादन आदि का व्यवसाय कर रही हैं, इससे उन्हें 12 हजार रूपये की अतिरिक्त आय हो रही है। कला केन्द्र में कराटे और डांसिंग सिखाने वाले वेदप्रकाश साहू ने कहा कि, कलाकेन्द्र स्थापित होने से उन्हें रोजगार का अवसर मिला। आयुष्मान वय वंदन कार्ड के हितग्राही श्री घनाराम रजवाड़े ने कार्ड के जरिए मिल रही निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। 
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री और धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक कुरूद  अजय चन्द्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा, महापौर  रामू रोहरा, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू,  इंदर चोपड़ा, श्रीमती पिंकी शाह, श्रवण मरकाम सहित अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं प्रभारी सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव  बसवराजु एस., आयुक्त, रायपुर संभाग  महादेव कांवरे, कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक  सूरज सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।
 

 panchayattantra24.-धमतरी। रुद्री में मुख्यमंत्री विष्णुदेव का उड़नखटोला उतरा है, सुशासन तिहार के समाधान शिविर में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कोंडागांव में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की सुशासन तिहार अंतर्गत शुक्रवार 30 मई को रात में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कोंडागांव जिला प्रवास के दौरान विश्राम गृह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में 8 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक समस्याएं औऱ मांगें रखीं। अधिकारियों ने ज्यादातर समस्याओं का समाधान कर लिया है। इस दौरान हमने भी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ गांव गांव पहुंचकर और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 2 साल का बकाया बोनस भी दिया है, इससे किसानों को काफी लाभ हुआ। प्रदेश सरकार जो गत वर्षों में छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा लगातार कार्य कर रही है और राज्य में खुशहाली भी आ रही है। साय ने आगे बताया कि 24 अप्रैल की पंचायती राज दिवस सरकार ने पूरे प्रदेश में अटल सेवा केंद्र शुभारंभ किया गया है। आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश भर में विस्तार किया जाएगा। गांव में ही लेनदेन की सुविधाएं मिलने से अब ग्रामीणों को बैंक जाने की जरूरत नहीं है।
 मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा कृषि वैज्ञानिक के माध्यम से हमारे प्रदेश के किसानों के बीच में बातचीत करेंगे, उनको आधुनिक खेती के विषय में बताएंगे। उन्होंने बताया कि पंजीयन में दस नई क्रांति से पारदर्शिता आई है, नियद नेल्लानार योजना से बस्तर क्षेत्र के दूरस्थ अंचल में विकास की रौशनी पहुंची है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र सरकार की तरफ से नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है उन्हें उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम (FCI) की छत्तीसगढ़ राज्य परामर्शदात्री समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना और पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई है। यह दायित्व उन्हें तत्काल प्रभाव से सौंपा गया है। 
अग्रवाल ने इस दायित्व के लिए भारत सरकार, उपभोक्ता मामले मंत्रालय तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि, यह नियुक्ति मेरे लिए गर्व और उत्तरदायित्व दोनों का विषय है। छत्तीसगढ़ के किसानों, उपभोक्ताओं और खाद्य वितरण व्यवस्था को सशक्त एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास करूंगा। FCI जैसी महत्वपूर्ण संस्था के परामर्शदात्री निकाय का नेतृत्व कर पाना मेरे लिए सेवा का एक और माध्यम है।” 
 पूर्व में छत्तीसगढ़ शासन में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कुशलतापूर्वक संचालन कर चुके अग्रवाल प्रशासनिक अनुभव और जनहित की समझ के साथ इस नई भूमिका को निभाने के लिए तत्पर हैं। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव का विषय है, जिससे राज्य के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने और समाधान दिलाने में सहायता मिलेगी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। सुशासन तिहार अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोंडागांव जिला प्रवास के दौरान विश्राम गृह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में 8 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक प्रदेश की जनता अपनी समस्याएं औऱ मांगें रखीं। अधिकारियों ने ज्यादातर समस्याओं का समाधान कर लिया है। इस दौरान हमने भी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ गांव गांव पहुंचकर और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 2 साल का बकाया बोनस दिया है, इससे किसानों को काफी लाभ हुआ। प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा के लिए जो कार्य कर रही है, उससे प्रदेश में खुशहाली आ रही है और किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। साय ने आगे बताया कि 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के अवसर पर सरकार ने अटल सेवा केंद्र शुभारंभ किया है, आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश भर में विस्तार किया जाएगा। गांव में ही लेनदेन की सुविधाएं मिलने से अब ग्रामीणों को बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा कृषि वैज्ञानिक के माध्यम से हमारे प्रदेश के किसानों के बीच में बातचीत करेंगे, उनको आधुनिक खेती के विषय में बताएंगे। उन्होंने बताया कि पंजीयन में दस नई क्रांति से पारदर्शिता आई है, नियद नेल्लानार योजना से बस्तर क्षेत्र के दूरस्थ अंचल में विकास की रौशनी पहुंची है।
 

