Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

लोकभवन भ्रमण से विद्यार्थियों को मिला प्रशासन और प्रकृति से जुड़ने का अवसर

January 31, 2026

दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना: सामाजिक समावेशन की मिसाल, आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

January 31, 2026

दो वर्षों की अवधि में आर्थिक रूप से अधिक मजबूत हुईं महिलाएं

January 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, January 31
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सिरपुर महोत्सव में विभागीय स्टॉल और प्रदर्शनी से दिखेगी विकास की झलक
Uncategorized

सिरपुर महोत्सव में विभागीय स्टॉल और प्रदर्शनी से दिखेगी विकास की झलक

Author AuthorBy Author AuthorJanuary 31, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-महासमुंद। ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में 1 से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव के अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल एवं आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को शासन की योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। महोत्सव स्थल पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जिला पंचायत (एनआरएलएम), कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, वन विभाग, आदिम जाति कल्याण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा सिरपुर क्षेत्र विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे। इस अवसर पर सिरपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से सिरपुर के ऐतिहासिक स्थलों की झलकियों का प्रदर्शन एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन एलईडी एवं कला जत्था के माध्यम से किया जाएगा।
प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीण विकास, कृषि नवाचार, महिला सशक्तिकरण, पोषण अभियान, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा योजनाएं, जनजातीय विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जल प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी आकर्षक ढंग से प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ ही विभागों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों, उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं की भी झलक देखने को मिलेगी। सिरपुर महोत्सव में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग प्रदर्शनी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी, जिसमें चित्रकला के माध्यम से सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, परंपरा एवं प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाया जाएगा। यह प्रदर्शनी पर्यटकों एवं आम नागरिकों को सिरपुर की गौरवशाली विरासत से रूबरू कराएगी।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बस्तर दौरा 7 फरवरी को

January 31, 2026

जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में दिखा जोश, 400 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

January 31, 2026

नक्सल मुक्त बस्तर की दिशा में एक और निर्णायक कदम : चार इनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

January 31, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13592/1

Recent Posts

  • लोकभवन भ्रमण से विद्यार्थियों को मिला प्रशासन और प्रकृति से जुड़ने का अवसर
  • दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना: सामाजिक समावेशन की मिसाल, आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
  • दो वर्षों की अवधि में आर्थिक रूप से अधिक मजबूत हुईं महिलाएं
  • सिरपुर महोत्सव में विभागीय स्टॉल और प्रदर्शनी से दिखेगी विकास की झलक
  • बजट सत्र में पेश होगा छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.