Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में परिजनों ने लगाई थी मदद की गुहार, आर्थिक सहायता मिलने से महंगे इलाज की राह हुई आसान

October 9, 2026

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 18.75 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा संयुक्त जिला कार्यालय भवन, निर्माण कार्य प्रगति पर

October 9, 2026

डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकासशील

October 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 9
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 18.75 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा संयुक्त जिला कार्यालय भवन, निर्माण कार्य प्रगति पर
छत्तीसगढ़

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 18.75 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा संयुक्त जिला कार्यालय भवन, निर्माण कार्य प्रगति पर

Author AuthorBy Author AuthorOctober 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

एक ही छत के नीचे संचालित होंगे विभिन्न विभागों के कार्यालय, आमजन को शासकीय कार्यों के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा

panchayattantra24.-खैरागढ़। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नवगठित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में संयुक्त जिला कार्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। विकासखण्ड खैरागढ़ में प्रस्तावित इस भवन के निर्माण के लिए 15 मार्च 2024 को 1875.58 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग, संभाग खैरागढ़ द्वारा किया जा रहा है।
संयुक्त जिला कार्यालय भवन के निर्माण का उद्देश्य जिले के विभिन्न विभागों के कार्यालयों को एकीकृत परिसर में उपलब्ध कराना है। भवन के पूर्ण होने के बाद विभिन्न शासकीय विभागों के कार्यालय एक ही स्थान पर संचालित होंगे। इससे जिले के नागरिकों को अलग-अलग विभागों के कार्यालयों में जाने के लिए अनावश्यक आवागमन नहीं करना पड़ेगा और शासकीय योजनाओं, सेवाओं एवं विभागीय कार्यों से संबंधित जानकारी और प्रक्रियाओं के लिए एक ही परिसर में सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
नए भवन में विभागीय कार्यालयों के एक साथ संचालित होने से प्रशासनिक समन्वय को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच समन्वय से नागरिकों से जुड़े कार्यों के संचालन में सुविधा होगी। साथ ही, शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो सकेगा।
जिले के नागरिकों के लिए संयुक्त जिला कार्यालय भवन केवल एक कार्यालय परिसर नहीं, बल्कि विभिन्न शासकीय सेवाओं तक सुगम पहुंच का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। भवन के पूर्ण होने से प्रमाण-पत्र, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, विकास योजनाओं सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों के लिए नागरिकों को व्यवस्थित कार्यालयीन सुविधा उपलब्ध होगी। इससे समय और श्रम की बचत के साथ शासकीय सेवाओं तक पहुंच भी अधिक सुविधाजनक होगी।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गठन के बाद प्रशासनिक एवं आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने की दिशा में संयुक्त जिला कार्यालय भवन का निर्माण महत्वपूर्ण कार्य है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह कार्यालय परिसर जिले की प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप शासकीय कार्यों के संचालन के लिए एक सुव्यवस्थित केंद्र के रूप में विकसित होगा। भवन के पूर्ण होने के बाद जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को स्थायी अधोसंरचना मिलने के साथ आमजन को भी विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ एक ही परिसर में अधिक सुविधाजनक रूप से मिल सकेगा।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

सेवा सेतु शिविर बना दिव्यांग बच्ची के लिए मददगार, यमुना कावड़े का तत्काल हुआ आधार पंजीयन

October 9, 2026

प्रधानमंत्री आवास ने बदली कृष्ण कुमार के परिवार की तस्वीर

October 8, 2026

सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश लेकर धमतरी में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

October 7, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में परिजनों ने लगाई थी मदद की गुहार, आर्थिक सहायता मिलने से महंगे इलाज की राह हुई आसान
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 18.75 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा संयुक्त जिला कार्यालय भवन, निर्माण कार्य प्रगति पर
  • डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकासशील
  • बस्तर में पुनर्वास और स्वावलंबन की मिसाल बना ‘पण्डुम कैफ़े’, केंद्रीय सहकारिता सचिव ने की सराहना
  • सेवा सेतु शिविर बना दिव्यांग बच्ची के लिए मददगार, यमुना कावड़े का तत्काल हुआ आधार पंजीयन

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.