panchayattantra24.-रायपुर/भोपाल। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के मौके पर भोपाल के जंबूरी मैदान में 31 मई को महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पीएम मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पीएम मोदी ने जनजातीय, लोक और पारंपरिक कलाओं में योगदान देने वाली महिला कलाकार को प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार से सम्मानित किया। खास बात ये रही की इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की जनजातीय महिला कलाकार डॉ. जयमति कश्यप को भी सम्मानित किया गया। 
 बता दें कि, लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 96-97 में ‘राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान’ की स्थापना की गई। ये सम्मान उन महिला प्रतिभाओं को प्रदान किया जाता है, जो समाज, संस्कृति, कला-साहित्य, सिक्षा, महिला सशक्तिकरण और जन-कल्याण जैसे भेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं। पुरस्कार में प्रशस्ति-पत्र और 5 लाख की सम्मान राशि दी जाती है। ऐसे में पीएम मोदी ने वर्ष 2024 का ये प्रतिष्ठित सम्मान छत्तीसगढ़ के कोंडागांव क्षेत्र से आने वाली जनजातीय महिला कलाकार डॉ. जयमति कश्यप को देकर सम्मानित किया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद पूर्व IAS रानू साहू, समीर विश्नोई और सौम्या चौरसिया अब से कुछ देर पहले जेल से रिहा हो गए। इनमें से समीर और सौम्या अक्टूबर दिसम्बर 22 और रानू जुलाई 23 से गिरफ्तार थीं। इन सभी को मीडिया से बचाते हुए सुबह जेल के पीछे वाले गेट से बाहर निकाला गया। तब तक मीडिया के फोटो जर्नलिस्ट मेन गेट में ही खड़े रह ग‌ए। बताया गया है कि कल रात ही आदेश आने की वजह से से सुबह निकाल दिया गया। जेल से बाहर निकलने के बाद किसी ने कोई बयान, प्रतिक्रिया का अवसर नहीं मिला ।और अपनी अपनी गाड़ियों में सवार होकर रवाना हो गए। रानू सरकारी कार से देवेन्द्र नगर आईएएस कालोनी स्थित अपने पति जय प्रकाश मौर्य के घर पहुंची। कार से दो बड़े ट्रैवलर बैग में सामान थे। बंगले में मौजूद परिजन व घरेलू नौकरों ने स्वागत के लिए अंदर फूल बिछाए थे। इसी कालोनी में समीर विश्नोई भी रहते हैं।
 

panchayattantra24.-रायपुर/एमपी। जबलपुर में कांग्रेस की ओर से आयोजित पहली ‘जय हिंद सभा’ में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले सौर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर किए सवाल पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। बघेल ने कहा कि सेना किसी पार्टी विशेष की नहीं बल्कि देश की है। सेना के पराक्रम पर कोई सवाल नहीं है, सवाल सरकार की नियत पर है। 
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि पहलगाम के चार आतंकियों की अब तक सरकार ने पहचान क्यों नहीं की। आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि 56 इंच के सीने वाले ट्रंप के दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सीज फायर की शर्तें सबके सामने रखे। आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति के कहने पर सीजफायर क्यों किया गया। बघेल ने कहा कि शिमला समझौते में साफ तौर पर लिखा है कि हमारे इस मुद्दे पर कोई तीसरा दखल नहीं देगा। इंदिरा गांधी ने भी पाकिस्तान से लड़कर बांग्लादेश बना कर दिखाया था। आज देश किस हालात में है स्थिति पूरे देश के सामने है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। आज तीन और मरीज मिले है। इसके साथ ही रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है, जबकि पूरे प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 5 हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, आज के दोनों संक्रमितों में एक पुरुष (74 वर्ष) और एक महिला (42 वर्ष) शामिल हैं। पुरुष टाटीबंद महिला प्रेम नगर, मोवा इलाके की निवासी है। ये न कहीं बाहर से आए न बाहर के निवासी हैं। इससे संक्रमण के स्थानीय स्तर पर फैलने की आशंका भी जताई जा रही है। इनमें से एक मरीज़ की पहचान एम्स ओपीडी में दूसरी संक्रमित महिला मेकाहारा की नर्स है।