Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दुर्ग में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की किसान चौपाल, आधुनिक खेती पर दिया ज़ोर

January 31, 2026

छत्तीसगढ़ मॉडल बनेगा देश के लिए रोल मॉडल : शिवराज सिंह चौहान

January 31, 2026

तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का कल से भव्य शुभारंभ

January 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, January 31
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की मुलाकात
रायपुर

आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की मुलाकात

Author AuthorBy Author AuthorJanuary 31, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर परिजनों से की चर्चा

panchayattantra24.-रायपुर। चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर परिजनों से की चर्चाचिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर परिजनों से की चर्चाचिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर परिजनों से की चर्चा
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शनिवार शाम रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रेगुट्टा पहाड़ी में हुए आईईडी ब्लास्ट में घायल पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की स्थिति की जानकारी ली तथा जवानों के परिजनों से भी चर्चा की।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने घायल जवानों से घटना की जानकारी ली और उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि शासन एवं प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने अस्पताल में उपस्थित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को निर्देश दिए कि जवानों के बेहतर एवं समुचित उपचार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ।
उन्होंने कहा कि नक्सल विरोधी अभियान में तैनात हमारे जवान अत्यंत साहस और समर्पण के साथ देश-प्रदेश की सुरक्षा में लगे हैं, और उनका त्याग अतुलनीय है।
ज्ञात हो कि बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रेगुट्टा पहाड़ी में 25 जनवरी को एक के बाद एक कुल छह आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट हुए थे। इन विस्फोटों की चपेट में आने से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के 12 जवान घायल हो गए थे। यह घटना उस समय हुई, जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम तेलंगाना सीमा से लगे कर्रेगुट्टा हिल्स क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। घटना के बाद सभी घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया, जहाँ उनका उपचार एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। इनमें से 6 जवानों को उपचार उपरांत स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि शेष जवानों की स्थिति में भी लगातार सुधार हो रहा है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ मॉडल बनेगा देश के लिए रोल मॉडल : शिवराज सिंह चौहान

January 31, 2026

रोजगार और स्वावलंबन की दिशा में बड़ा कदम,वीबीजी-रामजी मिशन से गांवों को मिलेगी नई गति : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

January 31, 2026

राजिम कुंभ कल्प, शिवरीनारायण मेला और सिरपुर महोत्सव से छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और पर्यटन को नई ऊंचाई: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

January 31, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13592/1

Recent Posts

  • दुर्ग में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की किसान चौपाल, आधुनिक खेती पर दिया ज़ोर
  • छत्तीसगढ़ मॉडल बनेगा देश के लिए रोल मॉडल : शिवराज सिंह चौहान
  • तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का कल से भव्य शुभारंभ
  • रोजगार और स्वावलंबन की दिशा में बड़ा कदम,वीबीजी-रामजी मिशन से गांवों को मिलेगी नई गति : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • राजिम कुंभ कल्प, शिवरीनारायण मेला और सिरपुर महोत्सव से छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और पर्यटन को नई ऊंचाई: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.