Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

​नगरी को 2.76 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री टंक राम वर्मा ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

July 31, 2026

करीब 36 वर्षों की शासकीय सेवा के बाद जनसंपर्क विभाग के सहायक ग्रेड-03 गुलजारी लाल तम्बोली को भावभीनी विदाई

July 31, 2026

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह श्रमिक सम्मलेन एवं श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों के राशि वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

July 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, July 31
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » महानदी का बढ़ता जलस्तर बना खतरा: निसदा गांव में घरों तक पहुंचा बाढ़ का पानी, SDRF ने एक ही परिवार के 6 लोगों को सुरक्षित निकाला
छत्तीसगढ़

महानदी का बढ़ता जलस्तर बना खतरा: निसदा गांव में घरों तक पहुंचा बाढ़ का पानी, SDRF ने एक ही परिवार के 6 लोगों को सुरक्षित निकाला

Author AuthorBy Author AuthorJuly 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-आरंग। महानदी के ऊपरी कैचमेंट इलाकों में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण आरंग क्षेत्र के तटीय गांव निसदा में बाढ़ का पानी घुस गया है। स्थिति उस समय चिंताजनक हो गई, जब गांव के बीचों-बीच जलभराव बढ़ने से एक ही परिवार के 06 सदस्य अपने ही घर में चारों तरफ से पानी से घिर गए। आनन-फानन में मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने किसी तरह सभी का रेस्क्यू किया।
मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और आरंग एसडीएम अभिलाषा पैकरा, तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे और थाना प्रभारी हरीश साहू दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन द्वारा SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम को बुलाया गया है।
सुबह दी गई थी चेतावनी
जानकारी के अनुसार, जलभराव की चपेट में आने वाला परिवार निसदा गांव निवासी सियाराम साहू का है। आज सुबह जब महानदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ, तो ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सियाराम साहू और उनके परिवार को समय रहते घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी थी हालांकि, स्थिति की गंभीरता को न भांप पाने के कारण परिवार ने शुरुआत में घर छोड़ने से इनकार कर दिया। कुछ ही घंटों में जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि उनका पूरा मकान चारों तरफ से जलमग्न हो गया और वे बाहर निकलने का रास्ता खो बैठे।
पंचायत प्रतिनिधियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
जहां एक ओर एक परिवार जलभराव में फंसा हुआ है, वहीं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। महानदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गांव के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक ने समय रहते मोर्चा संभाला।
पंचायत टीम ने खतरे की जद में आए निचले इलाकों के 12 घरों से 42 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालकर बनाए गए राहत शिविरों और ऊंचे स्थानों पर पहुंचा दिया है। यदि पंचायत द्वारा यह त्वरित कदम नहीं उठाया जाता, तो फंसे हुए लोगों की संख्या और अधिक हो सकती थी।
मौके पर प्रशासनिक अमला तैनात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
निसदा गांव में पानी घुसने और परिवार के फंसने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के पानी का बहाव तेज होने के कारण सामान्य नावों से रेस्क्यू में जोखिम हो सकता है, इसलिए SDRF की विशेषज्ञ टीम और मोटर बोट को तत्काल बुलाया गया। टीम के पहुंचते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सियाराम साहू के परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गांव में एहतियात के तौर पर मुनादी करा दी गई है और महानदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले अन्य ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर भी जानलेवा हमला; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

July 30, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना

July 29, 2026

कबीरधाम में बढ़ा मलेरिया का खतरा: 1,270 ग्रामीणों की जांच में 35 संक्रमित मिले, स्वास्थ्य विभाग ने गांव में डाला डेरा

July 29, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ​नगरी को 2.76 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री टंक राम वर्मा ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन
  • करीब 36 वर्षों की शासकीय सेवा के बाद जनसंपर्क विभाग के सहायक ग्रेड-03 गुलजारी लाल तम्बोली को भावभीनी विदाई
  • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह श्रमिक सम्मलेन एवं श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों के राशि वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल
  • डिजिटल इंडिया की सफलता में सीएससी की अहम भूमिका, छत्तीसगढ़ के 38 हजार केंद्रों से 3 करोड़ नागरिकों तक पहुंचीं सरकारी सेवाएं : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
  • महिलाएं हो रही हैं सशक्त एवं सक्षम ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाउस के लिए रवाना हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.