- दिल्ली
- Posted On
पंचायत तंत्र- नई दिल्ली । अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार समेत बैंक कई महत्वपूर्ण फैसले ले रहे हैं. इसी कड़ी में देश के सबसे बड़े बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है. लॉकडाउन और कोरोना संकट के बीच बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देकर उनपर कर्ज के बोझ को कम किया है।
एसबीआई ने कहा कि वह 10 जून से अपनी फंड की मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड इंटरेस्ट रेट (एमसीएलआर) में कटौती करेगा. बता दें कि एसबीआई ने लगातार 13वीं बार एमसीएलआर में कटौती किया है।
एसबीआई ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नई दरें 10 जून 2020 से लागू हो जाएंगी. एसबीआई ने मॉजिर्नल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स (एमसीएलआर) में 25 आधार अंक यानी 0.25 फीसदी की कटौती की है. इसके बाद एक साल का एमसीएलआर घटकर 7 फीसदी हो गया है. इसके साथ ही, एसबीआई ने बेस रेट में भी 75 आधार अंकों की कटौती किया है. एसबीआई ने एक बयान में बताया कि इस कटौती के बाद बेस रेट 8.15 फीसदी से घटकर 7.40 फीसदी हो गया है. इसे भी 10 जून से लागू कर दिया जायेगा।
ऐसे कम होगी आपकी ईएमआई
एसबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती का फायदा लोन लेने वाले ग्राहकों कम ईएमआई के रूप में मिलेगा. अगर किसी ग्राहक ने एसबीआई से 30 साल के लिए 25 लाख रुपये का लोन लिया है तो एमसीएलआर में कटौती से प्रति महीने 421 रुपये कम ईएमआई देनी होगी. इसी प्रकार अगर किसी ग्राहक ने ईबीआर /आरएलएलआर लिंक्ड लोन लिया है तो उनकी ईएमआई प्रति महीने 660 रुपये तक घट जाएगी।
पंचायत तंत्र - नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9 हजार 987 नए मरीज सामने आए हैं. जिसके बाद देश में कोरोना के मामले 2 लाख 66 हजार 598 हो गई है ।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कारण 266 मरीजों ने दम तोड़ दिया है. जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हजार 466 हो गई है ।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना की कुल संख्या 2 लाख 66 हजार 598 हो गई है. जिसमें से 1 लाख 29 हजार 917 कोरोना के सक्रिय मरीज है. राहत की बात यह है कि इस महामारी से अब तक 1 लाख 29 हजार 215 लोग बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं ।
वहीं विश्व में कोरोना वायरस की महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 70.75 लाख से अधिक हो गई है, जबकि इसके संक्रमण से अब तक करीब 4.05 लाख लोगों की मौत हो चुकी है ।
देखिए राज्यों का क्या है हाल
S. No. | Name of State / UT | Active Cases* | Cured/Discharged/Migrated* | Deaths** | Total Confirmed cases* |
---|---|---|---|---|---|
1 | Andaman and Nicobar Islands | 0 | 33 | 0 | 33 |
2 | Andhra Pradesh | 2031 | 2745 | 75 | 4851 |
3 | Arunachal Pradesh | 50 | 1 | 0 | 51 |
4 | Assam | 2107 | 665 | 4 | 2776 |
5 | Bihar | 2672 | 2499 | 31 | 5202 |
6 | Chandigarh | 39 | 273 | 5 | 317 |
7 | Chhattisgarh | 848 | 308 | 4 | 1160 |
8 | Dadar Nagar Haveli | 20 | 2 | 0 | 22 |
9 | Delhi | 17712 | 11357 | 874 | 29943 |
10 | Goa | 263 | 67 | 0 | 330 |
11 | Gujarat | 5309 | 13956 | 1280 | 20545 |
12 | Haryana | 2681 | 2134 | 39 | 4854 |
13 | Himachal Pradesh | 189 | 227 | 5 | 421 |
14 | Jammu and Kashmir | 2916 | 1324 | 45 | 4285 |
15 | Jharkhand | 730 | 519 | 7 | 1256 |
16 | Karnataka | 3177 | 2519 | 64 | 5760 |
17 | Kerala | 1175 | 814 | 16 | 2005 |
18 | Ladakh | 50 | 52 | 1 | 103 |
19 | Madhya Pradesh | 2688 | 6536 | 414 | 9638 |
20 | Maharashtra | 44384 | 40975 | 3169 | 88528 |
21 | Manipur | 214 | 58 | 0 | 272 |
22 | Meghalaya | 22 | 13 | 1 | 36 |
23 | Mizoram | 41 | 1 | 0 | 42 |
24 | Nagaland | 115 | 8 | 0 | 123 |
25 | Odisha | 992 | 1993 | 9 | 2994 |
26 | Puducherry | 75 | 52 | 0 | 127 |
27 | Punjab | 482 | 2128 | 53 | 2663 |
28 | Rajasthan | 2513 | 8004 | 246 | 10763 |
29 | Sikkim | 7 | 0 | 0 | 7 |
30 | Tamil Nadu | 15416 | 17527 | 286 | 33229 |
31 | Telengana | 1803 | 1710 | 137 | 3650 |
32 | Tripura | 646 | 192 | 0 | 838 |
33 | Uttarakhand | 684 | 714 | 13 | 1411 |
34 | Uttar Pradesh | 4320 | 6344 | 283 | 10947 |
35 | West Bengal | 4743 | 3465 | 405 | 8613 |
Cases being reassigned to states | 8803 | 8803 | |||
Total# | 129917 | 129215 | 7466 | 266598 |
पंचायत तंत्र- दिल्ली । महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार से शासन से लेकर प्रशासन तक सभी परेशान हैं। अब महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है।
महाराष्ट्र में चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के तीन हजार से ज्यादा मामलों ने सरकार को परेशानी में डाल दिया है। इसके साथ ही नब्बे लोगों की मौत से सरकार सकते में है। अब राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 85,975 हो गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,060 हो गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामले सरकार के लिए चिंता का सबब बन गए हैं। अब महाराष्ट्र ने कोरोना संक्रमण के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है।
गौरतलब है कि चीन में कोरोना संक्रमण के लगभग 83 हजार मामले सामने आए हैं जबकि महाराष्ट्र में ये आंकड़ा 85 हजार के स्तर को भी पार कर गया है। पाकिस्तान में जहां कोरोना से दो हजार मौतें हुई हैं वहीं महाराष्ट्र में अब तक तीन हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। महाराष्ट्र को देश का नया वुहान तक कहा जाने लगा है। लोग कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार पर भी उंगली उठा रहे हैं। इसे लोग सरकार और सिस्टम की नाकामी बता रहे हैं ।
छत्तीसगढ़ का एक ऐसा न्यूज पोर्टल panchayat tantra24.com है जिसमे ग्रामीण परिवेश से सम्बंधित समस्याएं व विकास साथ ही सरकार की जनहित कल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिक को रुबरू कराना अपना दायित्व समझकर समाज व देशहित में कार्य कर रही है साथ ही पंचायत प्रतिनिधियो की आवाज को भी सरकार तक पहुचाने का काम एक सेतु की तरह कर रही है
स्वामी / संपादक - श्रीमती कन्या पांडेय
कार्यालय - सुभाष नगर मदर टेरेसा वार्ड रायपुर छत्तीसगढ़
ई मेल - panchayattantra24@gmail.com
मो. : 7000291426